Price Hike: टोयोटा ने फॉर्च्यूनर की कीमतों में किया बड़ा इजाफा, जानें नई कीमतें और रेंज
Price Hike: जापानी ऑटोमेकर टोयोटा ने पॉपुलर प्रीमियम एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमतों में तुरंत प्रभाव से बढ़ोतरी कर दी है। 6 मई 2026 से लागू इस अपडेट के तहत Fortuner के अलग-अलग वेरिएंट्स अब ₹60,000 से लेकर ₹87,000 तक महंगे हो गए हैं। एंट्री-लेवल 2.7-लीटर पेट्रोल 4×2 और कुछ डीजल मैनुअल वेरिएंट्स की कीमत ₹60,000 बढ़ी है, जबकि डीजल ऑटोमैटिक और कुछ स्पेशल कलर ऑप्शन्स पर ₹65,000 का इजाफा हुआ है। टॉप वेरिएंट GR-S 4WD पर सबसे ज्यादा ₹87,000 की बढ़ोतरी की गई है।
डिजाइन और इंटीरियर
- Fortuner अपने मस्कुलर और कमांडिंग डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसमें शार्प LED हेडलाइट्स, क्रोम एलिमेंट्स और बड़े अलॉय व्हील्स के साथ मजबूत रोड प्रेजेंस मिलती है। GR-S और Legender वेरिएंट्स में स्पोर्टियर स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं।
- केबिन की बात करें तो यह 7-सीटर लेआउट के साथ आता है, जिसमें लेदर सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। लंबी यात्राओं के लिए इसका केबिन काफी आरामदायक है।
फीचर्स और सेफ्टी
- SUV में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, JBL ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- सेफ्टी के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी सक्षम बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Fortuner में 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। डीजल इंजन में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह SUV 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है, जिसमें 4×2 और 4×4 दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट करीब 10.3 kmpl और डीजल वेरिएंट 14.6 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।
(मंजू कुमारी)
PF Withdrawal Limit Per Month: जितनी बार चाहें निकालें पैसा, लेकिन ये एक शर्त माननी पड़ेगी!
PF Withdrawal Rule: क्या आप जानते हैं कि PF का पैसा एक महीने में कितनी बार निकाल सकते हैं। EPFO ने अब PF निकालने के नियमों को इतना आसान बना दिया है कि हफ्तों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं क्या है नया नियम और वो शर्त जिसे मानना जरूरी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews





















