Jharkhand News: झारखंड के छात्रों के लिए खुलेंगे विदेशी शिक्षा के द्वार, बनेगा ‘ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स’
Jharkhand News: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य में ‘ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स’ स्थापित करने का फैसला लिया है. यह कार्यालय नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत काम करेगा और छात्रों को वैश्विक शिक्षा से जोड़ने में मदद करेगा. यह कार्यालय विदेशी शिक्षा, एक्सचेंज प्रोग्राम और छात्रवृत्ति योजनाओं को आसान और व्यवस्थित बनाएगा.
क्या है इस कार्यालय का उद्देश्य?
इस नए कार्यालय का मुख्य उद्देश्य झारखंड के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा से जोड़ना है. यह एक ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ की तरह काम करेगा, जहां छात्रों को विदेश में पढ़ाई से जुड़ी सभी जानकारी एक ही जगह मिलेगी. इससे छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों तक पहुंच आसान होगी.
एक्सचेंज प्रोग्राम और सहयोग
यह कार्यालय छात्रों के लिए एक्सचेंज प्रोग्राम भी चलाएगा. इसके तहत झारखंड के विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई और रिसर्च कर सकेंगे. साथ ही, दूसरे देशों के छात्र भी झारखंड के कॉलेजों में पढ़ने और शोध करने के लिए आ सकेंगे. इससे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी बढ़ेगा.
कार्यालय की मुख्य भूमिकाएं
इस कार्यालय के कई महत्वपूर्ण काम होंगे. यह छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया समझाने में मदद करेगा. साथ ही, समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जहां विशेषज्ञ और विदेशी संस्थानों के प्रतिनिधि छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे. इसके अलावा, झारखंड के शिक्षण संस्थानों की पहचान विदेशों में बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.
छात्रवृत्ति योजना को मिलेगा लाभ
“मरांगगोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना” को भी इस कार्यालय से मजबूती मिलेगी. इस योजना के तहत एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी आयरलैंड के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए पूरी आर्थिक सहायता दी जाती है. हाल ही में लाभार्थियों की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है. इस पहल से झारखंड के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय अवसर मिलेंगे और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान मिलेगी.
यह भी पढ़ें- झारखंड की आदिवासी पहचान को मिलेगी नई उड़ान, CM सोरेन ने सरना धर्म कोड के लिए राज्यपाल को लिखा पत्र
गिरिडीह: मुआवजे को लेकर हंगामा, शव के साथ प्रदर्शन के दौरान पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Giridih News: गिरिडीह में मुआवजे की मांग को लेकर लाश के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच पथराव की घटना हो गई है. पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
The post गिरिडीह: मुआवजे को लेकर हंगामा, शव के साथ प्रदर्शन के दौरान पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















