Kangana Ranaut ने गुपचुप रचाई शादी? गले में मंगलसूत्र, हाथों में चूड़ियां पहने देख लोगों ने पूछा- 'दूल्हा कौन है'
Has Kangana Ranaut Secretly Married: धाकड़ गर्ल कंगना रनौत की हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आईं. बस फिर क्या था फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच ये चर्चा शुरू हो गई कि क्या कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है? हालांकि अभी तक इस मामले पर न तो कंगना और न ही उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.
वायरल वीडियो ने बढ़ाई अटकलें
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कंगना रनौत एक घर से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ है और उनका ट्रेडिशनल लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है. सिक्योरिटी टीम के बीच घिरी कंगना सीधे अपनी कार की ओर बढ़ती दिखीं. इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया, लेकिन उन्होंने किसी से बातचीत नहीं की और चुपचाप वहां से निकल गईं. वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर सवालों की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा- “क्या कंगना की शादी हो गई?” वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि ये किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है.
शादी या नई फिल्म का लुक?
कंगना के इस ट्रेडिशनल अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि ये उनका शादीशुदा लुक है, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि वो किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. वहीं कई फैंस ने अनुमान लगाया कि ये लुक उनकी चर्चित फिल्म तनु वेड्स मनु के तीसरे पार्ट यानी “तनु वेड्स मनु 3” के लिए हो सकता है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंगना इन दिनों क्वीन के सीक्वल “क्वीन 2” या “क्वीन फॉरेवर” की शूटिंग में व्यस्त हैं.
कंगना रनौत ने चुपके से शादी कर ली क्या? ????
— Rahul Kumar (@MukAn_X) May 21, 2026
गले में मंगलसूत्र जैसा कुछ पहना हुआ दिख रहा है।
दूल्हा कौन है? pic.twitter.com/wz0NYdZFIZ
इसके अलावा बताया जा रहा है कि कंगना ने हाल ही में अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की शूटिंग पूरी की है और अब नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि वायरल वीडियो किसी निजी मौके का है या फिल्मी शूट का.
किस के भाग फूटे है
— समीक्षा ???? नोट्स (@Rose_____000) May 21, 2026
हो सकता है भाई,ये लोग कुछ भी कर सकते हैं,
— rakesh chand (@rakeshchand2641) May 21, 2026
निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं कंगना
39 साल की कंगना रनौत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. राजनीति में आने के बाद उनका नाम कई बार चिराग पासवान के साथ जोड़ा गया. दोनों जब भी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में साथ नजर आते, उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते. इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी थीं. हालांकि कंगना ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर उनके और चिराग के बीच रोमांस होता, तो अब तक उनके बच्चे भी हो चुके होते. गौरतलब है कि कंगना और चिराग ने साल 2011 में मिले ना मिले हम में साथ काम किया था.
अभी तक नहीं हुई पुष्टि
फिलहाल कंगना रनौत की शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि एक्ट्रेस ने सचमुच गुपचुप शादी कर ली है. फिलहाल उनके वायरल लुक ने इंटरनेट पर चर्चा जरूर छेड़ दी है और फैंस अब खुद कंगना के बयान का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 'किसको अच्छा लगेगा उसके पापा का अफेयर हो?' आर्य बब्बर ने की राज बब्बर और स्मिता पाटिल के रिश्ते पर बात
एयर इंडिया के लिए अगले चार साल पिछले वर्षों की तरह ही चुनौतीपूर्ण होंगे: सीईओ
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। एयर इंडिया के मौजूदा सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने कहा कि पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने, मध्य पूर्व में संकट और डॉलर की मजबूती के चलते कंपनी के अगले सीईओ के सामने कई चुनौतियां होंगी।
न्यूयॉर्क में एक इवेंट के दौरान विल्सन ने कहा कि वह अगले दो महीनों में कंपनी से अलग हो जाएंगे और अगले चार साल पिछले वर्षों की तरह ही चुनौतीपूर्ण होंगे, हालांकि उनका तरीका अलग होगा।
उन्होंने सुचारू हस्तांतरण सुनिश्चित करने में मदद करने का वादा किया और कहा कि वे कुछ चुनौतियों का सामना करने के लिए सही व्यक्ति को नियुक्त करना चाहते हैं।
एयर इंडिया भारी नुकसान के दौर से गुजर रही है। इस दौरान उसे सुरक्षा संबंधी कई चूकें झेलनी पड़ी हैं, और जून 2025 में उसका 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। ईरान युद्ध और पाकिस्तान द्वारा लगाए गए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के कारण एयरलाइन को हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।
कंपनी को उत्तरी अमेरिका के मुनाफे वाले अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कटौती करनी पड़ी है, और मौजूदा उड़ानों की यात्रा लंबी हो गई है, जिससे ईंधन की ऊंची कीमतों के बीच लागत बढ़ गई है।
विल्सन ने कहा, अब हम खाड़ी के कई हिस्सों के ऊपर से उड़ान नहीं भर सकते, इसलिए हमें और भी लंबा मार्ग अपनाना पड़ रहा है। दिल्ली से लंदन की साढ़े आठ घंटे की उड़ान अब 12 घंटे की हो गई है।
विल्सन ने बताया कि अमेरिका-ईरान युद्ध से पहले ईंधन की लागत 34 प्रतिशत थी, जो अब दोगुनी हो गई है।
उन्होंने कहा कि विकास और कर्मचारियों के साथ संबंध बनाने जैसी कंपनी-विशिष्ट चुनौतियों के अलावा, नए सीईओ को हवाई क्षेत्र बंद होने और अनिश्चित ईंधन कीमतों जैसी वैश्विक विमानन व्यवसाय संबंधी चुनौतियों से निपटने पर ध्यान देना होगा।
उन्होंने आगे कहा, आधार तैयार हो चुका है, लेकिन जाहिर है कि जब आप विमान लाएंगे, तो आप बहुत जल्द बड़े पैमाने पर परिचालन करेंगे।
कई रिपोर्टों के अनुसार, एयर इंडिया को सुरक्षा संबंधी खामियों के लिए फटकार लगाई गई, जिनमें वैध उड़ान योग्यता प्रमाण पत्र के बिना और आपातकालीन उपकरणों की उचित जांच के बिना कई बार विमान उड़ाना शामिल है।
अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान, एयर इंडिया ने तीन सप्ताह में पश्चिम एशिया के लिए लगभग 2,500 उड़ानें रद्द कर दीं, और मध्य पूर्व के लिए अपने सामान्य शेड्यूल का केवल 30 प्रतिशत ही संचालित किया।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

News Nation