Responsive Scrollable Menu

Neapl ठोकेगा भारत पर भारी जुर्माना? नए फरमान से मचा बवाल

भारत नेपाल सीमा पर इन दिनों तनाव बढ़ता जा रहा है। जो रिश्ता हमेशा बेटी रोटी का माना जाता रहा है। वहीं अब कुछ फैसलों की वजह से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है। नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालन शाह की सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिन्हें भारत के हितों के खिलाफ या कम से कम असहज करने वाला माना जा रहा है। ताजा मामला भारतीय गाड़ियों पर सख्ती का है। अब नेपाल में कोई भी भारतीय वाहन एक साल में सिर्फ 30 दिन ही रह सकती है। चाहे वह लगातार हो या अलग-अलग हिस्सों में। अगर इससे ज्यादा दिन गाड़ी नेपाल में पाई गई तो भारी जुर्माना देना पड़ेगा। बाइक पर रोजाना करीब ₹100 नेपाली रुपए और चार पहिया वाहन पर ₹100 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं अब नेपाल में घुसने से पहले भारतीय वाहनों को भंसार यानी कस्टम परमिट लेना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना अनुमति के अगर कोई गाड़ी चलती मिली तो उसे ज्त भी किया जा सकता है। साथ ही साथ रोजाना शुल्क भी तय किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Kailash Mansarovar Yatra से फिर गरमाया India-Nepal Border Dispute, लिपुलेख पर दावे को भारत ने बताया 'मनगढ़ंत'

दो पहिया के लिए 100, तीन पहिया के लिए 400 और चार पहिया के लिए 600 नेपाली रुपए। हालांकि नेपाल सरकार का कहना है कि यह कोई नए नियम नहीं है बल्कि पुराने कानूनों को ही सख्ती से लागू किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक बिना इजाजत वाहनों की आवाजाही बढ़ने से टैक्स चोरी और सुरक्षा से जुड़े खतरे बढ़ रहे थे। इसलिए यह कदम उठाया गया है। लेकिन जमीनी हकीकत को देखा जाए तो कहानी कुछ और ही बता रही है। सीमा से जुड़े इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह नियम आफत बन गए हैं। यहां के लोग रोजमर्रा के काम, रिशेदारी, शादी ब्याह और छोटे व्यापार के लिए आसानी से एक दूसरे के देश में आते जाते रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Nepal के नए नियम के बाद बॉर्डर पर फंस गए 1000 से ज्याजा कंटेनर, मचा बवाल!

पहले ही नेपाल में ₹100 से ज़्यादा की खरीददारी, और 6 कि.मी. से ज़्यादा अंदर जाने पर सख्ती लागू की जा चुकी है। और अब वाहन को लेकर नए नियम, इसने हालात को और कठिन बना दिया है। शादी विवाह जैसे आयोजन में बारात ले जाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि ज्यादातर बारातें किराए की गाड़ियों से जाती हैं। 30 दिन की सीमा के कारण ऐसी गाड़ियों का मिलना मुश्किल हो सकता है और अगर मिल भी जाए तो खर्च काफी बढ़ जाएगा। सीमा पर छोटे व्यापारियों की हालत भी खराब हो रही है और कई दुकानदारों को अपना धंधा बदलने तक की नौबत आ गई है। लोगों का कहना है कि इन फैसलों का सीधा असर दोनों देशों के पारंपरिक रिश्तों पर पड़ रहा है। नेपाल सरकार के ये लगातार फैसले एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करते हैं। भले ही इसे प्रशासनिक शक्ति कहा जा रहा हो, लेकिन इसका असर भारत, नेपाल के सामाजिक और आर्थिक संबंधों पर साफ दिखने लगा है। कुल मिलाकर नेपाल की ओर से बढ़ती शक्ति ने सीमा पर रहने वाले आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि दोनों देशों के बीच इस मुद्दे को लेकर कोई संतुलन बनता है या नहीं ताकि पुराने रिश्तों की मिठास बनी रह सके।

Continue reading on the app

स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी खामियों के चलते पाकिस्तान में तेजी से एचआईवी के केस बढ़े: रिपोर्ट

इस्लामाबाद, 6 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एचआईवी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी एक ऐसा सिस्टम फेलियर है जो अभी सामने आ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे और कम जोखिम वाले लोग भी एचआईवी से संक्रमित हो रहे हैं। इसका कारण वह स्वास्थ्य व्यवस्था है जो उन्हें सुरक्षित रखने के लिए होती है।

एक रिपोर्ट और पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के संपादकीय में कहा गया है कि इसके पीछे दो बड़ी समस्याएं हैं। पहली समस्या है देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में संक्रमण रोकने की बुनियादी व्यवस्था का टूट जाना। दूसरी समस्या है इंजेक्शन को बार-बार इस्तेमाल करना, जबकि 2021 में पूरे देश में सामान्य डिस्पोजेबल सीरिंज पर प्रतिबंध लगाया गया था। इन दोनों वजहों ने मिलकर एक मानव-निर्मित महामारी जैसी स्थिति बना दी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि लरकाना, मुल्तान, कराची और टांडा जैसे इलाकों में अस्पतालों और क्लीनिकों से जुड़े एचआईवी के मामले सामने आए हैं। कुछ मामलों में तो सिर्फ एक साल की उम्र के बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं, जो क्लीनिक में इलाज कराने गए थे।

विशेषज्ञों के अनुसार, गंदे इंजेक्शन और असुरक्षित मेडिकल प्रैक्टिस एचआईवी के बढ़ने की मुख्य वजह हैं और ये दोनों ही रोकी जा सकती हैं। समस्या यह है कि इन पर ठीक से लागू करने और निगरानी करने की कमी है।

पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि नकली या गलत तरीके से लेबल की गई ऑटो-डिसेबल सीरिंज भी सप्लाई चेन में आ रही हैं। इसके बाद ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी और प्रांतीय स्वास्थ्य विभागों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही डेटा और पारदर्शिता की कमी को भी बड़ी समस्या बताया गया है।

वहीं, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के एचआईवी सेंटर के डॉक्टरों ने भी चिंता जताई है कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है और बच्चों में एचआईवी मिलना खास तौर पर बहुत चिंताजनक है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि बीमारी को छिपाना और टेस्ट न कराना स्थिति को और खतरनाक बना रहा है।

एड्स कंट्रोल प्रोग्राम के मैनेजर जुबैर अब्दुल्ला ने कहा कि पीआईएमएस एचआईवी सेंटर में मरीजों की बढ़ती संख्या का एक कारण यह भी है कि अब ज्यादा लोग टेस्ट कराने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को एचआईवी से बचाव के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है और टेस्टिंग बढ़ना एक अच्छी बात है।

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 से अब तक 189 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। अप्रैल के पहले 20 दिनों में 11 नए मामले सामने आए। इनमें पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज्यादा है, और ट्रांसजेंडर लोगों में भी मामले मिले हैं। बच्चों में एचआईवी के मामले सामने आना अभी भी बहुत गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

विराट से पंगा और बुमराह से झगड़ा करने वाले को धोनी ने बुलाया,अब आएगा ipl के मैचों में मजा, टूर्नामेंट में टेंशन शुरु

CSK इस सीजन चोटों से बुरी तरह जूझ रही है घोष समेत कई खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, ऐसे में एक विस्फोटक विदेशी ओपनर की तलाश CSK की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. अगर सैम कोंस्टास CSK की जर्सी पहनते हैं, तो IPL 2026 में माहौल और भी गरम होगा Wed, 6 May 2026 20:01:33 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Bihar Cabinet Expansion | Bengal New CM | Bengal | Vijay | Punjab Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:07:11+00:00

लापरवाही या हवा का खेल? #viralvideo #shortsvideo #aajtak #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:05:44+00:00

Bihar Oath Ceremony से पहले पानी- पानी हुआ Gandhi Maidan मंच और पंडाल में भी घुसा पानी | BJP | JDU #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:07:36+00:00

Kerala New CM: VD Satheesan ने जीत में निभाई अहम भूमिका, मुख्यमंत्री पद के लिए मजबूत दावेदारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:07:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers