Responsive Scrollable Menu

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने स्वदेशी टाइप-IV सीएनजी सिलेंडरों के व्यावसायीकरण के लिए एनटीएफ एनर्जी सॉल्यूशंस के साथ समझौता किया

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वच्छ ऊर्जा परिवहन को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वदेशी विनिर्माण को मजबूत करने के दृष्टिकोण के अनुरूप, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने टाइप-IV सीएनजी सिलेंडर के व्यावसायीकरण के लिए विनिर्माण सुविधा की स्थापना नामक परियोजना के लिए दिल्ली स्थित मेसर्स एनटीएफ एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। यह जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

मंत्रालय ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य अत्याधुनिक फिलामेंट वाइंडिंग, ब्लो मोल्डिंग और उच्च दबाव परीक्षण तकनीकों का उपयोग करते हुए स्वदेशी रूप से विकसित टाइप-IV कंपोजिट सीएनजी सिलेंडरों के उत्पादन और व्यावसायीकरण के लिए एक उन्नत विनिर्माण सुविधा स्थापित करना है। इस पहल से स्वच्छ परिवहन और उभरते ऊर्जा अनुप्रयोगों के लिए उन्नत गैस भंडारण प्रणालियों में भारत की घरेलू क्षमताओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

टाइप-IV कंपोजिट सिलेंडर पारंपरिक स्टील सिलेंडरों का अगली पीढ़ी का विकल्प हैं और इनसे वजन में 75 प्रतिशत तक की कमी आती है जिससे वाहन की दक्षता बढ़ती है और कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आती है। इन सिलेंडरों को जंग-रोधी पॉलीमर लाइनर, अनुकूलित सीएफआरपी लेआउट और उन्नत मैकेनिकल लॉकिंग सिस्टम के साथ डिजाइन किया गया है ताकि बेहतर सुरक्षा व टिकाऊपन सुनिश्चित हो और रिसाव, कंपन न हो। इसका डिज़ाइन 600 बार से अधिक का विस्फोट दबाव प्राप्त करता है, जो निर्धारित नियामक आवश्यकताओं से काफी अधिक है, जिससे मजबूत परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

यह तकनीक एनटीएफ एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित की गई है और इसे भारत के तेजी से बढ़ते सीएनजी मोबिलिटी इकोसिस्टम को सहयोग देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह परियोजना सरकार के सतत परिवहन, स्वच्छ ईंधन और उन्नत मोबिलिटी घटकों के घरेलू विनिर्माण की दिशा में किए जा रहे व्यापक प्रयासों के अनुरूप भी है।

मंत्रालय ने बताया कि प्रस्तावित संयंत्र स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल और उन्नत विनिर्माण प्रक्रियाओं का उपयोग करके उच्च दबाव वाले मिश्रित सिलेंडरों के लिए लागत-प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार उत्पादन प्रणाली का निर्माण करेगा। इस परियोजना से आयातित वस्तुओं के घरेलू उत्पादन, प्रौद्योगिकी आत्मनिर्भरता और देश में एक सुदृढ़ स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

तो अभी मैं क्या करूं मैडम....रोहित शर्मा के साथ सेल्फी ले रही थी महिला और फोन ऑफ हो गया, फिर क्या हुआ देखिए वीडियो

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने चोट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार पारी खेलकर वापसी की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में उतरने से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला फैन जब उनके साथ सेल्फी लेने जाती है तो उनका फोन बंद हो जाता है. Sat, 9 May 2026 14:00:54 +0530

  Videos
See all

Vijay Thalapathy Tamil Nadu News: CM बनने के लिए विजय को सिर्फ 2 विधायक चाहिए | TVK | CM Oath | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:15:41+00:00

UP News: एक्शन में Deputy CM Brajesh Pathak, UP के स्वास्थ्य विभागों पर कार्रवाई | Hospital | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:15:02+00:00

Suvendu Adhikari LIVE: सीएम बनते ही सुवेंदु का पहला एक्शन! | Mamata Banerjee | Bengal Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:16:14+00:00

CM Suvendu Adhikari Oath: उधर PM Modi ने SPG के कान में कुछ बोला, इधर एक्शन में आ गई SPG ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:10:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers