Responsive Scrollable Menu

Viral Video: रियान पराग के बाद चहल ने भी धुएं में उड़ाया नियम!, पंजाब किंग्स के वीडियो से मचा बवाल

Yuzvendra chahal Vaping: आईपीएल 2026 के बीच एक बार फिर खिलाड़ियों की वेपिंग को लेकर नया विवाद सामने आ गया। इस बार मामला लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें दावा किया जा रहा कि पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर फ्लाइट के अंदर वेपिंग करते नजर आए। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर बहस तेज हो गई।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है, जब पंजाब किंग्स की टीम 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलने के लिए हैदराबाद जा रही थी। टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस सफर का एक व्लॉग बनाया था और उसे अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। वीडियो में चहल, शशांक सिंह के साथ फ्लाइट में बैठे नजर आए।

चहल का वेपिंग करते वीडियो वायरल
हालांकि, जो वीडियो आधिकारिक तौर पर अपलोड किया गया, उसमें कोई विवादित चीज दिखाई नहीं दी। लेकिन सोशल मीडिया पर एक अलग क्लिप वायरल हो रही, जिसे कथित तौर पर एडिट से हटाया गया हिस्सा बताया जा रहा है। इसी वायरल क्लिप में दावा किया जा रहा है कि चहल सीट पर बैठकर चोरी-छिपे वेपिंग कर रहे थे।

चहल वीडियो में कुछ छुपाते नजर आ रहे
वीडियो में वह अपने आसपास बैठे खिलाड़ियों से कुछ छिपाने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वह वेप इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो असली है या उसमें दिख रही चीज वास्तव में वेप थी।

भारत में ई-सिगरेट और वेपिंग डिवाइस पूरी तरह बैन हैं। इसके अलावा फ्लाइट के अंदर धूम्रपान या वेपिंग करना भी नियमों के खिलाफ है। ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद चहल को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह पहला मौका नहीं है जब युजवेंद्र चहल किसी ऐसे विवाद में घिरे हों। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर कार चलाते समय सिगरेट पीते नजर आए थे। उस समय भी फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की थी।

दिलचस्प बात यह है कि इसी आईपीएल सीजन में रियान पराग भी वेपिंग विवाद में फंस चुके हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें कथित तौर पर ई-सिगरेट इस्तेमाल करते देखा गया था। बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की थी। इसके बाद बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने उन पर कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर काट लिया था।

अब चहल का वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट में खिलाड़ियों के अनुशासन और वेपिंग नियमों को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई।

Continue reading on the app

Dabur Q4 Results: प्रॉफिट 15% बढ़कर 369 करोड़, 5.5 रुपये डिविडेंड का एलान

Dabur Q4 Results: डाबर इंडिया ने शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 7 फीसदी बढ़कर 3,038.02 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,830.14 करोड़ रुपये था

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav: दो से तीन हुए सूर्यकुमार यादव और देविशा, पत्‍नी ने दिया बेटी को जन्‍म, सामने आई 'नन्‍ही परी' की पहली झलक

Suryakumar Yadav Baby Girl: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बेबी गर्ल के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। Thu, 07 May 2026 21:17:17 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | BJP vs TMC: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर की सुवेंदु के PA की हत्या? | #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:03:10+00:00

West Bengal में TMC की हार के बाद Mamata Banerjee के समर्थन में आए Akhilesh Yadav | TMC | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:04:42+00:00

Mandsaur: गर्लफ्रेंड का बर्थडे होटल में मनाने पहुंचा था शख्स, अचानक आ गई पत्नी, दोनों की जमकर धुलाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:04:54+00:00

Suvendu Adhikari के PA की हत्या पर भड़के BJP MP Soumitra Khan, बोले-9 तारीख के बाद चुन-चुनकर...| TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:10:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers