Responsive Scrollable Menu

IPL का गणित- बेंगलुरु जीत से टॉप पर आई:आज पंजाब पीछे छोड़ सकती है, मुंबई प्लेऑफ से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने रविवार के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आखिरी बॉल तक चले मैच का टॉस बेंगलुरु ने जीता था। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 8 विकेट पर हासिल कर लिया। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन 2 हार के बाद जीता बेंगलुरु, मुंबई की 8वीं हार बेंगलुरु को लगातार दो हार झेलने के बाद जीत मिली है। जबकि, मुंबई की टीम सीजन में 8वां मैच हारी है। आज के मैच का हाल पंजाब के पास टॉप पर पहुंचने का मौका पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 6 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 13 पॉइंट्स हैं। आज दिल्ली को हराकर टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच सकती है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम को बचे 4 मैचों में 2 और जीत चाहिए। दिल्ली के लिए हर मैच जीतना बेहद जरूरी दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट्स लेकर आठवें स्थान पर है। टीम को पिछले 5 मैचों में 4 हार मिली हैं। आज की हार दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल के पास पहुंच सकती है ऑरेंज कैप IPL के 19वें सीजन में हैदराबाद के हेनरिक क्लासन टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 494 रन बनाए हैं। उनकी टीम के ही अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, दिल्ली के केएल 468 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वे 26वां रन बनाते ही नंबर-1 पर पहुंच जाएंगे। भुवनेश्वर 21 विकेट के साथ टॉप बरकरार बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उनके नाम 21 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई के अंशुल कम्बोज और तीसरे पर गुजरात के कगिसो रबाडा हैं। ------------------------------------------------------ IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- मुंबई आखिरी बॉल पर हारी, प्लेऑफ रेस से बाहर, बेंगलुरु ने 2 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में रविवार को मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट:तिलक ने क्रुणाल का रिले कैच पकड़ा, खुद स्कूप शॉट खेलने के कोशिश में आउट हुए

बेंगलुरु ने रविवार के दूसरे मैच में मुंबई को 2 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हुए। जबकि तिलक वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर क्रुणाल पंड्या का शानदार रिले कैच पकड़ा। वे खुद फिफ्टी के बाद स्कूप खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे। 1. भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में लगातार दो विकेट लिए मुंबई के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। पांचवीं बॉल पर उन्होंने नकल बॉल पर रोहित शर्मा को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को स्लिप में खड़े विराट कोहली ने लो कैच पकड़कर पवेलियन भेज दिया। 2. तिलक का कैच छूटा, मुंबई के टॉप स्कोरर रहे छठे ओवर में तिलक वर्मा को जीवनदान मिला। रसिख सलाम की स्लोअर गेंद पर तिलक का टॉप एज मिडविकेट की ओर गया, लेकिन सुयश शर्मा आसान कैच नहीं पकड़ सके। गेंद उनके हाथों से निकल गई। तिलक उस समय 11 रन पर खेल रहे थे। बाद में उन्होंने 57 रन की पारी खेली और मुंबई के टॉप स्कोरर रहे। 3. स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में तिलक आउट 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने तिलक वर्मा को बोल्ड किया। तिलक स्कूप शॉट खेलने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गए, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे लेग स्टंप से टकराई। तिलक ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। 4. कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट 167 रन चेज कर रही बेंगलुरु ने चौके से शुरुआत की। बेथेल ने दीपक चाहर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए। फिर चाहर ने चौथी बॉल पर विराट कोहली को राज बावा के हाथों कैच कराया। विराट खाता नहीं खोल सके। वे लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। IPL में यह उनका 8वां जीरो था। 5. क्रुणाल को जीवनदान, कैच ड्रॉप हुआ 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर क्रुणाल पंड्या को जीवनदान मिला। मुंबई ने मिडविकेट बाउंड्री पर आसान कैच छोड़ दिया। क्रुणाल ने स्लॉग स्वीप खेला। गेंद टॉप एज लेकर हवा में चली गई। नमन धीर और तिलक वर्मा कैच के लिए दौड़े। नमन ने कैच पकड़ा, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने गेंद तिलक की ओर उछाल दी, लेकिन तिलक उसे पकड़ नहीं सके। 6. तिलक ने क्रुणाल का रिले कैच पकड़ा क्रुणाल पंड्या का बाउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा ने शानदार रिले कैच पकड़ा। लॉन्ग-ऑन पर दौड़ते हुए तिलक ने पहले कैच पकड़ा, फिर संतुलन बिगड़ता देख गेंद हवा में उछाली और बाउंड्री के बाहर जाने से पहले वापस आकर कैच पूरा किया। क्रुणाल 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से बाहर हुए मुंबई इंडियंस के साथ अपने रिश्ते को लेकर भावुक हुए क्रुणाल पंड्या, पोलार्ड को बताया बड़ा भाई

RCB vs MI मैच के बाद क्रुणाल पंड्या थोड़े इमोशनल हो गए. ऐसा तब हुआ जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ बिताए 6 सालों को याद किया. उन्होंने पोलार्ड के साथ अपने रिश्ते का जिक्र किया और उन्हें अपना बड़ा भाई कहा. Mon, 11 May 2026 07:03:22 +0530

  Videos
See all

UP Cabinet Expansion | Chaudhary Bhupendra , Manoj Pandey समेत 6 नेताओं ने ली शपथ | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T02:15:37+00:00

PM Modi की Telangana को सौगात, कई Projects की रखी आधारशिला, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T02:15:37+00:00

Rahul Gandhi did not meet Trisha |राहुल गांधी की त्रिश से नहीं हुई मुलाकात? | #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T02:14:57+00:00

Brij Bhushan Sharan Singh Vs Vinesh Phogat: बृजभूषण शरण-विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर क्या कह दिया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T02:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers