Responsive Scrollable Menu

राजस्थान रॉयल्स की बिक्री में हुई गड़बड़ी?: 15600 करोड़ की डील पर उठे सवाल, सोमानी ग्रुप को जबरन आउट किया?

Rajasthan royals sale: आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की बिक्री को लेकर नया विवाद सामने आ गया। काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने आरोप लगाया है कि उन्हें इस डील से बाहर कर दिया गया जबकि वे शुरुआत से ही सबसे मजबूत दावेदार थे।

मार्च में खबर आई थी कि काल सोमानी, वॉलमार्ट परिवार के रॉब वॉल्टन और डेट्रॉइट लायंस के हैम्प परिवार के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं। उस समय इस डील की वैल्यू करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 15000 करोड़ रुपये) बताई गई थी। लेकिन 3 मई को तस्वीर पूरी तरह बदल गई, जब यह पुष्टि हुई कि लक्ष्मी मित्तल के नेतृत्व वाला मित्तल परिवार इस फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए 1.65 बिलियन डॉलर (करीब 15660 करोड़ रुपये) की डील पर पहुंच गया।

राजस्थान रॉयल्स की बिक्री में हुई गड़बड़ी?
सोमानी समूह ने अब बयान जारी कर कहा है कि छह महीने तक चले पूरे प्रोसेस में वे लगातार सबसे आगे रहे, लेकिन आखिरी समय में उन्हें बाहर कर दिया गया। उनका कहना है कि उनका कंसोर्टियम पूरी तरह फंडेड था और डील को पूरा करने के लिए तैयार था। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी अपनी बोली वापस नहीं ली।

सोमानी ग्रुप ने डील पर उठाए सवाल
समूह ने मीडिया में चल रही उन खबरों को भी गलत बताया, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने खुद रेस से बाहर होने का फैसला किया। उनका आरोप है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं थी और इसमें पारदर्शिता, ईमानदारी और समान अवसर की कमी रही।

बयान में कहा गया, 'हमने इस प्रक्रिया में पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनल तरीके से हिस्सा लिया, लेकिन अंत में नतीजा हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हमें नहीं लगता कि सभी को बराबर मौका मिला।' हालांकि, निराशा के बावजूद सोमानी समूह ने इसे एक सीख के रूप में लिया है और भविष्य में नए अवसरों पर ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को आगे के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

मित्तल परिवार ने बड़ी हिस्सेदारी खरीदी
दूसरी ओर, मित्तल परिवार ने यह डील अदार पूनावाला के साथ साझेदारी में की है। यह फ्रेंचाइजी उन्हें मौजूदा मालिक मनोज बडाले और अन्य निवेशकों से मिली है। इस डील में राजस्थान रॉयल्स के साथ-साथ साउथ अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन की बारबाडोस रॉयल्स टीम भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, 2026 की तीसरी तिमाही तक यह डील पूरी हो सकती । इसके बाद मित्तल परिवार के पास 75% हिस्सेदारी होगी, जबकि आदर पूनावाला के पास करीब 18% शेयर रहेंगे। बाकी 7% हिस्सेदारी मौजूदा निवेशकों के पास ही रहेगी। कुल मिलाकर, राजस्थान रॉयल्स की बिक्री ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है, जो आने वाले समय में और तूल पकड़ सकता।

Continue reading on the app

UPSSSC JE Answer Key 2026: जूनियर इंजीनियर आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPSSSC JE Answer Key 2026: जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने JE परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। अब अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। यह उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है, जिससे इसे डाउनलोड करना आसान है।

ऐसे करें आंसर-की डाउनलोड
आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर दिए गए “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद “UPSSSC Junior Engineer Answer Key 2026” लिंक पर जाएं। लिंक पर क्लिक करते ही आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।

इस तारीख तक ही मिलेगा मौका
गौर करने वाली बात यह है कि आंसर-की वेबसाइट पर केवल 10 मई 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते अपने उत्तरों का मिलान जरूर कर लें।

कब हुई थी परीक्षा?
यूपीएसएसएससी JE मुख्य परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी और अब उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4612 पद भरे जाएंगे। इनमें जनरल के लिए 1761, ओबीसी के लिए 1514, ईडब्ल्यूएस के लिए 368, एससी के लिए 924 और एसटी के लिए 45 पद आरक्षित हैं।

रिजल्ट पर क्या अपडेट?
आंसर-की जारी होने के बाद अब अगला बड़ा कदम रिजल्ट का है। उम्मीद की जा रही है कि आयोग जल्द ही परिणाम भी घोषित करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

  Sports

विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं... वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

पहलवान विनेश फोगाट की प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी 'वाडा' (WADA) के नियम 5.6.1 के अनुपालन पर टिकी है, जिसके तहत संन्यास के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ी को छह महीने पहले लिखित नोटिस देना अनिवार्य है. भारतीय कुश्ती महासंघ फिलहाल अंतरराष्ट्रीय संस्था से उनकी पात्रता की पुष्टि का इंतजार कर रहा है. Thu, 7 May 2026 22:05:54 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: पंजाब में रेड Vs रेड...पंजाब पुलिस देखती रह गई..ED ने बड़ा एक्शन ले लिया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:38:29+00:00

जब भंडारे में पूड़ी खाने पहुंचे अखिलेश यादव! सादगी ने जीता सबका दिल | Akhilesh Yadav Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:36:18+00:00

Bus Accident : अनियंत्रित होकर नहर में समाई यात्रियों से भरी बस! Accident News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:39:14+00:00

Akhilesh-Mamata Meeting: ममता से मिले अखिलेश यादव! TMC पर हुआ अब तक का सबसे तगड़ा एक्शन? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers