Responsive Scrollable Menu

Netherlands में भारतीयों से ऐसे मिले PM मोदी, गूंजा शेर आया, शेर आया का नारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण के लिए नीदरलैंड पहुंचे। उनका व्यस्त कार्यक्रम यूरोपीय देश के साथ भारत की बढ़ती साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित है। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी के नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और जल प्रबंधन पर महत्वपूर्ण वार्ता करने की उम्मीद है। वे नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। यह दौरा भारत-यूरोप संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है, खासकर हाल ही में हुए भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौते के बाद जिसने व्यापार और निवेश संबंधी चर्चाओं को नई गति दी है। यूएई का दौरा समाप्त करने के बाद एम्स्टर्डम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और नवाचार सहित भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने का अवसर प्रदान करती है।

भारत-नीदरलैंड साझेदारी को बढ़ावा देने पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान

एम्स्टर्डम पहुंचने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए इस यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते ने व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के नए अवसर पैदा किए हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि दोनों देश जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और उन्नत प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में और अधिक निकटता से काम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: India-UAE Energy Partnership | भारत-UAE की ऐतिहासिक डील! भारत में 30 मिलियन बैरल रणनीतिक तेल भंडार रखेगा संयुक्त अरब अमीरात

व्यापार, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा वार्ता के प्रमुख बिंदु रहेंगे

प्रधानमंत्री मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के बीच होने वाली चर्चा में व्यापार विस्तार, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, नवाचार और रक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि यह दौरा भारत-नीदरलैंड संबंधों के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है, क्योंकि दोनों देश रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और गहरा करना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Netherlands Visit | प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे, व्यापार और तकनीक पर बातचीत होगी बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी महत्वपूर्ण नीदरलैंड दौरे के लिए एम्स्टर्डम पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तहत शुक्रवार को एम्स्टर्डम पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत वरिष्ठ डच अधिकारियों ने किया, जिनमें डच विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन और रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार शामिल थे। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन भी उपस्थित थे।

Continue reading on the app

Vat Savitri Vrat 2026: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं करती हैं वट सावित्री व्रत

आज वट सावित्री व्रत है, हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह त्योहार पति की लंबी आयु, और अच्छी सेहत एवं वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का प्रतीक है तो आइए हम आपको वट सावित्री व्रत का महत्व और पूजा विधि के बारे में बताते हैं। 

जानें वट सावित्री व्रत के बारे में 

सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना से व्रत रखती हैं। इस साल ज्येष्ठ अमावस्या 16 मई, शनिवार को पड़ रही है, इसलिए उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में इसी दिन वट सावित्री व्रत मनाया जाएगा। व्रत के दौरान महिलाएं वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और उसके चारों ओर धागा बांधकर परिक्रमा लगाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माता सावित्री ने अपने तप, प्रेम और बुद्धिमानी से यमराज से सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। यही कारण है कि इस व्रत को पति की लंबी आयु और अटूट दांपत्य प्रेम का प्रतीक माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2026: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

वट सावित्री व्रत का शुभ मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस बार अमावस्या तिथि 16 मई 2026, शनिवार के दिन सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगी। जबकि, अमावस्या तिथि का समापन 16 मई की देर रात 01 बजकर 31 मिनट पर होगा। वट सावित्री व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद वट वृक्ष की पूजा करना शुभ माना जाता है। 

इसलिए खास है यह वट सावित्री व्रत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता सावित्री ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और पतिव्रत धर्म के बल पर यमराज को उनके पति सत्यवान के प्राण लौटाने पर मजबूर कर दिया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यमदेव ने बरगद (वट) के पेड़ के नीचे ही सत्यवान को पुनर्जीवन दिया था। इसीलिए इस दिन पर विशेष तौर से वट वृक्ष की पूजा को साक्षात ईश्वर की आराधना माना जाता है।

वट सावित्री व्रत में जरूर अर्पित करें ये चीजें

पंडितों के अनुसार वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा के दौरान सूती वस्त्र, लाल फूल, सिंदूर, कच्चा सूत, अक्षत (अटूट चावल), जनेऊ, चंदन और पान-सुपारी अर्पित करने चाहिए। इसके बाद पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं और अपनी श्रद्धा के अनुसार, पेड़ के चारों ओर 7 या 108 बार परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत या मौली (लाल/पीला धागा) लपेटें। ऐसा करने से वैवाहिक संबंध मजबूत होते हैं।

वट सावित्री व्रत में माता सावित्री को अर्पित करें शृंगार

शास्त्रों के अनुसार व्रत के दौरान केवल पेड़ की ही नहीं, बल्कि माता सावित्री की भी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। माता को सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, चूड़ियां और बिंदी जैसी शृंगार की सामग्री जरूर चढ़ाएं। मान्यता है कि माता सावित्री को सुहाग का सामान चढ़ाने से व्रती महिला को 'अखंड सौभाग्य' का आशीर्वाद मिलता है।

वट सावित्री व्रत है महिलाओं के लिए खास 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट अमावस्या का व्रत बहुत प्रभावी माना जाता है जिसमें सौभाग्यवती स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु एवं सभी प्रकार की सुख-समृद्धियों की कामना करती हैं। इस दिन स्त्रियां व्रत रखकर वट वृक्ष के पास पहुंचकर धूप-दीप नैवेद्य से पूजा करती हैं तथा रोली और अक्षत चढ़ाकर वट वृक्ष पर कलावा बांधती हैं। साथ ही हाथ जोड़कर वृक्ष की परिक्रमा लेती हैं। जिससे पति के जीवन में आने वाली अदृश्य बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि के साथ लंबी उम्र प्राप्त होती है। वटवृक्ष के नीचे सावित्री ने अपने पति व्रत की प्रभाव से मृत पड़े सत्यवान को पुनः जीवित किया था। तभी से इस व्रत को वट सावित्री नाम से ही जाना जाता है। इसमें वटवृक्ष की श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा की जाती है। महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य एवं कल्याण के लिए यह व्रत करती हैं। सौभाग्यवती महिलाएं श्रद्धा के साथ ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी से अमावस्या तक तीन दिनों तक उपवास रखती हैं।

वट सावित्री व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास माना जाता है। इसे अक्षय वट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और माता सावित्री और सत्यवान की कथा सुनती हैं। वट सावित्री व्रत के दिन जरूरतमंदों लोगों को कपड़े, भोजन और अन्य जरूरी वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ फल देने वाला माना जाता है।

वट सावित्री व्रत से जुड़ी पौराणिक कथा भी है रोचक

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार एक समय मद्र देश में अश्वपति नाम का राजा राज करता था। वह अत्यंत ही दयालु एवं धार्मिक प्रवृत्ति का था, लेकिन उसके कोई संतान न थी। जिसके बाद उसके यहां एक सुंदर कन्या ने जन्म लिया, जिसका नाम उसने सावित्री रखा। जब सावित्री बड़ी हुई तो उसने विवाह के लिए सत्यवान नाम के नवयुवक को चुना। जब यह बात देवर्षि नारद को जब यह बात पता चली तो उन्होंने सावित्री के पिता अश्वपति को बताया कि जिस सत्यवान् से सावित्री विवाह करने जा रही है, उसकी आयु बहुत कम है, ऐसे में उसे कोई दूसरा वर चुनना चाहिए। नारद मुनि से यह बात पता चलते ही राजा अश्वपति ने सावित्री को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन सावित्री ने यह तर्क देते हुए अपनी बात पर अड़ी रही कि हिन्दू स्त्रियां वर के रूप में केवल एक ही बार किसी पुरुष को चुनती हैं. इसके बाद राजा अश्वपति ने ने सावित्री का विवाह सत्यवान के साथ कर दिया।

सत्यवान के पिता का नाम द्युमत्सेन था, जिनका राजपाट छिन चुका था. सत्यवान के माता और पिता दोनों की दृष्टि भी जा चुकी थी और वे वन में रहा करते थे। विवाह के बाद सावित्री भी अपने पति के सत्यवान के साथ उसी वन में रहकर अपने पति के साथ सास-ससुर की सेवा करने लगी। कुछ दिनों बाद नारद मुनि सावित्री के पास आए और उसे बताया कि अब सत्यवान की मृत्यु का समय आ गया है। जब यह बात सावित्री को पता चली तो उसने अपने पति की लंबी आयु की प्राप्ति के लिए उपवास करना प्रारंभ कर दिया।  सत्यवान उस दिन जब जंगल में लकड़ी काटने के लिए जाने लगा तो सावित्र भी उसके साथ गई। जंगल में सत्यवान जब लकड़ी काट रहा था तो उसके सिर में अचानक से बहुत ज्यादा पीड़ा होने लगी औ वह सावित्री की गोद में सिर रखकर लेट गया। सावित्री ने अचानक देखा कि वहां पर यम देवता अपने दूतों के साथ आ पहुंचे हैं। इसके बाद जब यमराज सत्यवान के प्राण हर ने के बाद दक्षिण दिशा की ओर जाने लगे तो सावित्री भी उनके पीछे-पीछे चलने लगी। सावित्री को पीछे आता देख यमराज ने कहा कि हे पतिव्रता नारी! जहां तक तमु अपने पति का साथ दे सकती थी तुमने दिया, अब तुम वापस लौट जाओ। तब सावित्री ने कहा कि "जहां मेरे पति रहेंगे, मुझे भी उनके साथ वहीं रहना है. यही मेरा पति के प्रति धर्म है। 

सावित्री की बात को सुनकर यमराज प्रसन्न हो गये और उन्होंने उससे वर मांगने को कहा। तब सावित्री ने उनसे अपने सास-ससुर की आंखों की रोशनी लौटाने को कहा। यमराज ने तथास्तु कहते हुए सावित्री को लौट जाने को कहा, लेकिन फिर सावित्री उनके पीछे-पीछे चलती रही। सावित्री की पतिव्रता को देखते हुए एक बार फिर यमराज ने उससे वर मांगने को कहा। तब सावित्री ने उनसे अपने सास-ससुर से खोया हुआ राज्य वापस मांगा. यमराज ने तथास्तु कहते हुए उसकी यह मनोकामना भी पूरी कर दी, लेकिन सावित्री फिर भी यम देवता के पीछे-पीछे चलती रही। सावित्री के द्वारा पतिव्रत धर्म को निभाता देख एक बार फिर यमराज ने सावित्री से वर मांगने को कहा, तब उसने बोला मैं सत्यवान के 100 पुत्रों की मां बनना चाहती हूं। यमराज ने सावित्री के पतिव्रता को देखते हुए यह वरदान भी दिया और सत्यवान के प्राण वापस लौटा दिये। इस प्रकार सावित्री ने न सिर्फ अपने पति के प्राण बल्कि अपने सास-ससुर की दृष्टि और राज्य को भी वापस दिलवा दिया। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस वट सावित्री की इस पावन कथा को कहने या सुनने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। 

वट सावित्री पर भूल कर न करें ये काम

पंडितों के अनुसार पूजा के बाद बरगद के फल या कोपल (नई पत्ती) को प्रसाद के रूप में ग्रहण करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री-सत्यवान की कथा जरूर पढ़ें या सुनें, तभी आपका व्रत पूर्ण माना जाता है। चूंकि इस बार यह व्रत शनिवार के दिन पड़ रहा है, जो कि शनिदेव का दिन है, इसलिए इस दिन शनिदेव की पूजा से भी आपको अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं।

- प्रज्ञा पाण्डेय

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल फाइनल के लिए भारत आएंगे मोहसिन नकवी, पीसीबी चीफ को मिला न्योता!

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला इसी महीने के आखिर में खेला जाएगा. इसी बीच ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मैच के लिए न्योता मिला है. हालांकि, बीसीसीआई या आईपीएल अधिकारियों की तरफ से इस तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. Sat, 16 May 2026 13:12:19 +0530

  Videos
See all

Middle East Conflict: मिसाइल…मौत…और महाविनाश, Gaza से Lebanon तक आग ही आग | Air Strike #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:42:41+00:00

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक के खिलाफ NTA के बाहर NSUI का प्रदर्शन | Delhi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:45:01+00:00

China Flood News: चीन में बारिश का कहर #shorts #heavyrain #wether #breakingnews #china #jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:41:14+00:00

Tejashwi Yadav Viral Video : आम लोगों का खून चूस रहे है | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers