Responsive Scrollable Menu

MP AYUSH Mission: CM मोहन यादव का बड़ा प्लान, मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन स्थलों पर खुलेंगे आयुष वेलनेस सेंटर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में धार्मिक पर्यटन स्थलों पर आयुष वेलनेस सेंटर, जिला अस्पतालों में पंचकर्म यूनिट और आयुष विंग स्थापित करने के निर्देश दिए। प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा और आयुष सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया गया।

Continue reading on the app

Vyatipat Yog 2026: सूर्य-चंद्रमा मिलकर बना रहे व्यातिपात योग, इन 3 राशियों की बढ़ेंगी टेंशन, मिल सकता है धोखा!

Vyatipat Yog 2026: ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों की चाल और उनके संयोगों को बेहद खास बताया जाता है. दरअसल, सनातन धर्म में ग्रहों के परिवर्तन का प्रभाव इंसानों पर भी पड़ता है, ऐसा माना जाता है. मई के महीने में एक खास और  महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोग बनने वाला है, जिससे व्यातिपात योग का निर्माण हो रहा है. 27 मई को सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति बन रही है, जिससे यह योग बन रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्य और चंद्रमा बिल्कुल आमने-सामने यानी कि 180 डिग्री पर होता है. उस स्थिति में इस योग का निर्माण होता है. 

इस दौरान कॉस्मिक एनर्जी का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. इस वर्ष यह योग 27 मई को सुबह 3 बजे शुरू होगा और 30 मई तक रहेगा. इस अवधि में किसी भी नए कार्य की शुरुआत नहीं होती है.

इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

1.वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए समय चुनौतियों से भरा हुआ हो सकता है. व्यातिपात योग के दौरान इस राशि के जातकों को आर्थिक फैसले लेने में जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. इन लोगों को किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. पैसों के लेन-देन और बड़े निवेश से बचना चाहिए. धैर्य रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: आज शनिवार के दिन क्या कहती है ग्रहों की स्थिति

2.सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को व्यातिपात योग के दौरान बहुत संभलकर रहना चाहिए. इन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अड़चन आती दिखेगी. ऑफिस और साथी कर्मियों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है. कोई भी आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छे से विचार कर लें. 

3.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस दौरान अपनी वाणी पर काबू रखने की जरूरत है. इस अवधि में व्यातिपात योग इनकी जुबान को कंट्रोल करेगा. ऐसे में कई बार न चाहते हुए भी ये लोग कुछ ऐसी बाते कह सकते हैं, जिससे इनके रिश्ते बिगड़ सकते हैं. बातों का बतंगड़ बन सकता है. किसी भी परिस्थिति में अपनी प्रतिक्रिया को तुरंत देने से बचना चाहिए.

व्यातिपात योग क्या होता है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा जब एक-दूसरे के विपरित होते हैं तो उस स्थिति में व्यातिपात योग बनता है. इस समय में ब्रह्मांड की ऊर्जा बहुत तीव्र होती है. इससे जातकों को मानसिक तनाव और कार्यों में देरी होती है.

ये भी पढ़ें- Masik Durga Ashtami 2026: अधिकमास की दुर्गा अष्टमी आज, जानें मां दुर्गा की पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी इस्लामिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से अचानक बाहर हुआ 563 रन वाला बल्लेबाज, LSG vs PBKS मैच में नहीं लेगा हिस्सा

अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को उस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा कमी खलने वाली है, जिसने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बटोरे हैं. हालांकि लखनऊ इस सीजन से पहले ही बाहर हो चुकी है, इसलिए उस पर इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. Sat, 23 May 2026 13:19:46 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today Live : फटाफट देखें 100 बड़ी खबरें | Petrol-Diesel Price | Marco Rubio | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:44:25+00:00

Twisha Singh Case: हैंगिंग सुसाइड में हाइट का असर नहीं- कमिश्नर #shorts #mppolice #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:44:35+00:00

Hamza Burhan Killed: बुरहान के 'नमाज-ए-जनाजा' में पाक ISI के अधिकारी भी शामिल!| PAK | Pulwama Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:45:05+00:00

Twisha Sharma Death Case मामले में भोपाल के CP संजय कुमार ने किए बड़े खुलासे | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:44:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers