Responsive Scrollable Menu

ऋषि कपूर की मौत के बाद नीतू कपूर को लग गई थी शराब की लत, महीनों तक नहीं सोईं थी एक्ट्रेस

Neetu Kapoor on Rishi Kapoor Death:ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें अब भी परिवार, दोस्तों और करोड़ों फैंस के दिलों में जिंदा हैं. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के निधन ने कपूर परिवार को गहरा सदमा दिया था. खासकर उनकी पत्नी नीतू कपूर के लिए वो दौर बेहद कठिन रहा.

इसी बीच हाल ही में नीतू कपूर ने अपने जीवन के उसी मुश्किल दौर को याद किया और बताया कि पति के निधन के बाद वो किस तरह मानसिक और भावनात्मक रूप से टूट गई थीं. उन्होंने खुलासा किया कि ऋषि कपूर के जाने के बाद वो कई महीनों तक ठीक से सो नहीं पाती थीं और धीरे-धीरे उन्हें शराब की आदत लग गई थी.

ऋषि कपूर के निधन के बाद टूट गई थीं नीतू कपूर

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नीतू कपूर ने अपने दिल का दर्द खुलकर बयां किया. उन्होंने बताया कि जब 2020 में ऋषि कपूर का निधन हुआ, तब उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी. नीतू कपूर ने कहा कि उस समय लोग उन्हें लगातार थेरेपी लेने की सलाह दे रहे थे, लेकिन शुरुआत में उन्हें इस पर भरोसा नहीं था. उन्होंने कहा, “जब ऋषि जी चले गए, तो लोगों ने मुझसे कहा कि थेरेपिस्ट के पास जाओ. मैं बहुत ज्यादा टूट चुकी थी. मैंने थेरेपिस्ट से कहा कि मैं क्या करूंगी ये सब करके? जब तक मैं खुद मजबूत नहीं बनूंगी, तब तक थेरेपी भी कुछ नहीं कर सकती.” उन्होंने आगे कहा कि इंसान को सबसे पहले खुद अंदर से मजबूत बनने का फैसला लेना पड़ता है, तभी वो किसी भी दर्द से बाहर निकल सकता है.

कई महीनों तक नहीं आई नींद

नीतू कपूर ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि पति के निधन के बाद उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वो लगातार एक-दो महीने तक ठीक से सो नहीं पाईं. उन्होंने कहा, “जब मेरे पति का निधन हुआ, मैं महीनों तक सो नहीं पाई. मुझे इतनी बेचैनी और घबराहट होने लगी थी कि मैं बस अपनी आंखें और दिमाग बंद करके सो जाना चाहती थी.” नीतू कपूर ने बताया कि धीरे-धीरे उन्हें रात में शराब पीने की आदत हो गई, क्योंकि बिना ड्रिंक किए उन्हें नींद ही नहीं आती थी. एक्ट्रेस ने कहा,“मुझे ड्रिंक करने की आदत लग गई थी. मैं बिना ड्रिंक किए सो नहीं पाती थी. लेकिन मैं हमेशा से अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखने वाली इंसान रही हूं, इसलिए मैं खुद को उस हालत में देखकर डर गई थी.”

डॉक्टर की मदद से उस दौर से आईं बाहर

नीतू कपूर ने बताया कि जब उन्हें एहसास हुआ कि वो मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर होती जा रही हैं, तब उन्होंने डॉक्टर से मदद लेने का फैसला किया. उन्होंने कहा, “मैंने अपने डॉक्टर को फोन किया और कहा कि मुझे मदद चाहिए. मैं इस फेज को पसंद नहीं कर रही हूं. मैं ऐसी जिंदगी के लिए नहीं बनी हूं.” इसके बाद डॉक्टर ने उनकी मुलाकात एक वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट से करवाई. नीतू कपूर ने बताया कि वो डॉक्टर करीब 10 दिनों तक हर रात उनके घर आती थीं और उन्हें नींद का इंजेक्शन देती थीं, ताकि वो कुछ समय के लिए चैन से सो सकें.

उन्होंने बताया, “वो रात को करीब 11 बजे मेरे घर आती थीं और मुझे स्लीप इंजेक्शन देती थीं. फिर तब तक वहीं बैठती थीं, जब तक मैं पूरी तरह सो नहीं जाती थी. करीब 10 दिनों तक ऐसा चला और फिर धीरे-धीरे मेरी हालत बेहतर होने लगी.”

ट्रोलिंग से भी पहुंची थी ठेस

इस बातचीत के दौरान नीतू कपूर ने ये भी बताया कि पति के निधन के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने दोबारा काम शुरू किया, तो कुछ लोगों ने उन पर ये कहकर निशाना साधा कि “पति के जाने के बाद वो एक्टिंग में व्यस्त हो गईं.” नीतू कपूर ने माना कि इस तरह की बातें उन्हें अंदर तक चोट पहुंचाती थीं, क्योंकि लोग किसी इंसान के दर्द और हालात को समझे बिना ही टिप्पणी कर देते हैं.

‘दादी की शादी’ को लेकर चर्चा में हैं नीतू कपूर

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म दादी की शादी को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में नीतू कपूर के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आ रही हैं. इसके साथ ही कॉमेडी के लिए मशहूर कपिल शर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं. 

ये भी पढ़ें: 'नेपोटिज्म का फायदा मिला नहीं...', दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने स्टारकिड को लेकर कही ये बात

Continue reading on the app

हुनान के आतिशबाजी कारखाने में हुए विस्फोट में 37 लोगों की मौत

बीजिंग, 8 मई (आईएएनएस)। 4 मई को 16 बजकर 43 मिनट पर दक्षिण चीन के हुनान प्रांत के ल्यूयांग शहर में स्थित हुआशंग आतिशबाजी विनिर्माण और प्रदर्शन लिमिटेड कंपनी के कारखाने में जबरदस्त धमाका हुआ।

हुनान प्रांत के संबंधित विभागों से मिली खबर के अनुसार, 8 तारीख को 12 बजे तक इस दुर्घटना में 37 लोगों की मौत हो चुकी है, 1 व्यक्ति लापता है और 51 लोगों का इलाज चल रहा है (जिनमें से 5 की हालत गंभीर है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है)। घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान लगभग समाप्त हो चुका है।

दुर्घटना के बाद, छांगशा शहर ने तुरंत अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया सक्रिय कर दी, ल्यूयांग 4 मई दुर्घटना प्रतिक्रिया कार्य बल की स्थापना की और बचाव, राहत और उपचार कार्य करने के लिए 1,500 से अधिक लोगों को जुटाया।

घटनास्थल पर कई दौर के गहन खोज और बचाव अभियान चलाए गए, और लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करते हुए व्यापक खोज अभियान चलाया गया।

घायलों का इलाज, दुर्घटना के बाद की स्थिति से निपटना, कारण की जांच और सुधार एवं सफाई के सभी कार्य व्यवस्थित ढंग से चल रहे हैं। सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने गंभीर दुर्घटना अपराध के संदिग्ध आठ लोगों को तलब किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

गले लगाना, टच करना और होटल रूम में एंट्री... IPL में हनी ट्रैपिंग का खतरा देख BCCI ने इन एक्टिविटी पर लगाया बैन; मालिकों पर भी पाबंदियां

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान अनुशासन और सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। Fri, 08 May 2026 18:21:50 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ऐसा ट्रक हादसा शायद पहली बार देखा होगा | #truck #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T13:07:24+00:00

Sahil Joshi: बंगाल पहुंचे Amit Shah ने Mamata Banerjee को लेकर ली चुटकी| #bengalcm #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T13:07:19+00:00

Suvendu Adhikari Latest News: शुभेंदु राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T13:09:23+00:00

West Bengal New CM News: अमित शाह का ऐलान सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP CM | New CM Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T13:05:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers