भारत और वियतनाम के वित्त मंत्रियों के बीच हुई अहम बैठक, व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भारत और वियतनाम के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान, दोनों देशों के वित्त मंत्रियों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था, बदलते भू-राजनीतिक हालात और भविष्य में सहयोग के नए रास्तों पर विस्तार से चर्चा की।
वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वियतनाम के वित्त मंत्री न्गो वान तुआन से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच 10 साल पूरे कर चुके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और मौजूदा भू-राजनीतिक चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही, आर्थिक स्थिरता और मजबूती बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की गई। वियतनाम ने खास तौर पर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ऊर्जा और फार्मा सेक्टर में भारत के साथ सहयोग बढ़ाने में गहरी रुचि दिखाई।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वियतनाम की मजबूत आर्थिक नीतियों और सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सुधारों के चलते वियतनाम की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और वह ग्लोबल वैल्यू चेन में बेहतर तरीके से जुड़ रहा है।
वहीं, वियतनाम के वित्त मंत्री ने भारत की मजबूत आर्थिक नीतियों की तारीफ की और खास तौर पर टैक्स सुधार, एमएसएमई सेक्टर के विकास और सार्वजनिक निवेश के जरिए आर्थिक वृद्धि के मॉडल को समझने में रुचि जताई।
बैठक में भारत की ओर से एमएसएमई सेक्टर को समर्थन देने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें टैक्स सुधार, ब्याज सब्सिडी, सरकारी खरीद नीतियां और वर्कफोर्स के लिए एआई स्किलिंग जैसी पहल शामिल हैं।
साथ ही, सरकार द्वारा टैक्स सिस्टम को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए अपनाए गए फेसलेस असेसमेंट और टेक्नोलॉजी-आधारित सिस्टम का भी जिक्र किया गया।
वित्त मंत्री सीतारमण ने पीएम गति शक्ति प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानकारी दी, जो इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए एक आधुनिक और टेक्नोलॉजी-आधारित सिस्टम है। इस मॉडल में वियतनाम ने भी खास रुचि दिखाई।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने रक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वियतनाम की अपनी यात्रा को भी याद किया और दोनों देशों के बीच मजबूत और सौहार्दपूर्ण संबंधों को रेखांकित किया। बैठक में भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने तथा प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
शशांक सिंह क्यों छोड़ रहे हैं इतने आसान Catch? अब हेनरिक क्लासेन का ड्रॉप किया, कब तक बर्दाश्त करेंगे कप्तान श्रेयस अय्यर
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 49वां मैच 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद 10 ओवरों में ही पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने 4 कैच छोड़ दिए. शशांक सिंह इस मैच में भी हेनरिक क्लासेन का एक आसान सा कैच ड्रॉप छोड़ दिया. इस सीजन शशांक सिंह अब तक 5 आसान कैच ड्रॉप कर चुके हैं.
शशांक सिंह ने छोड़ा हेनरिक क्लासेन का कैच
शशांक सिंह ने खेले जा रहे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कैच सिर्फ 9 रन के स्कोर पर छोड़ दिया. यह कैच बहुत आसान था, लेकिन उनके हाथ से गेंद फिसल गई. आईपीएल 2026 में 9 मैचों में शशांक द्वारा छोड़ा गया यह छठा कैच था. फील्डिंग के हिसाब से शशांक सिंह के लिए यह सीजन बेहद ही खराब रहा है. उन्होंने अपनी टीम पंजाब किंग्स और फैंस को अपने खराब फील्डिंग से काफी निराश किया है.
आईपीएल 2026 में 6 कैच छोड़ चुके हैं शशांक सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में तो शशांक सिंह ने 3 अहम कैच ड्रॉप कर दिए थे. उन्होंने निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम और मुकुल चौधरी का कैच छोड़ दिया था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में शशांक ने केएल राहुल जैसे बड़े खिलाड़ियों का कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद केएल राहुल ने 152 रनों की पारी खेली.
Well well well, it's that man again! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 6, 2026
Shashank Singh has dropped yet another catch down, and #PBKS camp is in utter disbelief! ????#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #SRHvPBKS | LIVE NOW ????https://t.co/4Te1XilHXg pic.twitter.com/lSVDGKfiBg
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क के साथ सेल्फी लेने के लिए इंतजार कर रहे थे CSK के बॉलर मुकेश चौधरी..., फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















