‘तमिलनाडु नई ऊंचाइयों को छुए’, विजय के सीएम बनने पर कमल हासन ने दी बधाई
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सुपरस्टार विजय ने आज (10 मई) राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. यह पल उनके परिवार और समर्थकों के लिए बेहद खास रहा. खास बात यह रही कि मदर्स डे के मौके पर विजय ने अपनी मां को यह बड़ी खुशी दी, जिससे वह काफी भावुक नजर आईं. मीडिया से बात करते हुए उनकी मां ने बेटे की सफलता पर खुशी जताई. विजय की पार्टी TVK ने कई चुनौतियों का सामना करने के बाद तमिलनाडु में सरकार बनाई है. चुनाव में जीत के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. फिल्म जगत से लेकर राजनीति तक, हर तरफ विजय को बधाइयां दी जा रही हैं. ऐसे में अभिनेता कमल हासन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विजय को बधाई दी है.
कगिसो रबाडा, भुवनेश्वर सब छूटे पीछे, 25 साल के गेंदबाज ने पर्पल कैप पर किया कब्जा, IPL 2026 में झटके सबसे ज्यादा विकेट
IPL 2026 Purple Cap Update: आईपीएल 2026 का 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाईवोल्टेज मुकाबले में पर्पल कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आरसीबी के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार पीछे छूट गए हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज आगे निकल गए हैं. इसी के साथ 25 वर्षीय अंशुल ने पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया है.
अंशुल कंबोज ने CSK को दिलाई पहली सफलता
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम को पहला झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा. CSK के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने मिच मार्श का विकेट लेकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई.
स्टंप्स की ओर आती हुई लेंथ गेंद पर मार्श ने इसे सीधा मारने की कोशिश की, लेकिन बल्ले के बीच से गेंद बल्ले से नहीं लगी और गेंद लॉन्ग ऑन की तरफ चली गई, जहां ब्रेविस ने पहले ही प्रयास में कैच लपक लिया. संतुलन बिगड़ने से पहले ही उन्होंने गेंद को तेजी से फेंका और दूसरे प्रयास में कैच पकड़ लिया.
अंशुल कंबोज ने कगिसो रबाडा से छीनी पर्पल कैप
CSK VS LSG मैच में एक विकेट लेने के साथ ही तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने कगिसो रबाडा से पर्पल कैप छीन ली है. रबाडा ने एक दिन पहले ही भुवनेश्वर कुमार से ये कैप छीनी थी और अब 25 साल के अंशुल कंबोज ने उनसे इस कैप को छीन लिया है. साथ ही वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
अंशुल कंबोज ने आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 18.61 के औसत से 18 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.05 की इकोनॉमी से रन दिए हैं. देखा जाए तो रबाडा के भी 18 विकेट हैं, मगर बेहतर औसत के चलते पर्पल कैप अंशुल कंबोज के पास है.
भुवनेश्वर कुमार के पास होगा मौका
10 मई रविवार को डबल हेडर मैच खेले जाने हैं. दोपहर का मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है, जिसमें अंशुल कंबोज ने पर्पल कैप अपने नाम कर ली है. वहीं, शाम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है. ऐसे में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप वापस हासिल करने का मौका होगा. देखने वाली बात होगी कि भुवी ऐसा कर पाते हैं या फिर 25 वर्षीय गेंदबाज के सिर पर ही ये कैप सजी रह जाएगी.
ये भी पढ़ें: वैभव या अभिषेक नहीं, ये है IPL 2026 का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज, बना रहा है खतरनाक स्ट्राइक रेट से रन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















