अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार को भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर कोलकाता पहुंचे। वे आज ही नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे। उनके आगमन की पुष्टि करते हुए भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग और क्वाड साझेदारी सहित प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। राजदूत गोर ने पोस्ट किया विदेश मंत्री मार्को रुबियो कोलकाता पहुंच गए हैं। यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। आज बाद में, हम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, क्वाड और कई अन्य मुद्दों पर अगले कुछ दिनों में चर्चा होगी और उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा! अमेरिका के शीर्ष राजनयिक रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ व्यापक चर्चा करेंगे, जिसमें व्यापार, ऊर्जा सहयोग, निवेश, उभरती प्रौद्योगिकियां और जन-संबंधों पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। यह दौरा क्वाड समूह के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं, क्योंकि ये चारों देश समुद्री सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखलाओं और उभरती वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं।
अमेरिकी दूतावास के कार्यक्रम के लिए दिल्ली पहुंचे
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार को कोलकाता का अपना दौरा पूरा करने के बाद दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रीय राजधानी में अपने दौरे के दौरान, रुबियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वे अमेरिकी दूतावास के सहायक भवन के उद्घाटन समारोह में भी भाषण देंगे और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित रूजवेल्ट हाउस के स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे।
रुबियो ने कहा, शानदार यात्रा की उम्मीद है!
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को अपनी पत्नी जेनेट डी. रुबियो के साथ भारत पहुंचने के बाद एक पोस्ट साझा किया। वे कोलकाता और नई दिल्ली में होने वाली महत्वपूर्ण राजनयिक बैठकों में भाग लेने वाले हैं। एयरपोर्ट से एक तस्वीर साझा करते हुए रुबियो ने लिखा, "भारत पहुंच गया हूं। शानदार यात्रा की उम्मीद है!
सर्जियो गोर ने मार्को रुबियो के साथ तस्वीर साझा की
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जेनेट डी. रुबियो के साथ कोलकाता दौरे के बाद दिल्ली की यात्रा के दौरान ली गई एक तस्वीर साझा की। तस्वीर को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए गोर ने लिखा, दिल्ली के लिए उड़ान!
यात्रा का शेड्यूल
कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह दोपहर के समय प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। आज दोपहर 2 बजे उनकी पीएम मोदी संग मुलाकात होगी। रविवार को उनका जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने का कार्यक्रम है और वह अमेरिकी दूतावास द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। रुबियो सोमवार को आगरा और जयपुर की यात्रा करेंगे। फिर मंगलवार सुबह क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दिल्ली लौटेंगे।
Continue reading on the app
ट्राईग्लिसराइड्स, LDL और HDL यह तीनों ही दिल की बीमारियों से जुड़े है। आम भाषा में LDL को खराब कोलेस्ट्रॉल, HDL को अच्छा कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को नसों में जमा फैट कहा जाता है। इन तीनों के ऊपर-नीचे होने से दिल की सेहत पर असर होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन तीनों के आपस के संबंध और दिल की बीमारी से इनके कनेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।
जानिए क्या है HDL
HDL का मतलब है हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन और लिपोप्रोटीन लिपिड्स से है। जोकि फैट और प्रोटीन से मिलकर बना होता है। इसको अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। क्योंकि यह ब्लड फ्लो से कोलेस्ट्रॉल और अन्य खराब पदार्थों को एकत्र करके लिवर तक ले जाता है। फिर लिवर इस कोलेस्ट्रॉल को ब्रेक करता है और शरीर से बाहर निकालता है। कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा पदार्थ होता है, जोकि हर टिश्यू में मौजूद होता है। शरीर के लिए सेहतमंद कोलेस्ट्रॉल बहुत फायदेमंद है। यह बॉडी के सेल्स को सही तरह से काम करने में सहायता करता है। वहीं यह विटामिन डी और हार्मोन का भी निर्माण करता है। हार्ट की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को भी अच्छा कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
जानिए क्या है LDL
LDL का मतलब है लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन होता है। जिसको आम भाषा में खराब कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। इसके कणों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा और प्रोटीन की मात्रा कम होती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कोशिकाओं तक पहुंचाता है। जब शरीर में LDL की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो हाई LDL आर्टरी से चिपकने लगता है और इस फैट को प्लाक कहा जाता है। लगातार आर्टरी पर जमने की वजह से आर्टरीज सख्त और संकरी हो जाती है। जिससे ब्लड फ्लो में रुकावट आती है और दिमाग और दिल तक ऑक्सीजन युक्त ब्लड नहीं पहुंच पाता है। अगर यह प्लाक फट जाता है, तो इस कारण स्ट्रोक या हार्ट अटैक हो सकता है। हाई LDL हार्ट संबंधी बीमारियों को बढ़ा सकता है।
क्या है ट्राइग्लिसराइड्स
यह शरीर में पाया जाने वाला फैट होता है, जोकि अच्छी सेहत के लिए बॉडी में कुछ मात्रा में होना जरूरी होता है। ट्राइग्लिसराइड्स ब्लड में मौजूद एक तरह का लिपिड है, जोकि ब्लड सर्कुलेट करता है। जब लोग ऐसी कैलोरी लेते हैं, जिसकी शरीर को जरूरत नहीं होती है तो शरीर इसको ट्राइग्लिसराइड्स में बदल देता है। इस्तेमाल न होने वाली कैलोरी फैट सेल्स में जमा हो जाते हैं। जब शरीर में कैलोरी की जरूरत हो, तो यह ट्राइग्लिसराइड्स ब्लड में रिलीज होते हैं। शरीर में जब ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ते हैं, तो लिपिड डिसऑर्डर होता है। अगर बॉडी में HDL कम हो जाए और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाए, तो यह शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ट्राइग्लिसराइड्स अधिक होने पर हार्ट की बीमारियों और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है।
लिपिड प्रोफाइल में LDL, HDL, Triglycerides कैसे चेक करें
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक लिपिड प्रोफाइल टेस्ट के जरिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल और फैट की जांच की जा सकती है। लिपिड प्रोफाइल टेस्ट में टोटल कोलेस्ट्रॉल, HDL, LDL और ट्राइग्लिसराइड्स चेक किया जाता है। दिल संबंधी बीमारी या स्ट्रोक के खतरे को चेक करने के लिए इस टेस्ट को करने की सलाह दी जाती है। यह टेस्ट कराने से पहले व्यक्ति को कम से कम 9 से 12 घंटे की फास्टिंग करनी होगी। हालांकि इस दौरान पानी पिया जा सकता है। लिपिड प्रोफाइल कराने से 24 घंटे पहले शराब नहीं पीना चाहिए।
डॉक्टर से कम मिलें
अगर लगातार बीपी की समस्या बनी रहे, ब्लड शुगर कंट्रोल में न रहे, ज्यादा पसीना आए, सीने में दर्द, आराम की पोजिशन में सांस फूलना और बहुत ज्यादा थकान आदि के लक्षण महसूस हों, तो फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
Continue reading on the app