Responsive Scrollable Menu

अमेरिका का बड़ा दावा: ISIS का शीर्ष कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर, ट्रंप के आदेश पर हुआ आपरेशन

अमेरिका का बड़ा दावा: ISIS का शीर्ष कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर, ट्रंप के आदेश पर हुआ आपरेशन

Continue reading on the app

देश के सबसे बड़े स्वच्छता संवाद कार्यक्रम की शुरुआत, ग्वालियर के वार्ड 5 और 7 में हुआ आयोजित

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देश के सबसे बड़े स्वच्छता संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई है. शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर ने कार्यक्रम किया गया. अभियान का पहला चरण ग्वालियर के वार्ड 5 और 7 में आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हुए. इस दौरान, कार्यक्रम में मौजूद हर एक व्यक्ति ने संकल्प किया कि जनता की भागीदारी के साथ ग्वालियर को देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाएंगे. 

कॉलोनी को गंदा नहीं होने देंगे- आम नागरिक

इस दौरान, कार्यक्रम में मौजूद एक शख्स ने बताया कि हमारी इस पूरी कॉलोनी में आपको ढूंढने से भी कोई काऊ शिट या फिर डॉग नहीं दिखेगा. हमारी पूरी कॉलोनी के लोगों ने प्रण किया है कि कॉलोनी को गंदा नहीं होने देंगे.  

 

Continue reading on the app

  Sports

GT vs KKR: गुजरात टाइटंस की प्लेऑफ पर नजर, क्या कोलकाता नाइट राइडर्स घर में बिगाड़ सकती खेल?

GT vs KKR: गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करती नजर आ रही थी। 7 मैचों में सिर्फ 3 जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती। मिडिल ऑर्डर की कमजोरी और टॉप ऑर्डर पर ज्यादा निर्भरता फिर से सामने आने लगी थी, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी। लगातार 5 जीत के दम पर गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई और अब प्लेऑफ में जगह पक्की करने से सिर्फ एक जीत दूर।

शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला गुजरात टाइटंस के लिए बेहद अहम होने वाला। अगर शुभमन गिल की टीम यह मैच जीत जाती तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती। दूसरी तरफ केकेआर के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा।

केकेआर का सीजन खराब रहा
केकेआर का पहला हाफ बेहद खराब रहा था। टीम शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी, सिर्फ पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से धुला मैच ही उन्हें एक अंक दिला पाया था। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार मैच जीते, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार ने उनकी मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं।

केकेआर हारी तो प्लेऑफ का रास्ता बंद
अगर कोलकाता नाइट राइडर्स यह मुकाबला हार जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं। हालांकि गणितीय रूप से टीम बाहर नहीं होगी, लेकिन उसे बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। राहत की बात यह है कि केकेआर के बचे हुए तीनों मैच घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में हैं।

वरुण की फिटनेस चिंता का विषय
केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है। टीम के कोच अभिषेक नायर ने बताया कि वरुण के पैर की अंगुली में हल्का हेयरलाइन फ्रैक्चर है। उन्होंने शुक्रवार को नेट्स में गेंदबाजी की, लेकिन अंतिम फैसला मैच के दिन लिया जाएगा।

गुजरात की टीम काफी संतुलित
गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम का बैलेंस इस समय शानदार नजर आ रहा है। बल्लेबाजी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर लगातार रन बना रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान विरोधी टीमों पर दबाव बना रहे हैं।

सुंदर के कारण भी गुजरात की ताकत बढ़ी
वॉशिंगटन सुंदर भी इस सीजन गुजरात की सफलता के बड़े कारण बने हैं। उन्होंने मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है और डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाए हैं। वहीं KKR को अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जिनका यह सीजन अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। ऐसे में फैंस को हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। साथ ही यह मैच सुनील नारायण के लिए भी खास होगा। वह IPL में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनने जा रहे हैं।

गुजरात टाइटन्स (संभावित): 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 बी साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेट कीपर), 4 वाशिंगटन सुंदर, 5 जेसन होल्डर, 6 निशांत सिंधु, 7 राहुल तेवतिया, 8 राशिद खान, 9 अरशद खान, 10 कगिसो रबाडा, 11 मोहम्मद सिराज, 12 प्रसिद्ध कृष्णा/आर साई किशोर

कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित): 1 फिन एलन, 2 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 3 अंगकृष रघुवंशी, 4 कैमरून ग्रीन, 5 रिंकू सिंह, 6 मनीष पांडे, 7 रोवमैन पॉवेल, 8 सुनील नरेन, 9 अनुकूल रॉय, 10 कार्तिक त्यागी, 11 वैभव अरोड़ा, 12 सौरभ दुबे

Sat, 16 May 2026 12:04:39 +0530

  Videos
See all

Middle East Conflict: मिसाइल…मौत…और महाविनाश, Gaza से Lebanon तक आग ही आग | Air Strike #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:42:41+00:00

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक के खिलाफ NTA के बाहर NSUI का प्रदर्शन | Delhi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:45:01+00:00

Dhar Bhojshala Case: क्या है धार भोजशाला का विवाद? जिस पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने मचाया हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:41:56+00:00

China Flood News: चीन में बारिश का कहर #shorts #heavyrain #wether #breakingnews #china #jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:41:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers