LSG vs PBKS: लगातार 6 हार के बाद पंजाब किंग्स की प्लेऑफ पर नजर, लखनऊ सुपर जायंट्स से 'फाइनल' टक्कर
LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 अब पूरी तरह करो या मरो की स्थिति में पहुंच चुका। शानदार शुरुआत के बाद टीम का सीजन अचानक पटरी से उतर गया और अब प्लेऑफ की उम्मीदें एक धागे पर टिकी हैं। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला पंजाब के लिए फाइनल जैसा रहने वाला है।
दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2018 की कहानी इस बार फिर दोहराती दिख रही है। तब पंजाब ने पहले 6 मैचों में 5 जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में लगातार हार के कारण सातवें स्थान पर फिनिश किया था। इस सीजन भी टीम ने शुरुआती 6 पूरे मुकाबले जीते, लेकिन इसके बाद लगातार 6 हार ने पूरी तस्वीर बदल दी।
अब पंजाब के पास सिर्फ एक रास्ता बचा है। टीम को पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना होगा। इसके बाद उम्मीद करनी होगी कि रविवार को मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स को हरा दे। अगर पंजाब हार गया, तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें वहीं खत्म हो जाएंगी। हालांकि एक राहत की बात यह है कि पंजाब का रिकॉर्ड लखनऊ के खिलाफ अच्छा रहा है। टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगातार पिछले तीन मुकाबले जीत चुकी है। इस सीजन की पहली भिड़ंत में भी पंजाब ने बाजी मारी थी।
लखनऊ भले ही पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हो, लेकिन टीम के बल्लेबाजों ने कई मैचों में दम दिखाया है। खास तौर पर मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने हाल के मैचों में 111, 90 और 96 जैसी बड़ी पारियां खेलीं। हालांकि मार्श अब टीम से बाहर हो चुके हैं और पंजाब के खिलाफ नहीं खेलेंगे।
ऐसे में अब सबकी नजर जोश इंग्लिश पर रहेगी। इंग्लिस ने सिर्फ 4 पारियों में 194 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट करीब 196 का रहा है। पावरप्ले में तो वह और भी खतरनाक दिखे हैं। दूसरी तरफ पंजाब के युवा ओपनर प्रियांश आर्या की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। शुरुआती 7 पारियों में उन्होंने 283 रन बनाए थे, लेकिन पिछली 5 पारियों में सिर्फ 81 रन ही बना सके हैं। खास बात यह है कि वह लगातार शॉर्ट गेंदों पर आउट हो रहे हैं। ऐसे में मोहम्मद शमी, मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे तेज गेंदबाज उन्हें इसी रणनीति से परेशान कर सकते हैं।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच मिश्रित मिट्टी वाली है, जिससे बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिल सकती है। यहां इस सीजन खेले गए पांच मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने तीन मैच जीते हैं।
आंकड़ों की बात करें तो ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 2025 से आईपीएल में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे कम रहा है। वहीं पंजाब की गेंदबाजी इस सीजन सबसे कमजोर रही है। टीम का औसत और इकॉनमी दोनों लीग में सबसे खराब हैं। ऐसे में शनिवार का मुकाबला सिर्फ प्लेऑफ की रेस नहीं, बल्कि दोनों टीमों की प्रतिष्ठा का भी सवाल बन गया है।
SRH vs RCB: ये क्या है...क्रुणाल की अजीबोगरीब बाउंसर से काव्या मारन का माथा ठनका, रिएक्शन हुआ वायरल
Kavya Maran krunal pandya bouncer: काव्या मारन एक बार फिर आईपीएल में अपने रिएक्शन की वजह से सोशल मीडिया पर छा गई। इस बार वजह बने क्रुणाल पंड्या, जिनकी अनोखी गेंदबाजी देखकर काव्या का रिएक्शन वायरल हो गया।
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने अपनी अलग तरह की गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने साइड-आर्म एक्शन और बाउंसर जैसी गेंदों का इस्तेमाल किया, जिसे देखकर स्टैंड्स में बैठीं काव्या मारन काफी हैरान नजर आईं। कैमरे में उनका ऐसा एक्सप्रेशन कैद हुआ, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए।
Look at Travis Head. when Virat Kohli is saying so many things to him, he still gives a very calm and normal reaction. Many times we have seen that Travis Head believes in answering with his bat, not with his mouth. pic.twitter.com/6OA92WZ5YF
— ????????????????????????????⁴⁵ (@rushiii_12) May 22, 2026
कई फैंस को लगा कि काव्या शायद यह पूछ रही थीं कि आखिर ऐसी गेंदबाजी की अनुमति कैसे है? हालांकि मैच में क्रुणाल अपनी गेंदबाजी से ज्यादा असर नहीं छोड़ सके। उन्होंने सिर्फ दो ओवर फेंके, जिसमें 24 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। बल्लेबाजी में जरूर क्रुणाल ने संघर्ष करने की कोशिश की और 31 गेंदों में 41 रन बनाए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस मुकाबले में 55 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी।
Kavya Maran reaction to Krunal Pandya bowling action was priceless ????????
— Rohan???? (@rohann__45) May 22, 2026
She didn’t look happy with it.
That “yeh kya daal raha hai bhai?” expression was too funny ???? pic.twitter.com/WYPeU4Nbsj
हालांकि इस हार से आरसीबी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। टीम ने लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म किया और अब प्लेऑफ की तैयारी करेगी, लेकिन इस मुकाबले में हैदराबाद ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने सभी को प्रभावित किया।
अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली और मैच का पूरा मोमेंटम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ कर दिया। उनके बाद ट्रेविस हेड ने भी तेजी से रन बनाए। फिर ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेलकर आरसीबी के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और हर ढीली गेंद की सजा दी।
आखिर में हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 24 गेंदों में 51 रन ठोक दिए। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। आरसीबी के गेंदबाज पूरे मैच में संघर्ष करते नजर आए। लगभग हर प्रमुख गेंदबाज ने 12 से ज्यादा की इकॉनमी से रन दिए। सिर्फ रसिक डार ही थोड़े नियंत्रित नजर आए, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























