ट्विटर हिस्सेदारी विवाद मामले में 1.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरेंगे मस्क
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। ट्विटर में हिस्सेदारी को लेकर 2022 के मामले में दिग्गज टेक्नोलॉजी कारोबारी एलन मस्क यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को 1.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने के लिए तैयार हो गए है।
यूएस एसईसी ने मस्क पर आरोप लगाया था कि 2022 में उन्होंने ट्विटर के शेयरधारकों को बिना बताए कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जुर्माना मस्क द्वारा गठित एक ट्रस्ट एसईसी को मुकदमे को समाप्त करने के लिए अदा करेगा, लेकिन इसे अभी भी अदालत की मंजूरी मिलना बाकी है। हालांकि, मस्क ने नियामक के आरोपों को स्वीकार नहीं किया है।
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एसईसी की ओर से मस्क से इससे पहले मांगे गए जुर्माने से काफी कम है। दिसंबर 2024 में एसईसी ने मस्क से 200 मिलियन डॉलर से अधिक का जुर्माना मांगा था।
जनवरी 2025 में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पदभार संभालने से कुछ दिन पहले, एसईसी ने मस्क पर मुकदमा दायर किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के 5 प्रतिशत से अधिक शेयर जमा करने की जानकारी देने की समय सीमा का उल्लंघन किया।
नियामक के अनुसार, इस देरी के कारण ट्विटर के शेयरधारकों को 150 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ। हालांकि, बाद में मस्क ने 2022 में कंपनी को खरीद लिया और इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया।
एसईसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यदि यह समझौता अंतिम रूप ले लेता है, तो यह एजेंसी द्वारा किसी संस्था या व्यक्ति पर कथित तौर पर समय पर लाभकारी स्वामित्व रिपोर्ट दाखिल न करने के लिए लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना होगा।
हालांकि, मस्क के वकील ने इसे मामूली जुर्माना बताया।
मस्क के वकील एलेक्स स्पिरो ने एक बयान में कहा, जैसा कि हमने शुरू से कहा था, मस्क को ट्विटर अधिग्रहण से संबंधित फॉर्म देर से दाखिल करने के सभी मामलों से बरी कर दिया गया है। एक ट्रस्ट संस्था ने एक फाइलिंग में देरी के लिए मामूली जुर्माने पर सहमति जताई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसईसी ने शुरू में दंड और अवैध मुनाफे की वापसी, साथ ही ब्याज की मांग की थी। सोमवार को घोषित समझौता केवल दंड को दर्शाता है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग की तरह...', MS Dhoni को डेट कर पछताई ये एक्ट्रेस, रिलेशन पर कह डाली थी ऐसी बात
Raai Laxmi On Dating MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है. जिनमें दीपिका पादुकोण से लेकन असिन का नाम शामिल हैं. इन्हीं में से एक साउथ की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी भी थी, जिन्होंने धोनी को डेट किया था. हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया था. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने बाद में अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे और इनडायरेक्टली ये कहा ता कि वो पूर्व क्रिकेटर को डेट कर पछताई थी.
साउथ एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं धोनी
दरअसल, साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी 5 मई को अपना जन्मदिन (Raai Laxmi Birthday) मना रही हैं. ऐसे में हम आपको उनके और धोनी के रिलेशनशिप के बारे में बता रहे हैं. तो ये किस्सा साल 2008 का है, जब दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थी. खबरें थी कि दोनों ने एक साल तक एक दूसरे को डेट किया था. आईपीएल 2009 (IPL 2009) की ऑफ्टर पार्टी में धोनी और राय लक्ष्मी को साथ देखा गया था. वहीं, राय लक्ष्मी के बर्थडे में भी धोनी पहुंचे थे. तब दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.
क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप?
राय लक्ष्मी ने धोनी से ब्रेकअप के बाद साल 2014 में पहली बार पूर्व क्रिकेटर के बारे में बात की थी. उन्होंने एक मैगजीन के साथ बातचीत में धोनी के साथ अपने रिश्ते को एक दाग बताया था. उन्होंने कहा था- 'ये ऐसा दाग है, जो उनकी जिंदगी से लंबे समय तक दूर नहीं जा पाएगा.' वहीं, दोनों का रिश्ता ना चलने को लेकर कुछ ऑफिशियल खबर तो सामने नहीं आई. बस यही कहा गया था कि करियर के चलते दोनों के बीच दूरियां आ गई थी और इनका एक साल डेटिंग के बाद 2009 में ब्रेकअप हो गया था.
प्यार में एक्ट्रेस को हर बार मिला धोखा
राय लक्ष्मी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपनी जिंदगी में 5 बार प्यार हुआ था और हर बार उन्हें धोखा मिला है. एक्ट्रेस ने कहा था- ' मैं बेहद इमोशनल इंसान हूं और आसानी से किसी पर भी भरोसा कर लेती हूं. बार-बार धोखा खाने की वजह से मैं काफी मजबूत हो गई.' एक्ट्रेस का मानना है कि यही वजह है कि उन्होंने आजतक शादी नहीं की है. वहीं, धोनी की बात करे तो राय लक्ष्मी से ब्रेकअप के एक साल बाद ही उन्होंने 2010 में साक्षी से शादी कर ली थी.
राय लक्ष्मी का फिल्मी करियर
राय लक्ष्मी करियर की बात करे तो उन्होंने साल 2005 में तमिल फिल्म Karka Kasadara से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने तमिल के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम की 50 से अधिक कई फिल्मों में काम किया. 2016 में 'अकीरा' से उनका हिंदी डेब्यू हुआ था. इसके बाद वो 'जूली 2', 'ऑफिसर अर्जुन सिंह आईपीएस बैच 2000' में बतौर एक्ट्रेस और डांसर के तौर पर 'भोला' के आइटम नंबर 'पान दुकनिया' में नजर आ चुकी हैं. उनके हालिया प्रोजेक्ट्स में 'वेयर इस द वेंकटलक्ष्मी' जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्में हैं, जो हिंदी में भी डब की गई हैं.
ये भी पढ़ें- थलापति विजय ने जब शाहरुख खान संग किया था डांस, जमकर चियर करती दिखीं थी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















