विराट कोहली-ट्रेविस हेड विवाद पर क्या बोले हरभजन और इरफान पठान, सिद्धू ने उस अश्लील घटना को किया याद
Virat Kohli Travis Head handshake controversy : आईपीएल 2026 का 67वां मैच जब सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया तो उसमें एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच एक बड़ा विवाद हो गया. इस मैच के खत्म होने के बाद विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हैंडशेक नहीं किया. इस हरकत के लिए विराट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें हो रही हैं और उनके हेटर्स उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर्स ने इस विवाद पर अपनी राय रखी है.
भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, इरफान पठान, नवजोत सिंह सिद्दू और वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विराट और हेड की कॉन्ट्रोवर्सी में किसका साथ दिया है. किस खिलाड़ी की गलत और किस प्लेयर को सही ठहराया है. आइए इस बारे में जातने हैं.
#ViratKohli ???? #TravisHead ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
Tensions rise in high voltage clash????#TATAIPL Race to Playoffs 2026 ???? #SRHvRCB | LIVE NOW ➡️https://t.co/52qPTW2gSO pic.twitter.com/JOiWaxNW6T
कोहली-हेड विवाद पर क्या बोले भारतीय दिग्गज
हरभजन सिंह ने कहा कि, 'ट्रैविस हेड ने हाथ बढ़ाया लेकिन विराट कोहली ने हाथ नहीं मिलाया. मुझे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन कोहली और हेड के बीच बीच में थोड़ी हंसी-मजाक हुई. इस हंसी-मजाक का नतीजा यह हुआ कि कोहली ने हेड से हाथ मिलाने से मना कर दिया'.
हरभजन ने आगे कहा कि, 'मैं विराट कोहली को बहुत लंबे समय से जानता हूं और मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि यह आदमी दुनिया का आखिरी इंसान है जो सिर्फ मैदान पर नॉर्मल हंसी-मजाक या मैच के दौरान थोड़ी स्लेजिंग की वजह से किसी से हाथ मिलाने से मना कर देगा. यार, मैदान के बाहर जरूर कुछ और सीरियस हुआ होगा जिसके बारे में हम सबको अभी पता नहीं है, और इसीलिए यह देखने वाले सभी लोगों को थोड़ा अजीब और बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा. लेकिन आखिर में, वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर और मैदान के बाहर एक साथ बहुत सारी यादें शेयर की हैं, और मुझे पूरा यकीन है कि वे बहुत जल्द खुलकर बात करके और माहौल साफ करके इसे सुलझा लेंगे ताकि ऐसी छोटी-मोटी गलतफहमियां खत्म हो जाएं'.
Harbhajan singh on (cricbuzz) over Kohli - Head handshake drama ????:
— Aadi (@Gitekimhit) May 23, 2026
I have known Virat Kohli for a very very long time now and I can say this with full confidence from the bottom of my heart that this guy is absolutely the last person on earth who would ever refuse to shake… pic.twitter.com/XfHXqkhZl6
इरफान पठान ने कहा कि, 'मैच के दौरान जोश में तीखी बहस और स्लेजिंग हो सकती है. कोहली का बाद में हाथ मिलाने से मना करना सही नहीं था. उन्होंने कहा कि मैच के बाद ऐसे इशारों से आसानी से बचा जा सकता था'.
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, 'याद है वह घटना जब ट्रैविस हेड ने एक छेद वाला इशारा किया और फिर उसमें अपनी पहली उंगली डाल दी. जिसे कई भारतीयों ने बेइज्ज़ती भरा पाया? यह 1.5 अरब भारतीयों के प्रति बहुत बेइज्जती भरा था. एनालिस्ट का मानना है कि कोहली का हाथ मिलाने से मना करना उस अनसुलझे बेइज्जती का सीधा, देर से लिया गया जवाब था, न कि सिर्फ IPL वाली हंसी-मजाक'.
???? Some Cricket expert on Virat Kohli refused the handshake with Travis Head ????
— VIKAS (@Vikas662005) May 23, 2026
Harbhajan Singh - "Travis Head did extend his hand, but Virat Kohli didn't shake it. I don't know what happened, but Kohli and Head had a bit of banter in the middle. The result of the banter was… pic.twitter.com/uph7w53yCv
विराट-हेड विवाद पर ट्रेविस हेड
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, 'कोहली नेचर से अग्रेसिव हैं. उन्हें हारना पसंद नहीं है और शायद उन्हें वह तरीका पसंद नहीं आया जिस तरह से वह आउट हुए और उनके आउट होने के बाद RCB ने चेज करने की कोशिश भी नहीं की, शायद ट्रैविस हेड ने कुछ कहा और ये चीजें हमेशा गेम का हिस्सा रही हैं. तो अगर उन्होंने एक बार किसी गोरे आदमी से हाथ मिलाने से मना कर दिया, तो लोग इस पर इतने नाराज क्यों हैं? लोग विराट कोहली से बहुत कुछ सीख सकते हैं. मुझे सच में नहीं लगता कि किसी और प्लेयर ने इंडिया के लिए उनसे ज्यादा मैच जीते हैं. उनकी फिटनेस डिसिप्लिन और गेम के लिए पैशन देखो. लेकिन पॉजिटिव चीजों की तारीफ करने के बजाय, लोग अपने ही प्लेयर को नीचा दिखाने के लिए छोटे-छोटे पल ढूंढते रहते हैं'.
Virendra Sehwag (via Cricbuzz live):
— Kohlistic???? (@Kohlistic18) May 23, 2026
Kohli is aggressive by nature. He hates losing and probably didn’t like the way he got out & after his dismissal RCB didn't even try to go for chase,maybe Travis Head said something, and these things have always been part of the game. So if… pic.twitter.com/Az6xcLto8D
इस मैच की बात करें तो, आईपीएल 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 ओवर में 4 विकेट पर सिर्फ 200 रन बना पाई और 55 रनों से मैच हार गई.
ये भी पढ़ें : ट्रेविस हेड के साथ विराट कोहली ने जो किया, क्या उसपर BCCI लेगी अब एक्शन, जानें क्या कहता है नियम?
कौन थी Palak Rajak? जिसने फांसी लगाकर की थी खुदखुशी, पति, सास और देवर पर लगा आरोप
Who is Palak Rajak: मध्यप्रेदश के भोपाल से सामने आया ट्विशा शर्मा की मौत का केस इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच ग्वालियर से एक और मौत की खबर सामने आई, जहां पलक रजक नाम की महिला ने भी खुदखुशी कर अपनी जिंदगी खत्म कर दी. एक तरफ जहां पलक के ससुराल वाले इस सुसाइड बता रहे हैं, तो वहीं, उनके माइके वालों ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. तो चलिए जानते हैं कौन है पलका और उनकी मौत से जुड़ी हर एक जानकारी.
कौन है पलक रजक?
मिली जानकारी के मुताबिक, 21 साल की पलक रजक (Palak Rajak) ग्वालियर की रहने वाली थी. पलक सोशल मीडिया पर काफी फेमस थी और अपनी कई रिल्स शेयर करती रहती थी. पिछले साल ही पलक की शादी हुई थी और अब अचानका उनकी मौत ने फैंस को हैरान कर दिया है. उनकी मौत के बाद से अब इंस्टाग्राम पर उनकी कई वीडियोज वायरल हो रही है.
मौत के बाद वायरल हुई रील
पलक की कुछ इंस्टाग्राम रील्स अब तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उसने कथित तौर पर अपने भावनात्मक संघर्ष और मानसिक स्थिति के संकेत दिए थे. इन पोस्टों को अब फैंस उनकी मौत से जोड़कर देख रहे हैं. अपनी शादी की सालगिरह पर शेयर की गई एक रील में पलक ने लिखा था- 'सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सबमें वीआईपी एंट्री लेकर घुस गई.' इसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा था- 'मैं यहां भी गई, मैं वहां भी गई...' इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
ये भी पढ़ें- हिंदू-मुस्लिम पचड़े में नहीं फंसना चाहते थे रणदीप हुड्डा, 'छावा' में ठुकराया 'औरंगजेब' का रोल, खुद किया खुलासा
क्या तनाव में थी पलका?
मौत के बाद जब पुलिस और परिवार ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगाला तो कई ऐसी पोस्ट और रील्स सामने आईं जिनमें वह मानसिक तनाव, घुटन और टूटन की ओर इशारा करती नजर आईं. मौत से दो दिन पहले 10 मई को पोस्ट की गई एक रील ने गुत्थी सुलझा दी. इस रील में पलक ने Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. इन शब्दों को अब उसके मानसिक हालात और निजी जीवन से जोड़कर देखा जा रहा है.
पति-सास और देवर पर लगा आरोप
पलक के माता-पिता ने उनके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पलक ने 12 मई की शाम मौत से करीब 20 मिनट पहले पिता को आखिरी कॉल किया था. उनके पिता के मुताहकि उन्होंने कहा था- 'पापा, ससुराल में मुझसे कोई बात नहीं करता. तीन दिन से खाना नहीं खाया. कार और सोने की चेन मांगते हैं. लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं. मुझे ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे…'
जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
पुलिस अब सोशल मीडिया गतिविधियों, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और पलक के परिवार के बयानों के आधार पर जांच कर रही है. वहीं, पलक के पति अमित रजक, सास मीरा रजक और देवर आकाश रजक पर दहेज हत्या का भी केस दर्ज कर लिया है. ग्वालियर के CSP अतुल सोनी ने बताया कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने जब बेटी आराध्या को दिया जन्म, तब सलमान खान ने ऐसे किया था रिएक्ट, बोले-'मामा बना हूं...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























