Responsive Scrollable Menu

Akshay Vs Ajay: जून में अक्षय-अजय देवगन मारेंगे एंट्री, ‘वेलकम’ या ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी में कौन है आगे?

Akshay Vs Ajay: अक्षय कुमार और अजय देवगन का वर्किंग स्टाइल एक जैसा है. जहां वो साल भर में 3-4 फिल्में रिलीज कर देते हैं. तो वहीं, कॉमेडी के साथ ही एक्शन फिल्मों में भी धूम मचाते हैं. दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और साथ में काम करते भी दिखे हैं. जल्द ही एक बार फिर एक दूसरे से भिड़ते दिखेंगे. इस साल के एंड में दोनों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा. पर उससे पहले जून में आएंगे. पहले जानिए 'वेलकम' या 'धमाल' फ्रेंचाइजी में कौन आगे है?

Continue reading on the app

अभी और भट्टी बनेगी धरती... होगा अल नीनो-आईओडी का डबल अटैक, सूखा-लू-महंगाई से मचेगा हाहाकार!

El Nino & IOD Double Attack: अल नीनो और आईओडी (IOD) के असर से इस बार मानसून पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. कम बारिश, भीषण गर्मी, सूखा, फसलों का नुकसान, दूध उत्पादन में गिरावट और बढ़ती महंगाई आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात बिगड़े तो खेती, पानी, बिजली और देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है. इस बार अलनीनी और आईओडी का डबल अटैक हमारी मुश्किलों को कैसे बढ़ाने वाला है, आइए जानें विस्‍तार से...

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आजम लौटे; 3 खिलाड़ी डेब्यू कर सकते

Pakistan ODI Squad vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की वापसी हुई। पाकिस्तान ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड चुना है, जिसकी कप्तानी एक बार फिर शाहीन शाह अफरीदी करेंगे। 

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 मई से 4 जून तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी। टीम में तेज गेंदबाज नसीम शाह, ऑलराउंडर शादाब खान और सुफियान मोकीम की भी वापसी हुई है। ये तीनों खिलाड़ी मार्च में बांग्लादेश दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

इस बार पाकिस्तान ने कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया है। अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू नहीं किया है। विकेटकीपर के तौर पर मोहम्मद गाजी घोरी और रोहेल नजीर को टीम में चुना गया। उस्मान खान बीमारी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

बांग्लादेश सीरीज खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है। इनमें सलमान अली आगा, अब्दुल समद, अबरार अहमद, माज सदाकत, मोहम्मद गाजी घोरी, साहिबजादा फरहान और शामिल हुसैन शामिल हैं।

हालांकि टीम को दो बड़े खिलाड़ियों की कमी भी खलेगी। विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमां और युवा ओपनर सैम अयूब अभी चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि दोनों खिलाड़ी अभी मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

पाकिस्तान की टीम शुक्रवार शाम इस्लामाबाद में इकट्ठा होगी और शनिवार से कोचिंग स्टाफ की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू करेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेगी। कंगारू टीम भी रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेगी।

पाकिस्तान का स्क्वॉड: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मोकिम

Fri, 22 May 2026 12:09:23 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath: 'जो डर गया, वो मर गया', छात्रों को CM योगी का सीधा संदेश | UP News | Gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:25+00:00

NEET Paper Leak Case | NTA | Dharmendra Pradhan | CBI का बड़ा एक्शन.. छात्रों से की पूछताछ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:02:08+00:00

Shorts : महाकाल के दरबार पहुंची तमन्ना | Tamannaah Bhatia | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:23+00:00

Maulana Sajid Rashidi ने Humayun kabir पर कही ये बात #shorts #news #samachar #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:01:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers