Responsive Scrollable Menu

कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट:तिलक ने क्रुणाल का रिले कैच पकड़ा, खुद स्कूप शॉट खेलने के कोशिश में आउट हुए

बेंगलुरु ने रविवार के दूसरे मैच में मुंबई को 2 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हुए। जबकि तिलक वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर क्रुणाल पंड्या का शानदार रिले कैच पकड़ा। वे खुद फिफ्टी के बाद स्कूप खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे। 1. भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में लगातार दो विकेट लिए मुंबई के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। पांचवीं बॉल पर उन्होंने नकल बॉल पर रोहित शर्मा को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को स्लिप में खड़े विराट कोहली ने लो कैच पकड़कर पवेलियन भेज दिया। 2. तिलक का कैच छूटा, मुंबई के टॉप स्कोरर रहे छठे ओवर में तिलक वर्मा को जीवनदान मिला। रसिख सलाम की स्लोअर गेंद पर तिलक का टॉप एज मिडविकेट की ओर गया, लेकिन सुयश शर्मा आसान कैच नहीं पकड़ सके। गेंद उनके हाथों से निकल गई। तिलक उस समय 11 रन पर खेल रहे थे। बाद में उन्होंने 57 रन की पारी खेली और मुंबई के टॉप स्कोरर रहे। 3. स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में तिलक आउट 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने तिलक वर्मा को बोल्ड किया। तिलक स्कूप शॉट खेलने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गए, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे लेग स्टंप से टकराई। तिलक ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। 4. कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट 167 रन चेज कर रही बेंगलुरु ने चौके से शुरुआत की। बेथेल ने दीपक चाहर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए। फिर चाहर ने चौथी बॉल पर विराट कोहली को राज बावा के हाथों कैच कराया। विराट खाता नहीं खोल सके। वे लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। IPL में यह उनका 8वां जीरो था। 5. क्रुणाल को जीवनदान, कैच ड्रॉप हुआ 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर क्रुणाल पंड्या को जीवनदान मिला। मुंबई ने मिडविकेट बाउंड्री पर आसान कैच छोड़ दिया। क्रुणाल ने स्लॉग स्वीप खेला। गेंद टॉप एज लेकर हवा में चली गई। नमन धीर और तिलक वर्मा कैच के लिए दौड़े। नमन ने कैच पकड़ा, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने गेंद तिलक की ओर उछाल दी, लेकिन तिलक उसे पकड़ नहीं सके। 6. तिलक ने क्रुणाल का रिले कैच पकड़ा क्रुणाल पंड्या का बाउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा ने शानदार रिले कैच पकड़ा। लॉन्ग-ऑन पर दौड़ते हुए तिलक ने पहले कैच पकड़ा, फिर संतुलन बिगड़ता देख गेंद हवा में उछाली और बाउंड्री के बाहर जाने से पहले वापस आकर कैच पूरा किया। क्रुणाल 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

Continue reading on the app

1 हादसे ने छीन ली 'खलनायक', भाई-मां के निधन से लगा ऐसा सदमा, एक्टिंग छोड़ रेस्टोरेंट में करने लगी थी काम

अगर आपने 'राम लखन' देखी है, तो आप उस खूबसूरत हसीना से वाकिफ होंगे, जिसने 'विविया' का रोल निभाया था. उनका फिल्मी सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा. उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में पहचान बनाई और सुभाष घई की तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया. हालांकि, 1992 में हुए एक भीषण कार एक्सीडेंट ने उनके करियर की रफ्तार रोक दी, जिससे उनके हाथ से 'खलनायक' जैसी बड़ी फिल्म निकल गई. उन्होंने निजी जीवन में भी भाई और मां को खोया, जिसके बाद वह रेस्टोरेंट में काम करने लगीं. उन्होंने 40 की उम्र के बाद बिल्डर मितेश रुघानी से शादी की. आज वह अपनी सौतन के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं.

Continue reading on the app

  Sports

RCB बनेगी IPL 2026 की चैंपियन? भुवनेश्वर कुमार ने 10 साल पुराना कमाल दोहराया, बन रहे 2 बड़े संयोग

भुवनेश्वर कुमार ने IPL में 10 साल बाद छक्का मारा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके ऐसा करने के बाद RCB के लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. आइए इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं. Mon, 11 May 2026 08:00:25 +0530

  Videos
See all

sri sri ravi shankar ने PM Modi को बताया 'Yogi'! #modispeech #hindinews #ytshort #viral #artofliving #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T03:06:55+00:00

PM Modi का Congressपर सबसे बड़ा हमला! अब "MMC" बन गई है Congress? जानिए इस नए नाम का मतलब #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T03:06:30+00:00

Thalapathy Vijay and Rahul Gandhi Viral Video | Vijay Oath News: जब विजय ने राहुल को कहा 'मेरा भाई' #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T03:04:47+00:00

TMC के पूर्व प्रवक्ता Riju Dutta ने Mamata Banerjee की पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप | Bengal Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T03:02:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers