Met Gala 2026: रेड कार्पेट पर छाए भारतीय सितारे, करण जौहर बने शोस्टॉपर; साड़ी में ईशा अंबानी ने लूटी महफिल
Indians At Met Gala 2026: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) की शुरुआत हो चुकी है। इस बार की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ है, जिसमें सितारों ने अपने आउटफिट के जरिए कला और संस्कृति को खास अंदाज में दिखाया। रेड कार्पेट पर भारतीय सितारों ने भी अपनी शानदार मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा। आइए नज़र डालते हैं भारतीय सितारों के आइकोनिक मेट गाला लुक्स पर
करण जौहर का शानदार डेब्यू
फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने इस साल मेट गाला में डेब्यू किया। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के आउटफिट में एंट्री ली। उनके कपड़ों पर मशहूर चित्रकार Raja Ravi Varma की पेंटिंग्स की झलक देखने को मिली, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
ईशा अंबानी का गोल्डन लुक
बिजनेसवुमन ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने गोल्डन साड़ी में रेड कार्पेट पर कदम रखा। उनकी साड़ी को डिजाइनर गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) ने तैयार किया था। सोने के धागों से बनी इस साड़ी के साथ उन्होंने हीरों से जड़ा ब्लाउज पहना, जो उनकी मां नीता अंबानी (Nita Ambani) की ज्वैलरी के साथ और भी खास लग रहा था।
मनीष मल्होत्रा का देसी अंदाज
मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने अपने आउटफिट के जरिए मुंबई की झलक दिखाई। उनके केप पर कारीगरों के नाम कढ़ाई किए गए थे, जो भारतीय हस्तकला को दर्शाता है।
मोना पटेल का अनोखा अंदाज़
इंडियन-अमेरिकन उद्यमी मोना पटेल (Mona Patel) ने लियोनार्डो दा विंची से प्रेरित गोल्ड और सफेद रंग का आउटफिट पहना। उनके लुक में ‘विट्रुवियन मैन’ की झलक दिखी, जो कला और विज्ञान का खूबसूरत मेल है।
यह भी पढ़े- अगर नहीं माने मेट गाला के ये 6 सख्त नियम, तो पल भर में कैंसल हो सकता है इनविटेशन!
अनन्या बिरला का स्टाइलिश डेब्यू
सिंगर और बिजनेसवुमन अनन्या बिरला (Ananya Birla) ने ब्लैक आउटफिट में डेब्यू किया। उन्होंने डिजाइनर Robert Wun की ड्रेस के साथ मेटैलिक फेस मास्क पहना, जिसने उनके लुक को अलग पहचान दी।
नताशा पूनावाला का ग्लैमरस अंदाज
बिजनेसवुमन नताशा पूनावाला (Natasha Poonawalla) ने डिजाइनर Marc Quinn की ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। हर बार की तरह इस बार भी उनका लुक काफी चर्चा में रहा।
राजघराने से गौरवी कुमारी
जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी (Gauravi Kumari) ने पिंक साड़ी में शाही अंदाज में एंट्री की। उनका सिंपल और एलिगेंट लुक लोगों को काफी पसंद आया।
तस्वीरें हो रहीं वायरल
मेट गाला 2026 से जुड़े इन सितारों के लुक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। भारतीय सितारों ने इस बार अपने फैशन से न सिर्फ ग्लैमर बल्कि कला और विरासत को भी दुनिया के सामने पेश किया।
Bada Mangal 2026: आज है पहला बड़ा मंगल, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना झेलना पड़ेगा हनुमान जी का क्रोध, जानें पूजा मुहूर्त और विधि
Bada Mangal 2026: आज यानी 5 मई 2026 को साल का पहला बड़ा मंगल पड़ रहा है. ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल की विशेषता अन्य मंगलवारों से ज्यादा खास मानी जाती है. इन्हें बुढ़वा मंगल भी कहते हैं. इन मंगलवारों को बड़ा मंगल भी कहा जाता है. ज्येष्ठ के महीने में आमतौर पर 4 बड़े मंगल पड़ते थे. मगर इस साल बड़े मंगल 4 नहीं बल्कि 8 पड़ रहे हैं. इस महीने में हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. बुढ़वा मंगल के बारे में पौराणिक ग्रंथों में भी बताया जाता है. आइए आज बड़े मंगल पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त.
प्रथम बड़े मंगल के शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, पहले बड़े मंगल पर पूजा करने के ये हैं मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 54 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12:45 तक (यह सबसे शुभ मुहूर्त है)
अमृत काल- दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से दोपहर 3 बजे तक
राहुकाल- आज का अशुभ समय दोपहर 3 बजकर 39 मिनट से शाम 5 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
क्यों महत्वपूर्ण है बड़ा मंगल?
धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की मुलाकात हुई थी. इसलिए, इस समय को अत्यंत पवित्र माना जाता है. इस दौरान पूजा करने से जीवन के कष्ट कम होते हैं. इस समय हनुमान जी की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है.
पहले बड़े मंगल पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा?
बता दें कि इस बार के बुढ़वा मंगल को बेहद खास माना जा रहा है. पूरे 19 सालों के बाद 8 बड़े मंगल एकसाथ पड़ रहे हैं. ऐसे में हमें बजरंगबली की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए. आज हनुमान जी के सामने धूप, दीप जलाना चाहिए, उन्हें लड्डू, गुड़ और बूंदी का भोग लगाना चाहिए. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें. इस दिन हनुमान जी को चोला भी चढ़ाया जाता है.
बड़े मंगल पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
- तामसिक भोजन खाने से परहेज करें
- क्रोध और कटु वाणी से बचें
- ब्रह्मचर्य का पालन करें और मन को शुद्ध रखें
- जरूरतमंदों को भोजन, पानी या कपड़े दान करें
- पैसों का लेन-देन न करें
इन लोगों को जरूर करनी चाहिए पूजा
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बड़े मंगल को बेहद खास माना जाता है. इन मंगलवारों पर ऐसे लोगों को पूजा अवश्य करनी चाहिए जिनका मंगल कमजोर होता है. कुंडली में किसी ग्रह की खराब स्थिति है तो उसके प्रभाव को कम करने के लिए आज ऐसे लोगों को विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए. मंगल ग्रह के दोष कम करने के लिए हनुमान मंदिर जाएं, बजरंगबली की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करना लाभदायक होता है.
कब-कब हैं बड़े मंगल?
- पहला बड़ा मंगल-5 मई
- दूसरा बड़ा मंगल-12 मई
- तीसरा बड़ा मंगल- 19 मई
- चौथा बड़ा मंगल- 26 मई
- पांचवां बड़ा मंगल- 2 जून
- छठा बड़ा मंगल- 9 जून
- सातवां बड़ा मंगल- 16 जून
- आठवां बड़ा मंगल- 23 जून
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 05 May 2026: आज है अंगारकी चतुर्थी व्रत, शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या है, पढ़ें आज का पंचांग
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation













.jpg)






