Responsive Scrollable Menu

Stock Market: 12 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Sensex-Nifty Closes Deep Red: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। दो अहम सेक्टर किसी तरह ग्रीन होने में सफल रहे लेकिन बाकी सेक्टर्स मार्केट को दबाए रखने में कामयाब रहे। इस माहौल में निवेशकों की दौलत में आज ₹5 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई। चेक करें कि किन सेक्टर में खरीदारी का हल्का रुझान दिखा और ओवरऑल मार्केट की स्थिति कैसी रही

Continue reading on the app

Cannes 2026: कान्स के रेड कार्पेट पर दिखेगा तारा सुतारिया का 'टॉक्सिक' अवतार, 'रेबेका' के रंग में रंगी नजर आएंगी एक्ट्रेस

Cannes 2026: तारा सुतारिया कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म 'टॉक्सिक' के कैरेक्टर 'रेबेका' की शेड्स में वे रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आ सकती हैं। फैंस उनके लुक्स को देखने के लिए बेसब्र हुए जा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

RCB कोच Andy Flower पर जुर्माना, Thrilling जीत के बाद MI प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

रायपुर में रविवार रात खेला गया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का मुकाबला केवल क्रिकेट के रोमांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मैदान के बाहर भी काफी चर्चा में रहा हैं। इस मुकाबले के दौरान आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर का व्यवहार विवादों में आ गया, जिसके बाद आईपीएल प्रशासन ने उन पर कार्रवाई की है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, मैच के 18वें ओवर के दौरान एंडी फ्लावर चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस करते नजर आए थे। आरोप है कि उन्होंने बहस के दौरान अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फ्लावर ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन किया हैं, जो मैच के दौरान अनुचित भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ हैं। यह लेवल-1 का अपराध माना गया हैं। बता दें कि एंडी फ्लावर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा लगाए गए जुर्माने को मान लिया हैं।

बता दें कि मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। उस समय मुकाबला पूरी तरह मुंबई की ओर झुकता दिखाई दे रहा था, लेकिन राज बावा के ओवर में मैच का पासा पलट गया। एक वाइड गेंद, एक नो-बॉल और भुवनेश्वर कुमार के अहम छक्के ने आरसीबी की उम्मीदें जिंदा रखीं।

आखिरी गेंद पर रासिख सलाम ने तेजी से दौड़कर दो रन पूरे किए और टीम को दो विकेट से यादगार जीत दिलाई। मुकाबले में 36 वर्षीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआती दो ओवरों में ही मुंबई इंडियंस के शीर्ष बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। भुवनेश्वर ने अपने पहले 12 गेंदों में तीन विकेट हासिल किए और बाद में बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं क्रुणाल पांड्या ने दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 73 रन बनाए। उन्होंने 18वें ओवर में गजनफर के खिलाफ लगातार बड़े शॉट लगाकर मैच को आरसीबी की तरफ मोड़ दिया था। 

इस हार का असर अंक तालिका पर भी साफ दिखाई दिया हैं। मुंबई इंडियंस अब आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हारने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें भी समाप्त हो चुकी हैं। दूसरी ओर आरसीबी 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।
Mon, 11 May 2026 19:55:43 +0530

  Videos
See all

PM Modi On Gold:डिबेट में भिड़े अजय आलोक-सपा प्रवक्ता! PM Modi | Rahul Gandhi | Petrol Diesel | Gold #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T14:45:00+00:00

PM Modi ने किया सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक । PM Modi Gujrat Tour । Shorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T14:41:22+00:00

Punjab CM Bhagwant Mann के भाई Gyan Sing Mann BJP में शामिल | AAP | Sunil Jakhar | Nayab Singh Saini #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T14:45:17+00:00

पूर्व मुख्यमंत्री MK Stalin और Udhayanidhi Stalin से मिले मुख्यमंत्री Vijay । Tamilnadu News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T14:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers