Responsive Scrollable Menu

'जिंदगी आज भी अधूरी लगती है', पिता के जन्मदिन पर छलका विशाल ददलानी का दर्द, इमोशनल पोस्ट पढ़ भावुक हुए फैंस

मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है. पिता के जन्मदिन पर विशाल ने लिखा कि उन्हें इस दुनिया से गए चार साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी जिंदगी अधूरी लगती है. उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दर्द कभी खत्म नहीं होता, इंसान बस उसे छिपाना सीख जाता है. विशाल की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया.

Continue reading on the app

विजय की CM शपथ में मौजूद तृषा पर भड़कीं सिंगर:कहा- बिना तलाक साथ घूम रहे हैं, सोचिए पत्नी और बच्चों की मानसिक स्थिति कैसी होगी

थलापति विजय से नाम जुड़ने से सुर्खियों में बनीं हुईं तृषा कृष्णन पर साउथ सिंगर ने निशाना साधा है। उन्होंने तृषा की विजय की सीएम पथ के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूदगी की कड़ी आलोचना की और सिंगर सुचित्रा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से तृषा कृष्णन की निंदा करते हुए कई पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में तृषा को पैरासाइट तक कहा है। शपथ ग्रहण समारोह से तृषा की तस्वीर शेयर कर सुचित्रा ने कहा, ये इस समय की सबसे निराशाजनक सेलिब्रिटी है। इसके बाद सुचित्रा ने एक और वीडियो री-पोस्ट की, जिसमें विजय की मां शोबा, तृषा को गले लगा रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, शोभा, तृषा को गले लगा रही है ये कैसा परिवार है। अगली स्टोरी में उन्होंने लिखा, “बिना सही तरीके से तलाक लिए वह तृषा के साथ घूम रहे हैं। संगीता ने केस दर्ज किया है और उन पर एक अभिनेत्री के साथ अफेयर होने का आरोप है। वह अपने फॉलोअर्स के सामने गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। उनकी महिला फैंस भी आंख बंद करके उनकी हरकतों का समर्थन कर रही हैं और अप्रत्यक्ष रूप से एक गलत रिश्ते को बढ़ावा दे रही हैं। जरा सोचिए, इस समय उनकी पत्नी और बच्चों की मानसिक हालत कैसी होगी।” इसके अलावा फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा है, “मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं यह बात बिना किसी पक्षपात के कह रही हूं। मुझे विजय बहुत पसंद हैं और मैं ईमानदारी से अपनी राय दे रही हूं।” “जब कोई इंसान बहुत सफल हो जाता है और अकेला पड़ जाता है, तो पैरासाइट उनकी जिंदगी में आ जाते हैं। विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बना ली है, इसलिए वह अकेले हो गए हैं। उन्होंने अभी तक खुद के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा। इसी बीच वह राजनीति में भी आ गए। मेरे हिसाब से राजनीति में आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपने पिता चंद्रशेखर की सलाह और साथ की जरूरत है। उनके बिना राजनीति में सफलता पाना मुश्किल होगा।” बता दें कि थलापति विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस समारोह में विजय के माता-पिता समेत उनकी कथित गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं। समारोह से तृषा की तस्वीरें और वीडियोज काफी चर्चा में रहीं। पत्नी ने अफेयर का आरोप लगाकर मांगा तलाक थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने फरवरी 2026 में तलाक की याचिका दायर कर दावा किया है कि विजय का 2021 से एक एक्ट्रेस से अफेयर है। बारा-बार रिश्ता खत्म करने का आश्वासन देने के बावजूद विजय ने रिश्ता जारी रखा, जिसके बाद संगीता ने तलाक की मांग की। तलाक की खबरों के बीच ही विजय तृषा कृष्णन के साथ एक हाई प्रोफाइल वेडिंग में पहुंचे और रिश्ते पर मुहर लगा दी। इसके बाद 4 मई को तृषा के जन्मदिन के दिन ही तमिलनाडु चुनाव के नतीजे आए, जिसमें विजय की पार्टी ने कई सीटें जीतीं। नतीजे आने के दिन तृषा पहले तिरुपति मंदिर पहुंचीं और फिर सीधे विजय के घर आई थीं। इसके बाद जब विजय ने सीएम पद की शपथ ली तो तृषा सबसे आगे की सीट पर बैठी थीं। उन्होंने तब विजय की मां से गले भी मिला था।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoffs की रेस में RCB की राह मुश्किल, KKR से आज 'करो या मरो' वाला मुकाबला

प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम को अगर अंतिम चार में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित करनी है तो उसके बल्लेबाजों को बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजों के सामने आक्रामक प्रदर्शन करना होगा। आरसीबी फिलहाल 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन मंगलवार को होने वाले मैच के बाद इस स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद या गुजरात टाइटन्स काबिज हो जाएंगे जिनके पास भी 14 अंक हैं। आरसीबी ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पिछले कुछ मैच में उसके बल्लेबाज अपेक्षित खेल नहीं दिखा पाए।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी और उसने बमुश्किल जीत हासिल की थी। उसकी टीम आगे फिर से इस तरह की परिस्थिति से नहीं गुजरना चाहेगी। पिछले मैच में वह क्रुणाल पंड्या के अर्धशतक और अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार के छक्के से ही लक्ष्य तक पहुंच पाई थी। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट के शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन पिछले कुछ मैच में वह रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए। अगर आरसीबी को वापसी करनी है तो पाटीदार को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा। पिछली छह पारियों में वह केवल एक बार पचास से अधिक और एक बार बीस से अधिक का स्कोर ही बना पाए हैं।

इससे आरसीबी की मध्यक्रम की बल्लेबाजी कुछ कमजोर पड़ गई है, लेकिन देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे अन्य बल्लेबाजों के योगदान ने उसे मुश्किलों से बाहर निकलने में मदद मिली। अब उसके बल्लेबाजों का सामना केकेआर के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण से होगा जिसमें सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे रहस्यमयी स्पिनर शामिल हैं।

उन्हें कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय जैसे घरेलू गेंदबाजों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से केकेआर ने शुरू में लड़खड़ाने के बाद लगातार चार जीत दर्ज की हैं। अगर रायपुर की पिच पिछले मैच की तरह ही चिपचिपी रहती है और गेंद रुककर बल्ले पर आ रही हो तो आरसीबी के बल्लेबाजों को केकेआर के गेंदबाजों के सामने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तीन बार की चैंपियन केकेआर की टीम अभी भी 10 मैचों में नौ अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है और यहां थोड़ी सी चूक भी उसे प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर होने के करीब पहुंचा देगा। ऐसी किसी स्थिति से बचने के लिए केकेआर के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्हें आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड का डटकर सामना करना होगा।

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए हैं लेकिन उप-कप्तान रिंकू सिंह, न्यूजीलैंड के फिन एलन, अनुकूल रॉय और अंगकृष रघुवंशी ने पिछले कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। इनके अलावा कैमरन ग्रीन में भी अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है।

टीम इस प्रकार हैं

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tue, 12 May 2026 12:48:26 +0530

  Videos
See all

NEET Exam 2026 Cancelled: NEET परीक्षा रद्द, 23 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ | Paper Leak | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:26:58+00:00

Delhi News | LNJP Hospital में CM Rekha Gupta का ‘सरप्राइज विजिट’, नर्सों से की सुखद भेंट! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:28:55+00:00

NEET UG 2026 Exam Cancelled: 22 लाख छात्रों का एग्जाम अब दोबारा होगा | CBI | NEET UG | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:29:32+00:00

New Ashok Nagar Sealing Drive: सीलिंग के डर से बदला दिल्ली का ये इलाका! | Breaking News | CM Rekha #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:32:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers