Responsive Scrollable Menu

Multibagger Stock: ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 8% चढ़ा, क्यों मची है खरीदने की होड़, 1 महीने में पैसा डबल

Multibagger Stock: ड्रोन बनाने वाली कंपनी Ideaforge Technology Ltd के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गए। 

Continue reading on the app

बायोकॉन की कमान अब अगली पीढ़ी संभालेगी:फाउंडर किरण मजूमदार ने भांजी क्लेयर को चुना उत्तराधिकारी; एआई और एडवांस्ड बायोटेक पर फोकस रहेगा

बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर और चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने कंपनी के लिए उत्तराधिकार योजना यानी सक्सेशन प्लान का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी भांजी क्लेयर मजूमदार को उत्तराधिकारी चुना है। फॉर्च्यून इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 37 साल की क्लेयर कंपनी के विकास के अगले फेज का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। किरण मजूमदार शॉ ने चार दशक पहले बायोकॉन की नींव रखी थी। उनकी अपनी कोई संतान नहीं है, इसलिए वे कंपनी को सुरक्षित हाथों में सौंपना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि क्लेयर ने खुद को साबित किया है कि वे एक कंपनी चला सकती हैं। बिकारा थेरेप्यूटिक्स की फाउंडर और CEO भी हैं क्लेयर क्लेयर मजूमदार फिलहाल 'बिकारा थेरेप्यूटिक्स' की फाउंडर और CEO हैं। यह कंपनी बायोकॉन द्वारा ही इंक्यूबेट की गई थी और 2024 में नैस्डैक पर लिस्ट हुई है। बिकारा का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। क्लेयर के पास एमआईटी (MIT) और स्टैनफोर्ड जैसी यूनिवर्सिटी की डिग्री है और उन्होंने कैंसर बायोलॉजी में पीएचडी की है। फैमिली इकोसिस्टम का सपोर्ट, एआई और ऑन्कोलॉजी एक्सपर्ट्स की टीम भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए किरण मजूमदार ने एक मजबूत फैमिली इकोसिस्टम तैयार किया है। क्लेयर के भाई एरिक मजूमदार कैलटेक में प्रोफेसर और एआई (AI) एक्सपर्ट हैं। वहीं उनके पति थॉमस रॉबर्ट्स मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजिस्ट हैं। यह टीम बायोकॉन के भविष्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव, जेनेरिक्स और बायोलॉजिक्स बिजनेस का मर्जर बायोकॉन अपने ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर में भी बड़े बदलाव कर रही है। कंपनी ने अपने जेनेरिक्स और बायोलॉजिक्स व्यवसायों का मर्जर कर दिया है। इसके अलावा कर्ज कम करने और स्ट्रक्चर को सरल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में कंपनी का 60% रेवेन्यू 'बायोसिमिलर्स' से आता है। बाजार में इसके 12 प्रोडक्ट्स पहले से मौजूद हैं और करीब 20 पाइपलाइन में हैं। ग्रुप कंपनियों में नई लीडरशिप, जुलाई से कमान संभालेंगे नए CEO सिर्फ मुख्य कंपनी ही नहीं, बल्कि ग्रुप की अन्य कंपनियों में भी लीडरशिप में बदलाव हो रहा है। श्रीहास तांबे ने बायोकॉन बायोलॉजिक्स के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वहीं, सिद्धार्थ मित्तल 1 जुलाई से सिनजीन इंटरनेशनल का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। फ्यूचर विजन, एआई और ओरिजिनल बायोलॉजिक ड्रग्स पर रहेगा जोर किरण मजूमदार शॉ के अनुसार, ग्रुप के भविष्य की ग्रोथ तीन स्तंभों पर टिकी होगी। इसमें डिफरेंशिएटेड बायोसिमिलर्स, ओरिजिनल बायोलॉजिक ड्रग्स और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (RD) प्लेटफॉर्म्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल शामिल है। क्या होते हैं बायोसिमिलर्स?: बायोसिमिलर्स ऐसी दवाएं होती हैं जो किसी दूसरी कंपनी द्वारा पहले से बनाई गई 'बायोलॉजिकल दवा' (जो जीवित कोशिकाओं से बनी होती है) के लगभग समान होती हैं। जब किसी बड़ी दवा का पेटेंट खत्म हो जाता है, तो बायोसिमिलर्स को कम कीमत पर बाजार में उतारा जाता है, जिससे मरीजों का इलाज सस्ता हो जाता है। बायोकॉन इसी सेक्टर की ग्लोबल लीडर है। ये खबर भी पढ़ें… BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ: रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर 1,290.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 504.45 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हार्दिक पंड्या की सच्चाई दुनिया के सामने आई, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने न खेलने की असलियत बताई

Hardik Pandya Injury update IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने सबको चौंका दिया. हार्दिक पंड्या की जगह जब सूर्यकुमार यादव मैदान पर टॉस के लिए आए तो पता लगा कि पंड्या ये मैच नहीं खेल रहे हैं. लखनऊ में छह विकेट की जीत के बाद रिकेल्टन ने कप्तान की इंजरी पर बात कही है. Tue, 5 May 2026 13:28:14 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Result 2026: ममता बोलीं, 'धोखे से हराया' | PM Modi | Mamata Banerjee | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T08:45:01+00:00

Amit Shah को बंगाल का पर्यवेक्षक बनाया गया | #viralnews #viralvideo #bjp #tmc #electionresults #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T08:36:08+00:00

Mamata Banerjee Resigns LIVE: सीएम पद पर अड़ गईं Mamata Banerjee! | Bengal Election Results 2026 |TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T08:42:50+00:00

Amit Shah will choose the CM of Bengal!: अमित शाह चुनेंगे बंगाल का CM! | #viralnews #bjp #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T08:35:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers