जसप्रीत बुमराह की इस गलती पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, बोले- 'ये स्वीकार नहीं किया जाएगा...'
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट से जीत दर्ज की. मगर, इस मैच में एक बार फिर टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बेअसर दिखे. बुमराह ने अपना स्पेल फेंका, जिसमें वो कोई विकेट नहीं ले पाए और तो और वह नो बॉल, वाइड गेंदें फेंकते दिखे. उनकी इस निराशाजनक प्रदर्शन से उनकी टीम को नुकसान हुआ. हालांकि, MI ने आखिर में मैच जीत लिया.
जसप्रीत बुमराह ने फेंका निराशाजनक स्पेल
वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मुकाबले में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह की ओर से निराशाजनक गेंदबाजी देखने को मिली. बुमराह ने 4 ओवर का स्पेल फेंका, जिसमें 45 रन लुटा दिए. मगर, इससे भी ज्यादा जिस बात ने सभी को हैरान किया है, वो ये थी कि बुमराह ने इस दौरान 3 वाइड गेंदें फेंकी, तो वहीं 3 नो-बॉल फेंकीं. अपनी गेंदबाजी से खुद बुमराह भी काफी निराश दिखे.
सुनील गावस्कर क्यों हुए नाराज?
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह LSG के साथ खेले गए मैच में बेअसर नजर आए. उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल सका. मगर, 14वें ओवर के दौरान बुमराह ने अपनी गेंद पर हिम्मत सिंह को आउट कर ही दिया था, लेकिन बदकिस्मती से ये नो बॉल निकली और हिम्मत को जीवनदान मिल गया. बुमराह की इस गलती को देख कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी.
जसप्रीत बुमराह पर भड़के सुनील गावस्कर
MI VS LSG मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंकी नो बॉल पर सुनील गावस्कर नाराज हो गए. जी हां, कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने कहा, "मुझसे दोबारा मत कहना. मुझसे मत कहना. मुझसे यह मत कहना कि बुमराह ने नो-बॉल फेंकी है. यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. तुम एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हो, यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. वाइड्स, हां, मैं समझ सकता हूँ, लेकिन नो-बॉल्स, बिल्कुल नहीं."
IPL 2026 रहा Jasprit Bumrah के लिए निराशाजनक
अगर ये कहें कि आईपीएल 2026 जसप्रीत बुमराह के अब तक के करियर का सबसे खराब आईपीएल सीजन बीत रहा है, तो बिलकुल गलत नहीं होगा. इस सीजन अब तक बुमराह ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ 3 विकेट ही ले पाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.89 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस क्या अब भी प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई? यहां समझिए समीकरण
ट्विटर हिस्सेदारी विवाद मामले में 1.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरेंगे मस्क
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। ट्विटर में हिस्सेदारी को लेकर 2022 के मामले में दिग्गज टेक्नोलॉजी कारोबारी एलन मस्क यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को 1.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने के लिए तैयार हो गए है।
यूएस एसईसी ने मस्क पर आरोप लगाया था कि 2022 में उन्होंने ट्विटर के शेयरधारकों को बिना बताए कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जुर्माना मस्क द्वारा गठित एक ट्रस्ट एसईसी को मुकदमे को समाप्त करने के लिए अदा करेगा, लेकिन इसे अभी भी अदालत की मंजूरी मिलना बाकी है। हालांकि, मस्क ने नियामक के आरोपों को स्वीकार नहीं किया है।
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एसईसी की ओर से मस्क से इससे पहले मांगे गए जुर्माने से काफी कम है। दिसंबर 2024 में एसईसी ने मस्क से 200 मिलियन डॉलर से अधिक का जुर्माना मांगा था।
जनवरी 2025 में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पदभार संभालने से कुछ दिन पहले, एसईसी ने मस्क पर मुकदमा दायर किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के 5 प्रतिशत से अधिक शेयर जमा करने की जानकारी देने की समय सीमा का उल्लंघन किया।
नियामक के अनुसार, इस देरी के कारण ट्विटर के शेयरधारकों को 150 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ। हालांकि, बाद में मस्क ने 2022 में कंपनी को खरीद लिया और इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया।
एसईसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यदि यह समझौता अंतिम रूप ले लेता है, तो यह एजेंसी द्वारा किसी संस्था या व्यक्ति पर कथित तौर पर समय पर लाभकारी स्वामित्व रिपोर्ट दाखिल न करने के लिए लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना होगा।
हालांकि, मस्क के वकील ने इसे मामूली जुर्माना बताया।
मस्क के वकील एलेक्स स्पिरो ने एक बयान में कहा, जैसा कि हमने शुरू से कहा था, मस्क को ट्विटर अधिग्रहण से संबंधित फॉर्म देर से दाखिल करने के सभी मामलों से बरी कर दिया गया है। एक ट्रस्ट संस्था ने एक फाइलिंग में देरी के लिए मामूली जुर्माने पर सहमति जताई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसईसी ने शुरू में दंड और अवैध मुनाफे की वापसी, साथ ही ब्याज की मांग की थी। सोमवार को घोषित समझौता केवल दंड को दर्शाता है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















