Responsive Scrollable Menu

LSG के नैया डूबने के बाद मिचेल मार्श के बल्ले ने उगली आग, RCB के खिलाफ 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से जड़ा शतक

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल स्टार्क ने शानदार शतक जड़ा दिया है. उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों पर शतक पूरा किया. आईपीएल उनका यह दूसरा शतक है.

मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने LSG को दिलाई थी अच्छी शुरुआत

RCB के इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की शुरुआत मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने की. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआती दिलाई, लेकिन बारिश की वजह से 2 बार मैच का रोकना पड़ा. दोबारा मैच शुरु होते ही क्रुणाल पांड्या ने अर्शिन कुलकर्णी को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया. अर्शिन कुलकर्णी 24 गेंद पर 17 रन बनाए. मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई.

यह भी पढ़ें:  भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, मैदान पर कदम रखते ही लगाई स्पेशल 'डबल सेंचुरी' ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

मिचेल मार्श ने RCB के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

वहीं दूसरे छोर पर मिचेल मार्श टिके रहे और दोबारा मैच शुरू होते ही शानदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान मार्श ने 9 चौके और 8 छक्के लगाए. उन्होंने आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाया है. हालांकि मार्श की ये शतक काफी देर से आई है क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 9 मैचों में सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज किया है. अब देखने वाली बात होगी कि RCB के खिलाफ इस मैच में मिचेल मार्श का शतक लखनऊ की टीम को जीत दिला पाती है या नहीं. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव. 

LSG की इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट - मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेज़लवुड.

RCB की इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट - जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर.

यह भी पढ़ें:  छक्के-चौके नहीं IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने में टीमों के बीच चल रही कम्पटीशन, नंबर-1 पर है ये फ्रेंचाइजी

Continue reading on the app

बेअदबी कानून पर ‘शुक्राना यात्रा’, श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को अमृतसर स्थित श्री हरमिंदर साबिह में माथा टेककर राज्य में लागू किए गए बेअदबी विरोधी कानून को लेकर परमात्मा का शुक्राना किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि 'जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026” पंजाब में बेअदबी की घटनाओं को रोकने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है और यह दोषियों को मिसाली सजा सुनिश्चित करेगा.

‘गुरु साहिब ने सेवा का मौका दिया’

श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार खुद को सौभाग्यशाली मानती है कि उसे ऐसा कानून बनाने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कानूनी बदलाव नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक सद्भाव की रक्षा का प्रयास है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर सिख के लिए पिता समान हैं और उनकी मर्यादा की रक्षा करना पूरी संगत का कर्तव्य है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अब अगर कोई बेअदबी जैसा अपराध करेगा तो उसे कठोर और लंबी सजा का सामना करना पड़ेगा.

‘बेअदबी की घटनाएं गहरी साजिश का हिस्सा’

भगवंत मान ने दावा किया कि पिछले वर्षों में हुई बेअदबी की घटनाएं पंजाब की शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित साजिश थीं. उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के वरिष्ठ कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद इस कानून का मसौदा तैयार किया है ताकि यह अदालत में भी मजबूती से टिक सके.

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस कानून में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को मरते दम तक उम्रकैद जैसी सख्त सजा का प्रावधान किया गया है. उनका कहना है कि यह कानून भविष्य में ऐसी घटनाओं के खिलाफ एक मजबूत निवारक के रूप में काम करेगा.

शिरोमणि कमेटी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर की सिख संगत और पंजाब विधानसभा ने इस कानून का स्वागत किया है, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने बिना नाम लिए शिरोमणि कमेटी के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे बेअदबी के मामलों को लेकर पहले भी सवालों के घेरे में रहे हैं.

9 मई तक चलेगी ‘शुक्राना यात्रा’

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उनकी चार दिवसीय “शुक्राना यात्रा” श्री आनंदपुर साहिब से शुरू हुई है और 9 मई तक जारी रहेगी. इस दौरान वे तख्त श्री केसर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब, तख्त श्री दमदम साबिह और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब समेत कई धार्मिक स्थलों पर माथा टेकेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा राजनीति के लिए नहीं, बल्कि परमात्मा का आभार जताने के लिए निकाली जा रही है. उन्होंने संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों का समर्थन इस बात का संकेत है कि पंजाब बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून चाहता था.

यह भी पढ़ें - बेअदबी विरोधी कानून के बाद पंजाब में ‘शुक्राना यात्रा’, CM भगवंत मान ने दिया सख्त संदेश

Continue reading on the app

  Sports

हमको भी एक विकेट चाहिए... नेट्स में गेंदबाजी करते दिखे एमएस धोनी, CSK का 'AdoraBOWL' वीडियो हुआ वायरल

ms dhoni bowling practice: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण इस सीजन मैदान से दूर हैं. लेकिन हाल ही में नेट्स में गेंदबाजी करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसने प्रशंसकों की उम्मीदें जगा दी हैं. दूसरी ओर, धोनी की अनुपस्थिति में संजू सैमसन बल्ले से कहर ढा रहे हैं. 10 मैचों में 402 रन बना चुके सैमसन अब सीएसके के इतिहास में एक सीजन में 500 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बनने की दहलीज पर खड़े हैं. Thu, 7 May 2026 21:46:34 +0530

  Videos
See all

Final Cut LIVE: Suvendu Adhikari PA Murder में नया खुलासा! | West Bengal Violence | Mamata | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:08:51+00:00

'16 महीने में मेरी भी ये हालत होने वाली है दीदी तो आ जाना' | Poochta Hai Bharat | Akhilesh | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:03:38+00:00

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की दिनभर की बड़ी खबरें देखिए | Yogi | Akhilesh | West Bengal Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:15:06+00:00

Deoband Name Change Controversy: देवबंद का नाम बदलने की तैयारी? | UP News | CM Yogi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:12:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers