Shani Maha Gochar 2026: बुध के नक्षत्र में गोचर करेंगे शनिदेव, मिथुन राशि समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
Shani Maha Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. शनि इस समय देवगुरु बृहस्पति की राशि में गोचर कर रहे हैं. मीन राशि में गोचर करते हुए शनि का नक्षत्र परिवर्तन होगा. शनि ग्रह 17 मई 2026 को रेवती नक्षत्र में गोचर करेगा. इस नक्षत्र में वे 9 अक्टूबर 2026 तक रहने वाले हैं. रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव माने जाते हैं. ऐसे में इस ग्रहीय परिवर्तन से राशिचक्र की कौन सी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं.
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा बताते हैं कि शनि कर्मफल दाता हैं. यह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर करने की वजह से कुछ राशि के जातकों की जिंदगी में बड़ा बदलाव होने वाला है. शनि धन की समस्या दूर करने वाले हैं और बेहतरीन धन लाभ के अवसर देने वाले हैं. नौकरी और व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी. परिवार और समाज में प्रतिष्ठा दिलाएंगे.
शनि के महागोचर से इन 5 राशियों की किस्मत बदल जाएगी
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर उत्तम लाभ देगा. शनि का गोचर इस राशि के ग्यारहवें भाव में हो रहा है. शनि के महागोचर की वजह से इन लोगों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. रुके हुए काम फिर से शुरु होंगे. अनेक माध्यम से धन प्राप्त होगी. प्रॉपर्टी और कमीशन के काम से बहुत अच्छा धन लाभ होगा. नया मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन हो सकता है. कारोबार में नया निवेश अच्छा लाभ देगा. व्यापार वृद्धि के लिए उत्तम समय रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: आज है शनि जयंती, जानें पूजन विधि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर शुभ माना जा रहा है. शनि का गोचर इस राशि के दशम भाव में होगा. इस गोचर की वजह से इन्हें नौकरी में स्थायित्व मिलेगा और आपके तेज में वृद्धि होगी. रोजगार नहीं है तो रोजगार मिलेगा. नई नौकरी लग सकती है या मनचाहा स्थान परिवर्तन हो सकता है. व्यापार में नई साझेदारी से लाभ कमाएंगे. पुराने निवेश का लाभ इस गोचर के दौरान मिलने वाला है. धन वृद्धि के योग बनेंगे. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. परिवार में शुभ या मांगलिक काम हो सकता है. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर उत्तम रहेगा. शनि का प्रभाव कर्क राशि के नौवें भाव पर होगा. मेहनत के साथ भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. रुके काम फिर से शुरु होंगे. सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. धार्मिक यात्रा हो सकती है. विदेश से लाभ की प्राप्ति होगी. उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों और छात्रों को सफलता मिलेगी. विदेश यात्रा का योग बनेगा. नौकरी और व्यापार में मन के मुताबिक उन्नति प्राप्त होगी. मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
मकर राशि के जातकों को शनि के रेवती नक्षत्र में गोचर से उत्तम लाभ प्राप्त होगा. इस राशि के तीसरे भाव में शनि का गोचर होने वाला है. इस गोचर की वजह से आपके पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी. यात्राओं से लाभ की प्राप्ति होगी. नौकरी में रुका हुआ प्रमोशन मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. मीडिया, मार्केटिंग और लेखन के काम से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी. व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. कारोबार से संबंधित यात्राएं लाभ देंगी. भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत उत्तम रहेगी.
मीन राशि (Pisces Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर बेहतरीन लाभ देगा. मीन राशि में शनि गोचर कर रहे हैं. इस गोचर से इन लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. सभी महत्वपूर्ण काम समय से पूरे होंगे. आपके जीवन में अनुशासन आएगा. व्यर्थ के खर्चों में कमी आएगी. धन का आगमन अच्छा रहेगा. इस समय पर लिए गये निर्णय सही साबित होंगे. करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
Vicky Kaushal Birthday: Assistant Director से National Award तक, फिल्मी है विक्की कौशल की स्ट्रगल स्टोरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi






















