Kal Ka Rashifal : 6 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Horoscope Tomorrow Kal Ka Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 6 मई 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-
भवानीपुर सीट पर हार को लेकर ममता का आरोप, बोलीं-पिछली बार की तरह इस बार भी काउंटिंग के दौरान कटी थी बिजली
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार मिली है. पार्टी को मात्र 77 सीटों पर सिमट चुकी है. वहीं भाजपा ने 207 सीटें हासिल करके प्रचंड बहुमत हासिल किया है. इस बीच एक टेलिफोनिक कन्वर्सेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह आवाल ममता बनर्जी की है. इसमें वह कह रही हैं कि भवानीपुर के चुनाव परिणाम में जमकर धांधली हुई है. उन्होंने ऑडियो में इस वोट चोरी का गंदा खेल बताते इसके लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है.
ममता बनर्जी ने आरोप
बातचीत में ममता बनर्जी दावा कर रही हैं कि वह भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ काउंटिंग में 16वें राउंड तक का आगे चल रही थीं. बस कुछ राउंड ही बाकी थे. फोन कॉल में उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्शन प्रोसेस कम्प्रोमाइज्ड है, क्योंकि काउंटिग सेंटर्स में कथित तौर पर 'गुंडे' घुस गए थे. अफसरों और एजेंटों को डराया धमकाया गया. ममता बनर्जी का आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी हुई. इस दौरान ममता ने चुनाव आयोग, सीआरपीएफ और स्थानीय चुनाव अधिकारियों (DEO और RO) पर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के निर्देश पर भाजपा को लाभ देने के लिए काम कर रहे थे.
भवानीपुर में रोमांचक रही चुनावी लड़ाई
वोट काउंटिंग के दौरान सोमवार को भवानीपुर की लड़ाई रोमांचक मुकाबले में बदल गई थी. यहां पर सुबह आठ बजे के वक्त पोस्ट बैलेट खुलने के साथ कांटे की टक्कर आरंभ हो गई. शुरुआती राउंड में ममता बनर्जी ने बढ़त को बनाकर रखा. अपने प्रतिद्वंदी शुभेंदु अधिकारी पर करीब दो हजार वोटों की बढ़त को हासिल किया. वहीं दूसरे राउंड में सुवेंदु ने अचानक लीड लेना शुरू किया और 1500 से अधिक वोटों की बढ़त हासिल की.
इसके बाद मुकाबला एकतरफा हो गया. अगले राउंड में ममता 898 वोटों से मामूली बढ़त बनाई. इसके बाद ममता बनर्जी का दबदबा कायम होने लगा. सातवें राउंड तक उन्होंने 17,000 वोटों से ज्यादा की बढ़त बना ली. उनके घर में जश्न का माहौल था. कार्यकर्ता मिठाइयां बांटने लगे.
दो घंटे की बिजली कटौती से बदल गए हालात
इसके बाद पांच राउंड में बढ़त घटकर 7,184 तक पहुंच गई. इस पल भी ममता काफी मजबूत थीं. 14वें राउंड के अंत तक यह बढ़त घटकर सिर्फ 4,000 वोट के आसपास पहुंच गई. इससे मुकाबला काफी रोमांचक हो गया. कुछ के देर के लिए मतगणना रोकने का आरोप ममता ने लगाया है. काउंटिंग सेंटर से टीएमसी एजेंट को हटाने का आरोप लगा है. उन्होंने बताया कि यह चीज 2021 के चुनाव में भी देखने को मिली थी. 2021 के नंदीग्राम चुनाव में कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ था. उस समय भी वह शुभेंदु अधिकारी से आगे थीं. मगर दो घंटे के बिजली कट के बाद हालात पूरी तरह से बदल गए.
अंतिम राउंड में दिखा टर्निंग पॉइंट
भवानीपुर के मतगणना पर भी ममता गई थी. यहां पर पहले से ही शुभेंदु अधिकारी मौजूद थे. सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट अंतिम राउंड में देखने को मिला. तीन राउंड बाकी रहते ममता बनर्जी 564 वोटों से पीछे हो गईं. यह अंतर लगातार बढ़ता जा रहा था. इससे टीएमसी को बड़ा झटका लगा. उनकी सबसे बड़ी नाराजगी थी कि कथित तौर पर टीएमसी के मतगणना एजेंटों को यहां से हटा दिया गया था. उनकी जगह पर विपक्षी दलों के एजेंट बैठाने की बात कही गई है.
ये भी पढ़ें: अपना ही किला नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, जानें कैसे 'स्ट्रीट फाइटर' से सियासत के पतन तक पहुंची 'दीदी'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation


















