IPL 2026: दिल्ली-चेन्नई की अहम टक्कर और मुंबई की लखनऊ पर धमाकेदार जीत
IPL 2026 का 48वां मैच दिल्ली और चेन्नई के बीच खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने की कोशिश करेंगी. पिछली रात मुंबई ने लखनऊ को छह विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की, जिसमें रोहित शर्मा और रिक्टलन ने शानदार बल्लेबाजी की. यह आईपीएल सीजन रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.
किंग के सेट से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का रोमांटिक सीन वायरल, गाने की शूटिंग करते दिखे दोनों सितारे
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म किंग लगातार चर्चा में बनी हुई है। जब से दोनों सितारों नहीं पिया अनाउंसमेंट किया है कि इनकी जोड़ी इस फिल्म में नजर आने वाली है। तब से फैंस के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिल रही हैं।
कुछ दिनों पहले ही इन दोनों सितारों की साउथ अफ्रीका से तस्वीर सामने आई थी। यहां यह फिल्म की शूटिंग करने के लिए पहुंचे थे। अब जहां हर तरफ मेट गाला की चर्चा हो रही है इस बीच इन दोनों को फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए बीच पर देखा गया। इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।
बीच पर नजर आए शाहरुख दीपिका
शाहरुख खान और दीपिका की जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है उसमें यह दोनों के डांस सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने हल्के न्यूट्रल रंग के कपड़े पहने हैं और सनसेट के बीच एक दूसरे की ओर बढ़ते हुए रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में दोनों बीच-बीच में रख कर डांस करते और अपने-अपने जगह पर लौटते हुए दिखाई दिए। शूटिंग की वजह से बीच का वह हिस्सा बंद कर दिया गया था लेकिन फिर भी इन्हें देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी जो शूटिंग देखकर एक्साइटेड थी।
#King chartbuster song loading ⏳ pic.twitter.com/VpiatxdbBG
— Aman ???????? (@DonajCR7) May 4, 2026
वायरल हुआ रोमांटिक सीन
पिछले आपकी शूटिंग के लिए यह दोनों साउथ अफ्रीका पहुंचे थे। दोनों ने एक गाने के साथ शूटिंग की शुरुआत की। अब सेट से जो वीडियो सामने आया है उसमें गाने की झलक दिखाई दे रही है। इसके बारे में यह कहा जा रहा है कि ये एड शीरन का गाना है। वहीं इसके अलावा शाहरुख खान को कार में शूटिंग करते हुए भी देखा गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






