टी.टी.वी. दिनाकरनर,TTV Dhinakaran kaun hain,Tamil Nadu Election 2026,Dhinakaran AMMK support,Vijay CM Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 नतीजे आने के बाद बड़ी खबर आ रही है. यहां किंगमेकर कहे जाने वाले टी.टी.वी. दिनाकरन (T.T.V. Dhinakaran) एक्टिव हो गए हैं. वह आज अपने कुछ विधायकों के साथ एक बैठक करने वाले हैं. इस बैठक की खबर सुनकर राजनीतिक पंडित ये सवाल कर रहे हैं कि क्या वह टीवीके प्रमुख विजय को सीएम बनने में मदद करेंगे या उनके 'विजय रथ' में रोड़ा अटकाएंगे? आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये दिनाकरन कौन हैं और उनकी पार्टी AMMK किसके साथ है बीजेपी या वह अन्य किसी दल को सपोर्ट करती है.
पहले आपको ये जानना जरूरी है कि दिनाकरन AIADMK के अंदरूनी सत्ता संघर्ष के दौरान तेजी उभरे नेता हैं। वे राज्य की द्रविड़ राजनीति के अहम किरदार माने जाते हैं. वे दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी सहयोगी वी.के. शशिकला के भतीजे हैं. इसी पारिवारिक रिश्ते के कारण उन्हें AIADMK की राजनीति में शुरुआती पहचान मिली थी. बता दें दिनाकरन का जन्म 1963 में हुआ था.
Mumbai Indians Rohit Sharma vs Hardik Pandya: क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते? क्या हार्दिक पंड्या चार मई की रात लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जानबूझकर नहीं खेले? क्या सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या से बेहतर कप्तान हैं? फैंस, एक्सपर्ट्स के बीच सोशल मीडिया पर ऐसी कई बहस जारी है. कहानी क्या है कोई नहीं जानता! Tue, 5 May 2026 11:56:09 +0530