Aaj Ka Mausam: UP-बिहार सहित देश के 15 राज्यों में मौसम खराब होने का अलर्ट, जानें आपके प्रदेश का कैसा रहेगा हाल?
Aaj Ka Mausam: मई की तपती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 11 मई के लिए यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर हवा की रफ्तार 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जान लेना जरूरी है.
क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी बिहार से झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो रहा है. वहीं, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों तक एक गर्त बना हुआ है. इसी वजह से कई राज्यों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
दिल्ली में बारिश और तेज हवा का असर
राजधानी दिल्ली में 11 मई को मौसम अचानक बदल सकता है. यहां बारिश के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी हुई है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Kerala Elections 2026: ये दिग्गज नेता है केरल सीएम के लिए राहुल गांधी की पहली पसंद, जल्द होगा ऐलान
Kerala Elections 2026: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की केरलम सीएम के लिए पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं. सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने दिल्ली में वेणुगोपाल से अकले में मुलाकात की. ऐसे में पार्टी जल्द ही सीएम चेहरे का ऐलान कर सकती है. वेणुगोपाल फिलहाल अलाप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद हैं.
केरलम के अगले CM के चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस के सीनियर लीडर रमेश चेन्निथला ने भाजपा पर निशाना साधा. चेन्निथला ने कहा- कांग्रेस पार्टी में सीएम का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है. हमारे यहां मोदी-शाह सारे फैसले लें, ऐसा सिस्टम नहीं है.
केरलम में चुनावी नतीजे आए 6 दिन हो गए हैं. अभी तक सीएम का ऐलान नहीं हो पाया है. राज्य में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई. कांग्रेस ने 140 में से 63 सीटें जीतीं. 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर CPI(M) रही. LDF की हार पर सीएम पिनाराई विजयन पद से इस्तीफा दे चुके हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























