Responsive Scrollable Menu

Raghav Chadha: पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा को लेकर दिल्ली HC पहुंचे राघव चड्ढा, जानिए कोर्ट ने क्या कहा?

Raghav Chadha: भारतीय जनता के पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। जिस पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई और अदालत ने कहा कि सांसद के राजनीतिक फैसले की आलोचनाओं को उनकी पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन नहीं माना जा सकता है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए आगे कहा कि राघव चड्ढा इस तरह के मामलों में आरोपी के खिलाफ मानहानि का केस कर सकते हैं।

भाजपा नेता ने क्यों दायर की याचिका?

राघव चड्ढा ने एआई से बनाए गए डीपफेक वीडियो और फोटो से परेशान होकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित दुरुपयोग के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। राघव चड्ढा द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि भाजपा नेता की तस्वीर, आवाज ,पहचान और व्यक्तित्व का सोशल मीडिया पर बिना उनकी अनुमति के दुरुपयोग किया जा रहा है।

कोर्ट से लगाई गुहार

राघव चड्ढा ने दायर याचिका के माध्यम से उनके खिलाफ एआई से बनाए गए डीपफेक वीडियो, मार्फ्ड कंटेंट और भ्रामक सामग्री पर रोक लगाए जाने की कोर्ट से गुहार लगाई थी। भाजपा नेता का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनकी पहचान और उनके व्यक्तित्व का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।

पिछले महीने ही हुए थे भाजपा में शामिल

राघव चड्ढा AAP के दो तिहाई सांसदों (कुल 10 में से 7) के साथ संवैधानिक प्रावधान का इस्तेमाल करते 24 अप्रैल को 7 सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की वजह बताते हुए कहा कि AAP अब अपने मूल आदर्शों, ईमानदारी और पारदर्शिता की राजनीति से पूरी तरह भटक गई है। पार्टी में टॉक्सिक माहौल बन गया है, जहां काम करने और संसद में बोलने से रोका जा रहा था।

Continue reading on the app

Rare Blue Moon: खास होगी 31 मई की रात, जब दुर्लभ ब्लू मून के साथ माइक्रो मून से रोशन होगी पूर्णिमा की रात

Rare Blue Moon: इस साल मई का महीने धार्मिक दृष्टि से और खगोलीय दृष्टि से भी बेहद खास है। इस महीने में दुर्लभ ब्लू मून होगा, जिसे खगोल शास्त्र में दुर्लभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा होगी, जो तीन साल में एक बार आती है। आइए जानें

Continue reading on the app

  Sports

चौके 50, छक्के 53... विराट कोहली को कड़ी टक्कर दे रहे वैभव सूर्यवंशी, 15 साल के बल्लेबाज का महारिकॉर्ड

Vaibhav sooryavanshi 103 boundries: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपने बल्ले से तहलका मचा रहे हैं. महज 13 मैचों में 50 चौके और 53 छक्के जड़कर उन्होंने कुल 103 बाउंड्रीज का आंकड़ा छू लिया है. इसके साथ ही वे एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में 7वें स्थान पर आ गए हैं, जहां विराट कोहली शीर्ष पर हैं. यही नहीं, 200 से अधिक का स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव ने अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. Thu, 21 May 2026 19:15:08 +0530

  Videos
See all

Viral Video | 26 साल बाद वैन में मिले इंसानी कंकाल और बच्चे की शर्ट #pmmodi #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T13:37:07+00:00

Taal Thok Ke: पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध को क्या स्वीकार कर पाएंगे मुस्लिम समाज? | Zee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T13:36:38+00:00

Twisha Husband News: ट्विशा केस पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा बयान! | Breaking news | Bhopal Case | Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T13:40:34+00:00

Bhaiyaji Kahin: "अरे तुम 100 टन सोना खा गए भारत का" | Prateek Trivedi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T13:35:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers