Responsive Scrollable Menu

Cannes 2026: कान्स के रेड कार्पेट पर दिखेगा तारा सुतारिया का 'टॉक्सिक' अवतार, 'रेबेका' के रंग में रंगी नजर आएंगी एक्ट्रेस

Cannes 2026: तारा सुतारिया कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म 'टॉक्सिक' के कैरेक्टर 'रेबेका' की शेड्स में वे रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आ सकती हैं। फैंस उनके लुक्स को देखने के लिए बेसब्र हुए जा रहे हैं।

Continue reading on the app

सरकार ने कहा- पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी नहीं:एक दिन पहले PM मोदी ने कहा था- इनका इस्तेमाल कम करें

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच सरकार ने देश में ईंधन की कमी की खबरों को खारिज किया है। सरकार ने सोमवार को नागरिकों को आश्वासन दिया कि देश में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को ईंधन पर निर्भरता कम करने और बचत करने की अपील के एक दिन बाद आया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट जरूर आई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, भारत सरकार ने आम उपभोक्ताओं को बिना किसी असुविधा के ईंधन की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। क्रूड इन्वेंट्री पर्याप्त, रिफाइनरीज में काम जारी सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि भारत के पास कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने बताया कि हमारी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और इनमें कोई रुकावट नहीं है। देश के किसी भी पेट्रोल पंप या एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी की सप्लाई निरंतर की जा रही है। 3 दिन में 1.26 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी एलपीजी सप्लाई के आंकड़े साझा करते हुए शर्मा ने बताया कि देश भर में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहा है। पिछले तीन दिनों में 1.14 करोड़ एलपीजी बुकिंग के मुकाबले 1.26 करोड़ घरों में सिलेंडर पहुंचाए गए। इसके अलावा पिछले तीन दिनों में 17,000 टन से ज्यादा कॉमर्शियल एलपीजी की बिक्री हुई। इसी अवधि में 762 टन से ज्यादा ऑटो एलपीजी बेची गई। पिछले तीन दिनों में 1,400 से ज्यादा (5 किलो वाले) छोटे सिलेंडर भी बेचे गए। 52 हजार उपभोक्ताओं ने छोड़ा रसोई गैस कनेक्शन गैस सप्लाई और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर शर्मा ने बताया कि अब तक करीब 52,300 पीएनजी (PNG) उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 93 कैंप आयोजित किए, जिनमें 2,100 से अधिक सिलेंडर बेचे गए। वर्तमान में 6.7 लाख पीएनजी कनेक्शनों में गैस चालू की जा चुकी है और 2.68 लाख कनेक्शनों के लिए शुरुआती इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। 7.29 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों ने पीएनजी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। नियम तोड़ने वाले 76 डिस्ट्रीब्यूटर्स सस्पेंड किए गए सरकार ने ईंधन की कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती दिखाई है। पिछले तीन दिनों में करीब 1,500 छापेमारी और निरीक्षण किए गए हैं। इसके आधार पर तेल कंपनियों ने 382 डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना लगाया है, जबकि 76 डिस्ट्रीब्यूटर्स को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा, 1 मई से अब तक पेट्रोकेमिकल और फार्मा इंडस्ट्री के लिए 4,600 टन प्रोपलीन और 1,700 टन ब्यूटाइल एक्रिलेट की बिक्री की गई है। पीएम मोदी की अपील- ईंधन का इस्तेमाल कम करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक उपयोग का सुझाव दिया था। पीएम ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए। हमें आयातित पेट्रो उत्पादों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होंगे। भारत ने सौर ऊर्जा और इथेनॉल में प्रगति की प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत सोलर एनर्जी प्रोडक्शन में दुनिया के लीडिंग देशों में शामिल हो गया है। साथ ही पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग में भी जरूरी ग्रोथ हासिल की है। सरकार एलपीजी कवरेज बढ़ाने, पाइप्ड गैस सप्लाई के विस्तार और सीएनजी बेस्ड सिस्टम को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। इन्हीं प्रयासों के कारण भारत दुनिया के बड़े ऊर्जा संकट से निपटने में सक्षम है। मेट्रो और इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल बढ़े सरकार ने नागरिकों से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता धीरे-धीरे कम करने का आग्रह किया है। संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सुझाव दिया कि जहां भी संभव हो, लोगों को मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा कारपूलिंग, माल ढुलाई के लिए रेलवे और व्यक्तिगत उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि देश पर आर्थिक बोझ कम हो सके। क्या होता है इथेनॉल ब्लेंडिंग और पीएनजी? ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 1,313 अंक गिरकर 76,015 पर बंद: निफ्टी भी 360 अंक टूटा, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ। आज ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है… विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा? वायरल हुआ Video

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान स्टंप माइक पर उनकी एक बात कैद हो गई, जो काफी वायरल हो रही है. Thu, 14 May 2026 15:57:28 +0530

  Videos
See all

दोपहर की 100 सबसे बड़ी खबरें | Brics Summit 2026 | China | Donald Trump | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:42:36+00:00

Shorts | Bareilly में टीनशेड के साथ हवा में उड़ा शख्स | #bareilly #viralvideo #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:45:00+00:00

दिल्ली में सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में 2 दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम | #rekhagupta #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:46:11+00:00

CCTV फुटेज से खुला गाय चोरी का राज #nagpur #cow #theft #cctv #viralvideo #maharashtranews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers