Delhi Police: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, नकली दवा बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Delhi Police: राजधानी दिल्ली की पुलिस ने पूरे देश में नकली दवाओं की सप्लाई करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह लोग कथित तौर पर कैंसर, लिवर और अन्य कई गंभीर बीमारियों की नकली दवा बनाकर बाजार में बेचने का काम करते थे।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 10 करोड़ रुपए की नकली दवा को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मास्टर माइंड मणिपुर का रहने वाला मनोज कुमार मिश्रा है। आरोपी कोरोना के समय पर सर्जिकल ग्लव्स और मास्क का कारोबार करता था। लेकिन साल 2022 में उसका यह कारोबार ठप हो गया। इसके बाद मनोज ने नकली दवाओं के अवैध धंधे में कदम रखा।
मनोज कुमार मिश्रा पर आरोप है कि उसने "यूनीटेल फार्मा" नाम से एक नेटवर्क खड़ा किया। इसके बाद आरोपी ने पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में नकली दवाओं को मार्केट में बेचना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच में सामने आया है कि आरोपियों का गिरोह नकली दवाओं की पैकिंग के लिए अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करता था ताकि पैकिंग असली लगे।
पुलिस का कहना है कि यह रैकेट गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में राजू मिश्रा को गिरोह का अहम सदस्य माना गया है, जो कि नकली दवाओं के निर्माण में शामिल था। इसके अलावा अन्य आरोपी विक्रम सिंह और वतन सैनी पर केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना से असली दवाओं को निकाल कर इस गिरोह तक पहुंचाने का आरोप है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हुईं हैं कि सरकारी सप्लाई चैन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने 90 हजार से ज्यादा नकली कैप्सूल और गोलियां बरामद कीं। इसके अलावा भारी मात्रा में पैकेजिंग मशीनें और दस्तावेज भी मिले हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि गिरोह ने अवैध कारोबार में करोड़ों रुपए की कमाई की होगी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Q4 Results: चार गुना बढ़ा शराब-इथेनॉल बनाने वाली कंपनी का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
Q4 Results: शराब और इथेनॉल बनाने वाली कंपनी के Q4 नतीजों में मुनाफा 320% उछलकर ₹21 करोड़ पहुंच गया। EBITDA और मार्जिन में भी मजबूत सुधार दिखा। कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए डिटेल।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol



















