हुनान के आतिशबाजी कारखाने में हुए विस्फोट में 37 लोगों की मौत
बीजिंग, 8 मई (आईएएनएस)। 4 मई को 16 बजकर 43 मिनट पर दक्षिण चीन के हुनान प्रांत के ल्यूयांग शहर में स्थित हुआशंग आतिशबाजी विनिर्माण और प्रदर्शन लिमिटेड कंपनी के कारखाने में जबरदस्त धमाका हुआ।
हुनान प्रांत के संबंधित विभागों से मिली खबर के अनुसार, 8 तारीख को 12 बजे तक इस दुर्घटना में 37 लोगों की मौत हो चुकी है, 1 व्यक्ति लापता है और 51 लोगों का इलाज चल रहा है (जिनमें से 5 की हालत गंभीर है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है)। घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान लगभग समाप्त हो चुका है।
दुर्घटना के बाद, छांगशा शहर ने तुरंत अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया सक्रिय कर दी, ल्यूयांग 4 मई दुर्घटना प्रतिक्रिया कार्य बल की स्थापना की और बचाव, राहत और उपचार कार्य करने के लिए 1,500 से अधिक लोगों को जुटाया।
घटनास्थल पर कई दौर के गहन खोज और बचाव अभियान चलाए गए, और लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करते हुए व्यापक खोज अभियान चलाया गया।
घायलों का इलाज, दुर्घटना के बाद की स्थिति से निपटना, कारण की जांच और सुधार एवं सफाई के सभी कार्य व्यवस्थित ढंग से चल रहे हैं। सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने गंभीर दुर्घटना अपराध के संदिग्ध आठ लोगों को तलब किया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
चीन ने पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के लिए बढ़ाया बजट, करोड़ों बच्चों को मिलेगा लाभ
बीजिंग, 8 मई (आईएएनएस)। चीनी वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने वर्ष 2026 में पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के विकास के लिए 45.8 अरब युआन की धनराशि आवंटित की है। यह धनराशि वर्ष 2025 की तुलना में 12.56 अरब युआन, यानी करीब 38 प्रतिशत अधिक है।
बताया गया है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सरकारों को बालवाड़ी शिक्षा शुल्क माफी की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता देना है। इसके साथ ही, समावेशी शिक्षा संसाधनों की कमी को दूर करना, देखभाल और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रणाली को और मजबूत करना भी इस योजना का हिस्सा है।
जानकारी के अनुसार, 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) के दौरान, चीन की केंद्र सरकार ने बालवाड़ी शिक्षा के विकास के लिए कुल 126.2 अरब युआन आवंटित किए। वर्ष 2025 के शरदकालीन सत्र से सरकारी बालवाड़ी केंद्रों में पहले वर्ष के बच्चों की बालवाड़ी और शिशु देखभाल शुल्क माफ कर दिए गए। वहीं, निजी किंडर गार्टन में पढ़ने वाले पात्र बच्चों को भी इसी तरह की शुल्क छूट या माफी दी गई।
आंकड़ों के अनुसार, इस नीति से 1.4 करोड़ से अधिक बच्चों को लाभ मिला है। साथ ही, परिवारों के शिक्षा खर्च में 20 अरब युआन से अधिक की कमी आई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















