Responsive Scrollable Menu

घर पर बनाएं बाजार जैसा Crispy Bread Pakora, बस याद रखें ये 5 सीक्रेट टिप्स, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Crispy Bread Pakora Tips: घर पर बाजार जैसा कुरकुरा और स्वादिष्ट ब्रेड पकोड़ा बनाना मुश्किल नहीं है. सही बैटर, मध्यम आंच और कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप बिल्कुल ठेले जैसा स्वाद पा सकते हैं. चाय के साथ यह स्नैक हर मौसम में लोगों का फेवरेट रहता है.

Continue reading on the app

4000 फुट जमीन के नीचे सोने की खान में फंसा शैतानी कीड़ा, बिना रोशनी, ऑक्सीजन के जिंदा, विज्ञान को दे रहा चकमा

Halicephalobus mephisto found in gold mine: दुनिया में लाखों हैरान करने और डरा देने वाले जीव-जंतु, कीड़े-मकौड़े हैं, जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती है. कुछ बेहद घातक, हैरान करने वाले जीव शोध के जरिए भी सामने आते रहते हैं. अक्सर साइंटिस्ट धरती के नीचे भी खोज कार्य करते हैं और इन्हीं रिसर्च के दौरान ऐसी चीजों, विचित्र जीवों का पता चलता है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी. दक्षिण अफ्रीका के साइंटिस्ट्स ने वहां स्थित एक सोने की खदान से लगभग 4000 फुट नीचे एक ऐसे ही जीव की खोज की है, जो बेहद हैरान कर देने वाला है. इसका नाम है हैलिसेफेलोबस मेफिस्टो. जानिए इसके बारे में विस्तार से...

Continue reading on the app

  Sports

जब R Ashwin के Celebration पर भड़क गए थे 'Captain Cool' Dhoni, बताई पूरी कहानी

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को खुलासा किया कि अपने करियर के शुरुआती दौर में चैलेंजर ट्रॉफी में महेंद्र सिंह धोनी को आउट करने के बाद जरूरत से ज्यादा जश्न मनाने पर यह पूर्व भारतीय कप्तान नाराज हो गया था। जियोस्टार के ‘द रविचंद्रन अश्विन एक्सपीरियंस’ कार्यक्रम में इस ऑफ स्पिनर ने याद किया कि उन्हें लगा था कि धोनी को आउट करने से उन्हें आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।

अश्विन ने कहा, ‘‘सीएसके की टीम में मुथैया मुरलीधरन थे। एक दिग्गज खिलाड़ी जो अपने कोटे के पूरे ओवर कर रहे थे। इसलिए मुझे (सीएसके के लिए खेलने के) मौके नहीं मिल रहे थे। मैं 2008 में नहीं खेला, लेकिन 2009 में मुझे केपटाउन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के सामने अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला। मुझे 2009 और 2010 में भी ज्यादा मौके नहीं मिले।’’ दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले अश्विन ने कहा, ‘‘चैलेंजर ट्रॉफी में मुझे धोनी को गेंदबाजी करने का मौका मिला। धोनी हमारी टीम के खिलाफ खेलते हुए दो बार आउट हुए। एक बार उन्होंने डीप कवर की तरफ शॉट खेला और मैंने डाइव लगाकर कैच लपक लिया। मैंने इतना जश्न मनाया कि वह सच में नाराज हो गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘धोनी ने मुझसे पूछा, ‘इतना जश्न मनाने की क्या जरूरत है।’ मैंने कहा, ‘आपका विकेट लेना मेरा सपना था। शायद इससे मुझे सीएसके में खेलने का मौका मिल जाए।’ और अगले साल मुझे मौका मिल गया।’’ भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 106 मैच में 537 विकेट लेने वाले अश्विन ने सीएसके के साथ अपने आईपीएल करियर का अंत किया क्योंकि वह वहीं खत्म करना चाहते थे जहां से उन्होंने शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब मुझे दोबारा सीएसके के लिए खेलने का मौका मिला, तो सबसे पहला विचार यही आया कि मैं उसी टीम के साथ अपने करियर को खत्म करूंगा जिससे मैंने शुरुआत की थी। मैं दो तीन साल और खेलना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह एक अलग कहानी है इसके बारे में मैं अभी बात नहीं करूंगा।’’ अश्विन ने कहा, ‘‘मेरा एक और सपना था कि मैं चेपॉक में अपना करियर खत्म करूं। ऐसा नहीं हुआ। मेरा आखिरी आईपीएल मैच दिल्ली में था। मैंने अपना आखिरी वनडे मैच चेपॉक में ही खेला था। उस मैदान से मेरी कई यादें जुड़ी हैं। वह मेरे दिल के बेहद करीब है।’’

आईपीएल में उनका आखिरी विकेट युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का विकेट था। इस स्पिनर ने कहा, ‘‘यह थोड़ा रणनीतिक था। क्रिकेट बदल गया है। नई पीढ़ी के खिलाड़ी स्पिनरों की गेंदों को उनकी लेंथ से बाहर जाकर खेलते हैं। इसलिए मैंने थोड़ी फुल लेंथ गेंद की थी। मैंने इसी तरह से संजू सैमसन का विकेट भी लिया था।’’ अश्विन ने कहा, ‘‘वैभव सूर्यवंशी असाधारण प्रतिभा है। जिस तरह से वह छक्के मार रहा था, मैंने उसे गेंद की फ्लाइट से चकमा देने की कोशिश की। वह चकमा खा गया, लेकिन जल्द ही उसने खुद को संभाला और मिड-ऑन की तरफ रिवर्स स्वीप खेला। मैंने बस यही कहा, ‘वाह, यह तो कमाल का खिलाड़ी है।’ उसके पास कौशल है। मैं उसे लाल गेंद की क्रिकेट में भी आजमाना चाहूंगा।

Fri, 08 May 2026 17:08:50 +0530

  Videos
See all

Chandranath Rath हत्या पर BJP नेता का सनसनीखेज बयान ! | West Bengal News | Top News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T12:07:40+00:00

West Bengal New CM: एकजुट हुए हिंदू..CM बने शुभेंदु | Suvendu Adhikari New CM | Amit Shah | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T12:09:10+00:00

Middle East War: होर्मुज क्षेत्र में फिर बढ़ा सैन्य तनाव, संघर्षविराम पर उठे गंभीर सवाल | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T12:05:43+00:00

Akhilesh Yadav Viral Post : 'सॉफ्ट हिंदुत्व' के रास्ते पर Akhilesh Yadav ? #mamatabanerjee #election #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T12:07:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers