Responsive Scrollable Menu

SSC : एसएससी MTS परीक्षा केंद्र के नीचे मिला तहखाना, मिले लैपटॉप और राउटर, नकल गिरोह का सरगना गिफ्तार

करीब तीन माह पहले एसएससी MTS भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून के एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में अभ्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के जरिए नकल कराने वाले एक हाईटेक गिरोह के सरगना को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया ।

Continue reading on the app

जिनपिंग से मेरी अच्छी पटती है, Trump ने China पहुंचने से पहले खेला दांव!

दुनिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियों के बीच क्या दोस्ती की नई इबारत लिखी जाने वाली है। क्योंकि बीजिंग में होने वाली हाई प्रोफाइल मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने ना केवल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की बल्कि उन्हें एक बेहतरीन इंसान करा दिया। ओवल ऑफिस में बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरे रिश्ते बहुत गहरे हैं। वो एक शानदार इंसान हैं और हमारी आपस में बहुत अच्छी पड़ती। आप देख ही सकते हैं कि हम कैसे मिलकर काम कर रहे हैं। हम चीन के साथ बड़े पैमाने पर व्यापार कर रहे हैं और सच कहूं तो हम बहुत पैसा कमा रहे हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब 14 और 15 मई को दोनों नेताओं के बीच बीजिंग में मुलाकात होनी है। लेकिन बात सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं। ट्रंप ने इस बार चीन के सम्मानजनक रवैया की भी तारीफ की। 

इसे भी पढ़ें: ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म, लेकिन शांति अभी दूर, Operation Epic Fury पर US विदेश मंत्री का एलान

ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय तनाव खासकर ईरान और तेल सप्लाई के मुद्दे पर चीन की भूमिका को सराहा है। उन्होंने कहा कि चीन अपनी जरूरत का 60% तेल स्टेट ऑफ होर्मुज से लेता है। लेकिन इसके बावजूद चीन ने कभी अमेरिका को चुनौती देने की कोशिश नहीं की। ट्रंप ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा चीन हमें चुनौती नहीं देता। वो जानते हैं कि जब तक मैं यहां हूं करेंगे। उन्होंने हमेशा अमेरिका के प्रति सम्मान दिखाया। हैरानी की बात यह है कि ट्रंप ने चीन को एक अनोखा सुझाव भी दे डाला। उन्होंने कहा कि चीन को अपनी तेल की सप्लाई के लिए सिर्फ पुराने रास्तों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं। ट्रंप के मुताबिक चीनी जहाजों को अमेरिका के टेक्साज आना चाहिए। उन्हें लुईसियाना और अलास्का के बंदरगाहों का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: AI पर Trump का बड़ा एक्शन, लॉन्च से पहले Google-Microsoft के मॉडल्स की होगी कड़ी जांच

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अलास्का असल में एशियाई देशों के बहुत करीब है जिसे अक्सर लोग समझ नहीं पाते। ट्रंप का यह नरम रुख बीजिंग वार्ता से पहले एक मास्टर स्ट्रोक हो सकता है। जहां एक तरफ ट्रेड वॉर की तलवार लटकती रहती है। वहीं ट्रंप ने जिनपिंग की तारीफ कर बातचीत के लिए एक सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश की है। 

Continue reading on the app

  Sports

BCCI का बड़ा फैसला! Bengaluru से छिनी IPL Final की मेजबानी, Ahmedabad में होगा महामुकाबला

 बेंगलुरु के बजाय अहमदाबाद लगातार दूसरे सत्र में 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल की मेजबानी करेगा, जबकि क्वालीफायर एक धर्मशाला और दो अन्य प्लेऑफ मैच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को यह घोषणा की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मौजूदा चैंपियन होने के कारण परंपरा के अनुसार फाइनल बेंगलुरु में खेला जाना था। पिछले साल के अलावा अहमदाबाद ने इससे पहले 2022 और 2023 में आईपीएल फाइनल की मेजबानी की थी। बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईपीएल फाइनल की मेजबानी के लिए मूल रूप से बेंगलुरु को चुना गया था।

लेकिन स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ ऐसी मांगों के कारण जो बीसीसीआई के स्थापित दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, आयोजन स्थल को स्थानांतरित कर दिया गया है।’’ बोर्ड ने हालांकि कर्नाटक की राजधानी में फाइनल आयोजित करने के लिए की जा रही मांगों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है। बोर्ड ने यह भी कहा कि ‘‘संचालन और लॉजिस्टिकल से जुड़े मसलों के कारण इस वर्ष प्लेऑफ चरण के मैच तीन स्थानों पर खेले जाएंगे।’’ बीसीसीआई ने कहा, ‘‘क्वालीफायर एक 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें भाग लेंगी।

इस मैच के विजेता को फाइनल में सीधा प्रवेश मिलेगा।।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इसके बाद मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे, जहां तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 27 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इसी स्टेडियम में 29 मई को क्वालीफायर दो भी खेला जाएगा।’’ धर्मशाला में पहली बार आईपीएल प्लेऑफ का कोई मैच खेला जाएगा। एलिमिनेटर में जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालीफायर दो में क्वालीफायर एक में हारने वाली टीम का सामना करेगी। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी। बीसीसीआई ने कहा, ‘‘आईपीएल के मौजूदा सत्र का समापन 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रैंड फाइनल के साथ होगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।’’

बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि अहमदाबाद स्टेडियम को उसकी अधिक दर्शकों की क्षमता के कारण प्राथमिकता दी गई क्योंकि फाइनल के लिए अधिक संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है। यह भी पता चला है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की अपेक्षाकृत कम क्षमता को देखते हुए बोर्ड कर्नाटक सरकार के उस फैसले से सहमत नहीं है जिसमें राज्य के विधायकों, एमएलसी और सांसदों के लिए इस सत्र में आईपीएल के तीन-तीन मुफ्त टिकटों का कोटा निर्धारित किया गया है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता लगभग 35,000 दर्शकों की है। पिछले साल आरसीबी के विजय समारोह के दौरान हुई भगदड़ में यहां 11 लोगों की जान चली गई थी। प्लेऑफ़ का कार्यक्रम इस प्रकार है: क्वालीफायर एक: 26 मई – एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला एलिमिनेटर: 27 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ क्वालीफायर दो: 29 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ फाइनल: 31 मई – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।

Wed, 06 May 2026 14:25:00 +0530

  Videos
See all

Sandeshkhali Post Poll Violence : नतीजों के बाद फिर सुलग रहा बंगाल, | Mamata | PM | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:11:56+00:00

Bengal Election News: सत्ता बदली तो दफ्तर भी बदले, बंगाल में दिखा नया रंग! TMC ऑफिस पर भगवा रंग #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:08:06+00:00

Mamata Banerjee Resigns Live: बंगाल में हार के बाद ममता का इस्तीफा! | Bengal Election Results 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:11:55+00:00

Bengal Election Result 2026: Suvendu Adhikari Nandigram में पार्टी समर्थकों और स्थानीय लोगों से मिले #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:05:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers