Responsive Scrollable Menu

केरल में कांग्रेस की वापसी, क्या शशि थरूर होंगे सीएम, जानें क्यों हो रही चर्चा

केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. एक दशक बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सत्ता में वापसी की ओर बढ़ता दिख रहा है. रुझानों में UDF को स्पष्ट बढ़त मिलती नजर आ रही है, जबकि वाम मोर्चा काफी पीछे छूट गया है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें

केरल में मुख्यमंत्री का चयन परंपरागत रूप से पार्टी हाईकमान तय करता है। तिरुवनंतपुरम से लेकर नई दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज है. कांग्रेस अध्यक्ष के प्रतिनिधि विधायकों से चर्चा करेंगे और उसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यही प्रक्रिया पहले भी अपनाई जाती रही है.

सीएम पद की रेस में ये बड़े नाम

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें प्रमुख हैं...

- केसी वेणुगोपाल
- शशि थरूर
- वीडी सतीशन
- रमेश चेन्नीथला

इन सभी नेताओं का संगठन और राज्य की राजनीति में मजबूत प्रभाव रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा शशि थरूर को लेकर हो रही है. 

क्यों चर्चा में हैं शशि थरूर?

शशि थरूर कांग्रेस के सबसे चर्चित और लोकप्रिय चेहरों में गिने जाते हैं. तिरुवनंतपुरम से लगातार चार बार सांसद रहे थरूर की छवि एक शिक्षित, साफ-सुथरे और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता की है. उन्होंने केरल में पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है और युवा व शहरी मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

क्या बन सकती हैं अड़चनें?

हालांकि थरूर की लोकप्रियता उनके पक्ष में जाती है, लेकिन कुछ राजनीतिक पहलू उनके लिए चुनौती बन सकते हैं. पिछले वर्षों में उन्होंने कई मौकों पर नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की तारीफ की, जिससे पार्टी के भीतर असहजता देखी गई. ऐसे बयानों को लेकर कांग्रेस के भीतर एक वर्ग उन्हें लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं दिखता. लेकिन कांग्रेस सीएम बनाकर शशि थरूर जैसे नेता को फिर साध लेगी. 

जनता की पसंद क्या कहती है?

एग्जिट पोल के आंकड़े इस चर्चा को और दिलचस्प बना देते हैं. एक सर्वे के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए सिर्फ 1% मतदाताओं ने थरूर को अपनी पहली पसंद बताया. वहीं वीडी सतीशन को करीब 21% लोगों ने पसंद किया, जिससे वे इस रेस में मजबूत दावेदार बनकर उभरते हैं.

यह भी पढ़ें - कांग्रेस के जहां-जहां जीते उम्मीदवार वहां दिखा खास पैटर्न, क्या इसको आगे की रणनीति बनाएंगे राहुल?

Continue reading on the app

BJP नेता ने अनुपम खेर के गंजेपन पर किया कमेंट, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब, बोले ‘भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है’

 Anupam Kher Baldness BJP Leader Comment: पश्चिम बंगाल की पॉलिटिक्स में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. इसी बीच एक बयान ऐसा सामने आया, जिसने सियासी गलियारों से निकलकर सीधे फिल्म इंडस्ट्री तक हलचल मचा दी. बीजेपी के एक बड़े नेता ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुपम खेर (Anupam Kher) पर कमेंट कर दिया, जिसके बीजेपी नेता का बयान और एक्टर का जवाब सुर्खियों में आ गया. हालांकि इस पूरे विवाद में खास बात यह रही कि अनुपम खेर ने इस कमेंट को सीरियस से लेने के बजाय अपने अंदाज में जवाब देकर माहौल हल्का कर दिया.

क्या था बीजेपी नेता का बयान जिससे शुरू हुआ विवाद

दरअसल, पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने अपनी पार्टी की जीत के बाद अपोजिशन पर तंज कसते हुए एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि अनुपम खेर के सिर पर दोबारा बाल आ सकते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस की सरकार अब कभी वापसी नहीं कर पाएगी. उनका यह बयान पॉलिटिक्स पप हमला जरूर था, लेकिन इसमें अनुपम खेर का नाम आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने इस बयान को अलग अलग नजरिए से देखा और इस पर रिक्शन देना शुरू कर दिया.

अनुपम खेर ने दिया मजेदार जवाब

बीजेपी नेता के इस कमेंट पर अनुपम खेर ने जिस तरह से रिक्शन दिया, उसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समिक भट्टाचार्य का वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'अरे भैया जी, मैंने आपका क्या बिगाड़ा है, क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं.' उनके इस रिप्लाई में हल्की हंसी के साथ एक मैसेज भी छिपा था कि वह इस तरह के कमेंट्स को दिल पर नहीं लेते. 

सोशल मीडिया पर आई मजेदार रिएक्शन

अनुपम खेर के इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे बेहद फनी बताया. एक यूजर ने लिखा कि अनुपम खेर भी सोच रहे होंगे कि उन्हें बीच में क्यों घसीटा गया. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि यह तीर चला था किसी और के लिए लेकिन जाकर लगा अनुपम खेर के सिर पर. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि राजनीति में इस तरह के पर्सनल कमेंट्स से बचना चाहिए. कुल मिलाकर यह मुद्दा एक गंभीर बहस के बजाय सोशल मीडिया पर हल्के फुल्के अंदाज में ट्रेंड करता रहा.

ये भी पढ़ें: इंटीमेट सीन और किसिंग से किया इनकार, डायरेक्टर्स से भिड़ीं, फिर कहां गायब हो गईं 'अनवर' फिल्म की ये एक्ट्रेस?

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर लगातार फिल्मों में एक्टिव बने हुए हैं. हाल ही में वह फिल्म तन्वी द ग्रेट में दिखाई दिए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. वहीं, आने वाले समय में वह फिल्म फ्लिकर में नजर आएंगे, जो उनके करियर की 551वीं फिल्म होगी है. इसके अलावा अनुपम खोसला का घोसला 2 को लेकर भी चर्चा बने हुए हैं, जिसमें एक बार फिर ऑडियंस को उनका अलग अंदाज देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Trisha Krishnan Net Worth: तृषा कृष्णन इतने करोड़ की हैं मालकिन, लग्जरी कारों से लेकर मंहगे घर तक, जानें और क्या-क्या है एक्ट्रेस के पास

 

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav: दो से तीन हुए सूर्यकुमार यादव और देविशा, पत्‍नी ने दिया बेटी को जन्‍म, सामने आई 'नन्‍ही परी' की पहली झलक

Suryakumar Yadav Baby Girl: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बेबी गर्ल के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। Thu, 07 May 2026 21:17:17 +0530

  Videos
See all

David Attenborough 'completely overwhelmed' by the number of birthday messages. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:04:26+00:00

West Bengal में TMC की हार के बाद Mamata Banerjee के समर्थन में आए Akhilesh Yadav | TMC | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:04:42+00:00

News Ki Pathshala | BJP vs TMC: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर की सुवेंदु के PA की हत्या? | #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:03:10+00:00

Suvendu Adhikari के PA की हत्या पर भड़के BJP MP Soumitra Khan, बोले-9 तारीख के बाद चुन-चुनकर...| TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T16:10:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers