Responsive Scrollable Menu

चीन से लौटते ही ट्रंप ने किया दावा, कहा- होर्मुज खोलने पर चिनफिंग ने जताई सहमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया है। ट्रंप के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping भी मानते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट हर हाल में खुला रहना जरूरी है। ट्रंप ने यह बातें एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

ट्रंप ने बताया कि चीन की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उनकी शी जिनपिंग के साथ ईरान, ताइवान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर लंबी चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि शी जिनपिंग ने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक व्यापार और तेल सप्लाई के लिए होर्मुज स्ट्रेट का खुला रहना बेहद जरूरी है।

ट्रंप ने बातचीत के दौरान यह भी दावा किया कि फिलहाल अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर मजबूत नियंत्रण बनाए हुए है। उनके मुताबिक अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी के कारण ईरान को पिछले ढाई हफ्तों में रोजाना करीब 50 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान इस समुद्री मार्ग को बंद करने की कोशिश करता है तो उसका सबसे ज्यादा नुकसान खुद ईरान को ही होगा।

गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में गिना जाता है। वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ऊर्जा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक इस क्षेत्र पर सबकी नजर बनी हुई है।

ट्रंप ने ताइवान मुद्दे पर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग ताइवान की स्वतंत्रता की किसी भी कोशिश के खिलाफ हैं और इसे बड़े संघर्ष की वजह मानते हैं। ट्रंप के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति नहीं चाहते कि ताइवान को लेकर किसी तरह की लड़ाई हो, क्योंकि इससे वैश्विक स्तर पर बड़ा टकराव पैदा हो सकता है।

हालांकि ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा टिप्पणी नहीं की, लेकिन दोनों नेताओं के बीच ताइवान को लेकर काफी विस्तार से बातचीत हुई। इस दौरान 1982 के अमेरिका-चीन समझौते और ताइवान को हथियारों की बिक्री का मुद्दा भी उठा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी साफ किया कि अमेरिका फिलहाल किसी नए युद्ध में नहीं उलझना चाहता। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को “9500 मील दूर एक और युद्ध” की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी चीन यात्रा को बेहद सफल बताते हुए शी जिनपिंग को “अविश्वसनीय नेता” बताया। ट्रंप के अनुसार दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर अच्छी समझ बनी है, जिसका असर आने वाले समय में वैश्विक राजनीति पर देखने को मिल सकता है।

Continue reading on the app

NTA ने खोला करेक्शन विंडो, NEET उम्मीदवार तुरंत करें ये जरूरी बदलाव

NEET UG 2026 Re Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। एजेंसी ने वर्तमान पता और परीक्षा शहर की पसंद बदलने की सुविधा शुरू कर दी है। उम्मीदवार 15 मई 2026 से 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट NEET Official Website पर जाकर अपने एग्जाम सिटी विकल्प अपडेट कर सकते हैं।

NTA के अनुसार, इस दौरान उम्मीदवार अपनी वर्तमान लोकेशन के आधार पर पहली और दूसरी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को अपना वर्तमान पता बदलना है, वे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, जो उम्मीदवार कोई बदलाव नहीं करेंगे, उनकी पहले चुनी गई परीक्षा सिटी ही बरकरार रहेगी।

NTA ने साफ कर दिया है कि इस करेक्शन विंडो में केवल वर्तमान पता और परीक्षा शहर की पसंद ही बदली जा सकती है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में किसी अन्य जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। 21 मई 2026 के बाद किसी भी प्रकार के बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। अच्छी बात यह है कि इन बदलावों के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

एजेंसी ने यह भी घोषणा की है कि NEET UG 2026 री-एग्जाम का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित होगी। यह परीक्षा देशभर के मेडिकल संस्थानों में अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

NTA की ओर से एडमिट कार्ड, सिटी इंटिमेशन स्लिप, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और आंसर की की तारीखें बाद में जारी की जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट को मिस न करें।

NEET UG 2026 री-एग्जाम की महत्वपूर्ण तारीखें
री-एग्जाम डेट: 21 जून 2026
परीक्षा समय: दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक
करेक्शन विंडो शुरू: 15 मई 2026
करेक्शन विंडो बंद: 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक
एडमिट कार्ड: जल्द जारी होगा

Continue reading on the app

  Sports

GT vs KKR: गुजरात टाइटंस की प्लेऑफ पर नजर, क्या कोलकाता नाइट राइडर्स घर में बिगाड़ सकती खेल?

GT vs KKR: गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करती नजर आ रही थी। 7 मैचों में सिर्फ 3 जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती। मिडिल ऑर्डर की कमजोरी और टॉप ऑर्डर पर ज्यादा निर्भरता फिर से सामने आने लगी थी, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी। लगातार 5 जीत के दम पर गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई और अब प्लेऑफ में जगह पक्की करने से सिर्फ एक जीत दूर।

शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला गुजरात टाइटंस के लिए बेहद अहम होने वाला। अगर शुभमन गिल की टीम यह मैच जीत जाती तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती। दूसरी तरफ केकेआर के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा।

केकेआर का सीजन खराब रहा
केकेआर का पहला हाफ बेहद खराब रहा था। टीम शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी, सिर्फ पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से धुला मैच ही उन्हें एक अंक दिला पाया था। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार मैच जीते, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार ने उनकी मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं।

केकेआर हारी तो प्लेऑफ का रास्ता बंद
अगर कोलकाता नाइट राइडर्स यह मुकाबला हार जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं। हालांकि गणितीय रूप से टीम बाहर नहीं होगी, लेकिन उसे बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। राहत की बात यह है कि केकेआर के बचे हुए तीनों मैच घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में हैं।

वरुण की फिटनेस चिंता का विषय
केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है। टीम के कोच अभिषेक नायर ने बताया कि वरुण के पैर की अंगुली में हल्का हेयरलाइन फ्रैक्चर है। उन्होंने शुक्रवार को नेट्स में गेंदबाजी की, लेकिन अंतिम फैसला मैच के दिन लिया जाएगा।

गुजरात की टीम काफी संतुलित
गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम का बैलेंस इस समय शानदार नजर आ रहा है। बल्लेबाजी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर लगातार रन बना रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान विरोधी टीमों पर दबाव बना रहे हैं।

सुंदर के कारण भी गुजरात की ताकत बढ़ी
वॉशिंगटन सुंदर भी इस सीजन गुजरात की सफलता के बड़े कारण बने हैं। उन्होंने मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है और डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाए हैं। वहीं KKR को अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जिनका यह सीजन अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। ऐसे में फैंस को हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। साथ ही यह मैच सुनील नारायण के लिए भी खास होगा। वह IPL में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनने जा रहे हैं।

गुजरात टाइटन्स (संभावित): 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 बी साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेट कीपर), 4 वाशिंगटन सुंदर, 5 जेसन होल्डर, 6 निशांत सिंधु, 7 राहुल तेवतिया, 8 राशिद खान, 9 अरशद खान, 10 कगिसो रबाडा, 11 मोहम्मद सिराज, 12 प्रसिद्ध कृष्णा/आर साई किशोर

कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित): 1 फिन एलन, 2 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 3 अंगकृष रघुवंशी, 4 कैमरून ग्रीन, 5 रिंकू सिंह, 6 मनीष पांडे, 7 रोवमैन पॉवेल, 8 सुनील नरेन, 9 अनुकूल रॉय, 10 कार्तिक त्यागी, 11 वैभव अरोड़ा, 12 सौरभ दुबे

Sat, 16 May 2026 12:04:39 +0530

  Videos
See all

GD Bakshi ने Donald Trump के China जाने और Xi Jinping से मुलाकात पर क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:29:34+00:00

Chhattisgarh: फर्जी दस्तावेज से CRPF में भर्ती, कोबरा बटालियन का आरक्षक गिरफ्तार | Balrampur News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:30:37+00:00

Donald Trump Viral Video : कैमरे पर ट्रंप की हरकत देखो | Top News | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:30:14+00:00

Bhojshala Temple: भोजशाला के अंदर पहुंचा NEWS18, शुरू हुई पूजा, पहुंचे श्रद्धालु |High Court Verdict #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers