A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Saloon in ATM: पटना में SBI ATM के अंदर खुला हेयर सैलून, मशीन की जगह चल रही कैंची! वीडियो भी हो रहा वायरल

Saloon in ATM: पटना के दानापुर में एक ऐसा अनोखा एटीएम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान भी हो रहा है और मुस्कुरा भी रहा है. आमतौर पर एटीएम का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में पैसे निकालने वाली मशीन की तस्वीर आती है. लोग लाइन में लगते हैं, कार्ड डालते हैं और कैश निकालकर बाहर निकल जाते हैं. लेकिन दानापुर में एक ऐसा एटीएम सामने आया है जहां लोग पैसे निकालने नहीं बल्कि बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने पहुंच रहे हैं.

बाहर SBI ATM का बोर्ड

पटना के दानापुर रूपसपुर इलाके में स्थित इस छोटे से एटीएम पॉइंट के बाहर आज भी बड़े अक्षरों में “SBI ATM” का बोर्ड लगा हुआ है. बाहर से देखने पर किसी को भी यही लगता है कि अंदर बैंक का एटीएम संचालित हो रहा होगा. लेकिन जैसे ही कोई व्यक्ति अंदर प्रवेश करता है, उसे एटीएम मशीन नहीं बल्कि कुर्सी, शीशा, हेयर कटिंग मशीन, कैंची और शेविंग का सामान दिखाई देता है. अंदर एक नाई ग्राहकों के बाल काटते और दाढ़ी बनाते नजर आता है.

पहले चलता था बैंक का एटीएम

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले यहां वास्तव में SBI का एटीएम संचालित होता था. आसपास के लोग इसी एटीएम से पैसे निकालते थे और दिनभर यहां ग्राहकों की आवाजाही लगी रहती थी. लेकिन किसी कारणवश बैंक ने इस एटीएम को बंद कर दिया और मशीन को वहां से हटा लिया. हालांकि एटीएम का बोर्ड, केबिन और पूरा सेटअप जस का तस छोड़ दिया गया. बाद में इस जगह को किराये पर दे दिया गया.

एटीएम बना हेयर कटिंग सैलून

मकान मालिक एस के सिंह का कहना है कि 6 महीना पहले यह एटीएम बंद हो गया. जल जमाव के कारण लोग इस एटीएम का उपयोग काम करते थे बैंक कमान था कि नुकसान हो रहा है इसलिए हुआ यहां से एटीएम हटा लिया. एटीएम मशीन सीसीटीवी कैमरा और सभी उपक्रम खोलकर बैंक ले गया लेकिन बोर्ड और बाहर का डेकोरेशन नहीं हटाया. बोर्ड और डेकोरेशन हटाने के लिए कई बार बैंक को कहा गया लेकिन वह लोग मुंबई से परमिशन लेने का बहाना बनाते रहे. अंत में हमने यह मकान एक सैलून को किराया पर दे दिया है. जिस व्यक्ति ने यह जगह किराये पर ली, उसने वहां अपनी हेयर कटिंग सैलून की दुकान शुरू कर दी. अब हालत यह है कि बाहर एटीएम का बोर्ड लगा होने के कारण राहगीर भ्रमित हो जाते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 'ATM सैलून'

दानापुर में इस अनोखे एटीएम को देखने वालों की भीड़ लगी रहती है. लोग यहां पहुंचकर पहले एटीएम का बोर्ड देखते हैं और फिर अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे “हेयर कटिंग एटीएम” और 'सैलून वाला एटीएम' जैसे नाम दे रहे हैं. यह घटना भले ही मजाकिया लगती हो, लेकिन यह इस बात का उदाहरण भी है कि लापरवाही और अधूरी व्यवस्था कैसे लोगों के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती है. 

वीडियो वायरल होते ही एक्शन

इलाके में यह एटीएम पॉइंट अब मजाक और चर्चा दोनों का विषय बन गया. सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बाहर SBI ATM का बोर्ड लगा है जबकि अंदर हेयर कटिंग का पूरा इंतजाम किया गया है. एक तरफ जहां कभी कैश निकालने वाली मशीन लगी रहती थी, वहीं अब वहां बाल काटने की मशीन और शेविंग का सामान रखा हुआ है. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सैलून के ऊपर से SBI ATM का पोस्टर हटा दिया गया. 

Continue reading on the app

  Sports

कौन है डियान फोरेस्टर जिनको CSK में मिली जगह, ओवर्टन की जगह टीम में शामिल, चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट

ओवर्टन की जगह दक्षिण अफ्रीका के उभरते ऑलराउंडर डियान फोरेस्टर को टीम में शामिल किया. 75 लाख रुपये में जुड़े फोरेस्टर अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू सीरीज में जो झलक दिखाई, उसने उन्हें एक संभावनाशील खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है.  Thu, 14 May 2026 19:07:47 +0530

  Videos
See all

Indian Ship Hijacked or Attacked by Iran:होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला? Middle East Sea Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T14:14:51+00:00

Bengal News : रिपोर्टर के सवाल पर सायनी को आया गुस्सा ? #sayanighosh #mamatabanerjee #tmcnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T14:08:40+00:00

Trump China Visit 2026 : जिनपिंग की बातों का जवाब नहीं दे पाए बड़बोले ट्रंप ! Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T14:09:20+00:00

NEET Paper Leak: CBI जांच में 'Money Trail' का बड़ा खुलासा! | Breaking News | Top News | Big News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T14:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once