Responsive Scrollable Menu

ईरान ने अमेरिका को फिर भेजा शांति प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप ने देखते ही किया खारिज

ईरान और अमेरिका के बीच स्थायी युद्धविराम का कोई रास्ता ही नहीं निकल रहा है। ईरान ने एक और शांति प्रस्ताव अमेरिका के पास भेजा था। इसमें यह भी शर्त थी कि होर्मुज पर ईरान की संप्रभुता स्वीकार की जाए। ट्रंप ने इसे देखते हीखारिज कर दिया।

Continue reading on the app

केरलम सीएम का ऐलान जल्द, वेणुगोपाल राहुल की पसंद:कांग्रेस नेता बोले- हमारे यहां मोदी-शाह सारे फैसले लें, ऐसा सिस्टम नहीं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की केरलम सीएम के लिए पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने दिल्ली में वेणुगोपाल से अकले में मुलाकात की। ऐसे में पार्टी जल्द ही सीएम चेहरे का ऐलान कर सकती है। वेणुगोपाल फिलहाल अलाप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद हैं। केरलम के अगले CM के चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस के सीनियर लीडर रमेश चेन्निथला ने भाजपा पर निशाना साधा। चेन्निथला ने कहा- कांग्रेस पार्टी में सीएम का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है। हमारे यहां मोदी-शाह सारे फैसले लें, ऐसा सिस्टम नहीं है। केरलम में चुनावी नतीजे आए 6 दिन हो गए हैं। अभी तक सीएम का ऐलान नहीं हो पाया है। राज्य में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई। कांग्रेस ने 140 में से 63 सीटें जीतीं। 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर CPI(M) रही। LDF की हार पर सीएम पिनाराई विजयन पद से इस्तीफा दे चुके हैं। दावा- वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 63 विधायकों में 75-80% ने के.सी. वेणुगोपाल को समर्थन दिया। वेणुगोपाल के सीएम बनने पर इरिक्कूर से चुनाव जीते सनी जोसेफ अपनी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे वेणुगोपाल के सीएम बनने के बाद इस सीट से चुनाव लड़कर विधायक का चुनाव लड़ेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया है। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन दिया है। बंगाल, तमिलनाडु में सीएम शपथ ले चुके, असम में 12 को शपथ ग्रहण तमिलनाडु: विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री बने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय की पार्टी TVK को 234 में से 108 सीटें मिली थीं। उन्हें कांग्रेस, लेफ्ट, IUML और VCK के 13 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। पूरी खबर पढ़ें… पश्चिम बंगाल: सुवेंदु भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी 9 मई को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया। NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे। पश्चिम बंगाल चुनावों में बीजेपी ने 294 में से 207 सीटें जीती हैं। पूरी खबर पढ़ें… असम: हिमंता 12 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे असम में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को फिर विधायक दल का नेता चुना गया। हिमंता 12 मई को सुबह 11 बजे लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं पुडुचेरी में एन. रामास्वामी 13 मई को शपथ लेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू मैच का वो स्टार, जिसे कहा गया था भारत का जयसूर्या, एक ही मैच के बाद रूठ गई किस्मत

Who is Amay Khurasiya: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमय खुरासिया ने साल 1999 में भारतीय टीम के लिए वनडे में अपना डेब्यू किया था. वनडे डेब्यू में ही अमय ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उस एक पारी के बाद अयम अपना कमाल नहीं दिखा पाए. अमय को भारत के वर्ल्ड कप टीम में भी जगह मिली थी, लेकिन निरंतरता की कमी के कारण उन्हें टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं मिला था. Thu, 14 May 2026 10:57:28 +0530

  Videos
See all

Brajesh Pathak on Prateek Yadav | प्रतीक यादव के निधन पर ब्रजेश पाठक ने जताया गहरा दुख | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:46:07+00:00

West Bengal News: विजय रथ पर शुभेंदु...भवानीपुर में जीत का जश्न | Bhowanipore | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:48:55+00:00

Weather News: आंधी -तूफान की वजह से 62 लोगों की मौत #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:37:23+00:00

Prateek Yadav के Last Rite से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा तैनात की गई | #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:48:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers