Responsive Scrollable Menu

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिका यह iPhone, अब सीधे 11,000 रुपये की छूट; यहां मिल रहा ऑफर

Flipkart 'SASA LELE' Sale सभी ग्राहकों के लिए 9 मई से शुरू होने जा रही है। सेल में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाला पॉपुलर iPhone 16 मॉडल बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ऑफर्स के बाद सेल में कितना सस्ता मिल रहा है आईफोन, चलिए बताते हैं

Continue reading on the app

चाय पीकर घर के लिए निकले थे:बीजेपी कार्यकर्ता ने बताया- सुवेंदु अधिकारी की यात्राओं का पूरा अरेंजमेंट वे ही करते थे

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार, 6 मई की रात को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्या से ठीक दो घंटे पहले मृतक चंद्रनाथ रथ सूरत के भाजपा कार्यकर्ता डॉ. प्रकाश चंद्र के साथ थे। प्रकाश चंद्र ने बताया कि मुझे भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। इसलिए सुवेंदुजी से बातचीत करने के लिए चंद्रनाथ के लगातार संपर्क में रहता था। कई रैलियां और सभाओं में भी हम साथ रहे। बुधवार की शाम एक सम्मेलन के बाद हमने साथ ही चाय पी थी। इसके बाद रात को वे यह कहकर विदा हुए कि मैं खाने के लिए घर जा रहा हूं। इसी दौरान हमलावरों ने कार रोककर उनको गोली मार दी। डॉ. प्रकाश चंद्र के अनुसार, यह कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि एक बड़ी साजिश है। हमलावरों ने पहले से ही रेकी की होगी और उनका पीछा किया होगा। चंद्रनाथ ही सुवेंदु की यात्राओं का अरेंजमेंट करते थे: डॉ. प्रकाश चंद्र डॉ. प्रकाश चंद्र पिछले 110 दिनों से पश्चिम बंगाल में हैं और पूरे समय चंद्रनाथ रथ के सीधे संपर्क में रहे। भवानीपुर विधानसभा के कामकाज के दौरान दोनों ने मिलकर कई जनसभाएं और रणनीतियां तैयार की थीं। प्रकाश चंद्र कहते हैं- चंद्रनाथ बहुत जिम्मेदार व्यक्ति थे। चुनाव में चंद्रनाथ नंदीग्राम और भवानीपुर जैसी महत्वपूर्ण सीटों का कामकाज संभाल रहे थे। डॉ. प्रकाश चंद्र बताते हैं कि जब भी सुवेंदु यात्रा पर होते थे, चंद्रनाथ ही उनके सभी अरेंजमेंट करते थे। किसी भी विवाद में नहीं थे चंद्रनाथ: डॉ. प्रकाश चंद्र सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चंद्रनाथ रथ कभी मंच पर नहीं आए और न ही उन्होंने सार्वजनिक सभाओं में भाषण दिए। वे कार्यालय के कामकाज को संभालते थे और सुवेंदु अधिकारी के साये में रहकर प्रबंधन करते थे। वे नेताओं की तरह सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं निकले और न ही विवादों में फंसे। ऐसे सीधे-सादे और अनुशासित व्यक्ति को निशाना क्यों बनाया गया, यह एक बड़ा सवाल है। डॉ. प्रकाश चंद्र के अनुसार, उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक ईर्ष्या और सुवेंदु अधिकारी की शक्ति को कमजोर करने की साजिश हो सकती है। सूरत के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ीं इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए गए सूरत के अन्य कार्यकर्ताओं में भी डर का माहौल है। डॉ. प्रकाश चंद्र, चंद्रनाथ रथ के बेहद करीबी थे और हत्या से कुछ घंटे पहले तक उनके साथ थे, इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल डॉ. प्रकाश चंद्र बंगाल में ही हैं और उन्होंने कहा है कि वे हिम्मत न हारते हुए अपना काम जारी रखेंगे, लेकिन चंद्रनाथ जी को छोड़ना उनके लिए गहरा सदमा है। -------------- चंद्रनाथ हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... हमलावरों ने 7 किमी तक पीछा किया:फिर गोली मारी; सुवेंदु अधिकारी बोले- मैंने ममता को हराया, इसलिए पीए की हत्या भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उनके पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने ममता को हराया है। सुवेंदु ने कहा- इस हत्या को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उसकी जितनी भी निंदा करें वह कम है। पूरी खबर पढ़ें… आखिरी 90 मिनट:हमलावरों ने स्कॉर्पियो के सामने कार लाकर रास्ता रोका; गोलियां मारीं, 2 सीने में, एक पेट में लगी पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम जा रहे थे, जहां वे किराए के घर में अकेले रहते थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं... वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

पहलवान विनेश फोगाट की प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी 'वाडा' (WADA) के नियम 5.6.1 के अनुपालन पर टिकी है, जिसके तहत संन्यास के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ी को छह महीने पहले लिखित नोटिस देना अनिवार्य है. भारतीय कुश्ती महासंघ फिलहाल अंतरराष्ट्रीय संस्था से उनकी पात्रता की पुष्टि का इंतजार कर रहा है. Thu, 7 May 2026 22:05:54 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: Mamata ने दी सुपारी? | Suvendu Adhikari PA Murder | BJP Vs TMC | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:13:04+00:00

Deoband Name Change Controversy: देवबंद का नाम बदलने की तैयारी? | UP News | CM Yogi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:12:30+00:00

Final Cut LIVE: Suvendu Adhikari PA Murder में नया खुलासा! | West Bengal Violence | Mamata | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:08:51+00:00

'16 महीने में मेरी भी ये हालत होने वाली है दीदी तो आ जाना' | Poochta Hai Bharat | Akhilesh | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:03:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers