Responsive Scrollable Menu

RCB फैंस के साथ के साथ BCCI ने कर दिया बड़ा खेला, बवाल के बाद अब KSCA ने कह दी बड़ी बात

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आधे सीजन के रोमांच के बीच बीसीसीआई ने प्लेऑफ और फाइनल के तारीखों के साथ वेन्यू का भी ऐलान कर दिया है. इससे पहले सिर्फ लीग स्टेज के मुकाबले का ऐलान हुआ था. अब BCCI ने बुधवार, 6 मई को प्लेऑफ और फाइनल के तारीफ और वेन्यू का ऐलान किया. उम्मीद जताई जा रही थी कि आईपीएल 2026 का फाइनल मैच इस बार बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित हो सकता है, लेकिन RCB को फैंस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल BCCI ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल कराने का फैसला किया है, जिसपर कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से निराशा जाहिर किया गया है. 

RCB के होमग्राउंड में नहीं खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल मैच

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू का ऐलान होने के बाद कर्नाटक क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने बयान जारी किया. उन्होंने अपने ऑफिसियल बयान में इस बात की जानकारी दी है कि वह खुद इस मुद्दे को लेकर लगातार BCCI के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क में थे.

वेंकटेश प्रसाद ने फाइनल की मेजबानी छिनने पर दिया बड़ा बयान

वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि हमने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल प्लेऑफ मैचों की मेजबानी के लिए बीसीसीआई को औपचारिक रूप से सूचित भी किया था. आईपीएल 2026 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में जिन मैचों की मेजबानी की उसमें मैनेजमेंट ने काफी बेहतर रहा, जिसके लेकर हमने इसकी सराहना की है. इससे हमारे लिए प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी करने का दावा भी काफी मजबूत हो गया. हम समझते हैं कि BCCI ने बड़े मैचों को दूसरे वेन्यू पर कराने का फैसला लिया है. हालांकि इसके पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर KSCA को ऑफिसियल तौर पर कोई जाकारी नहीं दी गई. हालांकि हम फिर भी BCCI की तरफ से लिए गए इस फैसले का पूरी तरह से सम्मान करते हैं.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल होने की थी उम्मीद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के फाइनल की मेजबानी की उम्मीद इसलिए किया जा रहा था क्योंकि आईपीएल में अधिकतर सीजन में ऐसा देखा गया है कि डिफेंडिंग चैंपियन वाली टीम के होमग्राउंड पर ही फाइनल मैच का आयोजन किया जाता है. हालांकि ऐसा आईपीएल के कुछ ही सीजन में देखने को मिला है. अब ज्यादातर फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:  मिचेल स्टार्क के साथ सेल्फी लेने के लिए इंतजार कर रहे थे CSK के बॉलर मुकेश चौधरी..., फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल

Continue reading on the app

बंगाल के लिए सड़क पर क्यों नाचा ब्रिटिश नेता, सच जानकर रह जाएंगे हैरान!

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद एक ब्रिटिश नेता ब्रिटेन की सड़कों पर खड़े होकर नाचने लगे। इस तस्वीर ने ब्रिटेन में हलचल मचा दी है। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को जश्न मनाता देख  पाकिस्तान और बांग्लादेश छाती पीट कर रो रहे हैं। विदेशी मीडिया भी यह नहीं पचा पा रही कि बीजेपी बंगाल में कैसे जीत सकती है। कैसे पीएम मोदी और ताकतवर हो सकते हैं। बंगाल तो बांग्लादेश बनने से बाल-बाल बच गया, लेकिन इंग्लैंड में लगे इस पोस्टर ने बता दिया है कि ब्रिटेन को अब इस्लामिक देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। दरअसल एक ब्रिटिश नेता बॉब ब्लैकमैन ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं के साथ बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न मनाते दिखे। पश्चिम बंगाल के नतीजे आते ही बॉब ब्लैकमैन ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं के साथ नाचने लगे। ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने खुशी जताई कि बंगाल में बीजेपी आ गई है। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal में BJP की प्रचंड जीत के बाद खुलने लगे वर्षों से बंद पड़े मंदिर, हर ओर गूंज रहा जय श्री राम

आपको बता दें कि बॉब ब्लैकमैन लगातार ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं के अधिकारों की बात करते आए हैं। बॉब ब्लैकमैन ने बांग्लादेश में मारे जा रहे हिंदुओं की भी आवाज उठाई थी। लेकिन जिस वक्त बॉब ब्लैकमैन हिंदुओं के साथ नाच रहे थे, ठीक उसी वक्त इंग्लैंड की सड़कों पर कुछ पोस्टर लगे दिखे। बंगाल के चुनावों में तो सनातन की जीत हो गई। लेकिन इंग्लैंड देखिए किस तरफ जा रहा है। 7 मई को लंदन में 5000 से ज्यादा काउंसिल सीटों पर वोटिंग होनी है। यह लंदन में लोकल बॉडी के इलेक्शंस हैं। ब्रिटेन में कट्टर इस्लाम और पाकिस्तानियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे टॉमी रॉबिंसन ने एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि मॉडर्न इंग्लैंड में ऐसे चुनाव हो रहे हैं। दरअसल टॉमी रॉबिनसन दिखा रहे हैं कि लोकल बॉडी के चुनावों में पाकिस्तान और दूसरे देशों से आए मुस्लिम कैंडिडेट हावी हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: SC/ST Vote Bank में BJP की बड़ी सेंध, Bengal-Assam की जीत ने दिया बड़ा Political संदेश

चुनाव लंदन में है लेकिन लड़ने वाले ज्यादातर शायद पाकिस्तानी मुस्लिम है। कई इलाकों में तो आमने-सामने मुस्लिम कैंडिडेट्स ही हैं। यानी कोई भी जीते लेकिन उस इलाके को मिलेगा मुस्लिम कैंडिडेट ही।  अंग्रेजों का तो नामोनिशान तक नहीं है। टॉमी रॉबिनसन से लेकर डॉनल्ड ट्रंप तक बोल चुके हैं कि इस्लाम ब्रिटेन पर हावी हो चुका है। ब्रिटेन में कहीं भी चुनाव हो वहां अब मुस्लिम कैंडिडेट्स ही खड़े होते हैं। ब्रिटेन के कई शहरों में अब मुस्लिम मेयर बन चुके हैं। अब तो ब्रिटेन में शरिया अदालतें तक शुरू हो चुकी हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी-शुभमन गिल ओपनर...जिन्हें बीसीसीआई नहीं देगा भाव, उन्हें दिग्गज ने टी20 टीम में किया शामिल

Ian Bishop selected Vaibhav Sooryavanshi as an opener: इयान बिशप ने अपनी 'अल्टरनेट इंडिया टी20 टीम' में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को बतौर ओपनर चुनकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. बिशप का मानना है कि यह 'जेनरेशनल टैलेंट' अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है. जहां दुनिया वैभव की प्रतिभा का लोहा मान रही है, वहीं बीसीसीआई की चुप्पी हैरान करने वाली है.क्या बोर्ड इस वंडरकिड को नजरअंदाज कर रहा है? बिशप की टीम में शामिल होने के बाद भी, क्या वैभव को बीसीसीआई का 'भाव' मिलेगा? Wed, 6 May 2026 19:47:32 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | CRUDE OIL के दाम में गिरावट, कल SHARE MARKET होगा मालामाल! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:30:57+00:00

Breaking News: America-Iran में 48 घंटे में डील का दावा! | Iran Nuclear Enrichment | AajTak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:34:20+00:00

रात में जारी अवैध खनन का खुलासा #AravalliMining #IllegalMining #NightMining #Mining #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:30:38+00:00

Khabardar: Jalandhar और Amritsar में धमाकों से Punjab में तनाव, CM Bhagwant Mann बोले- BJP की तैयारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:30:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers