Responsive Scrollable Menu

Strait of Hormuz पर Trump का Iran को अल्टीमेटम, कहा- शर्तें नहीं मानीं तो होगी बमबारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरुमध्य नहीं खोलने की स्थिति में ईरान पर और ज्यादा बमबारी करने की बुधवार को चेतावनी दी। इस बीच, युद्ध खत्म करने के लिए दोनों पक्षों के समझौते के करीब पहुंचने की खबर भी सामने आई है। अमेरिकी मीडिया संस्थान एक्सियस की खबर में अमेरिकी अधिकारियों और दो अन्य सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने को लेकर एक पृष्ठ के सहमति पत्र को मंजूरी देने और विस्तृत परमाणु वार्ताओं के लिए एक रूपरेखा तय करने के करीब पहुंच गए हैं।

खबर के अनुसार अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान अगले 48 घंटे के अंदर विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर अपनी प्रतिक्रिया देगा। हालांकि खबर में यह भी कहा गया है कि अभी कुछ तय नहीं है। खबर में कहा गया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार दोनों पक्ष किसी समझौते के इतनी ज्यादा करीब पहुंचे हैं। ट्रंप ने ‘‘ट्रुथ सोशल’’ पर एक पोस्ट में कहा, “अगर ईरान पहले से तय शर्तों को मान ले तो इस समय जारी बड़ा सैन्य अभियान “एपिक फ्यूरी” खत्म हो जाएगा। समुद्री नाकाबंदी हट जाएगी और होर्मुज जलडमरुमध्य ईरान समेत सभी के लिए खुल जाएगा।”

ट्रंप ने कहा, “अगर ईरान ने सहमति नहीं जताई, तो बमबारी शुरू होगी। यह बमबारी दुर्भाग्य से पहले की तुलना में बहुत बड़े स्तर पर और बहुत तेज होगी।” एक्सियस की खबर के अनुसार, इस समझौते में ईरान परमाणु संवर्धन को अस्थायी रूप से रोकने पर सहमत होगा, जबकि अमेरिका उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधहटा देगा, साथ ही ईरान के अरबों डॉलर के ‘फ्रीज’ किए गए धन के इस्तेमाल की अनुमति देगा। खबर के अनुसार दोनों देश होर्मुज जलडमरुमध्य से गुजरने वाले जहाजों और व्यापार पर लगी पाबंदियों को भी कम या खत्म करने पर सहमत हो सकते हैं। खबर में कहा गया है कि इस सहमति पत्र में बताई कई शर्तें तभी लागू होंगी जब दोनों पक्षों के बीच अंतिम समझौता हो जाएगा।

खबर के अनुसार अगर ऐसा नहीं होता, तो फिर से युद्ध शुरू होने की आशंका बनी रहेगी, या स्थिति लंबे समय तक अनिश्चित बनी रह सकती है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात के बाद चीन ने ईरान युद्ध में समग्र संघर्ष विराम की अपील की। अराघची 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद से पहली बार चीन की यात्रा पर है।

Continue reading on the app

Health Tips: क्या गर्मी में हद से ज्यादा पसीना आना बुरा है? यह बीमारी का है संकेत या सेहत की निशानी, जानिए डिटेल

Excess Sweating good or Bad: गर्मी के मौसम में पसीना आना आम बात है. भीषण गर्मी में जैसे ही लोग बाहर निकलते हैं या ज्यादा मेहनत करते हैं उन्हें बहुत तेज पसीना आता है. कुछ लोगों को हद से ज्यादा पसीना निकलता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यह फैलाया जा रहा है कि ज्यादा पसीना आना नुकसानदेह है. पर असली सवाल यह है कि क्या सच में ज्यादा पसीना आना बुरा है या यह हेल्दीपन का संकेत है. यदि आप भी कंफ्यूज हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें.

Continue reading on the app

  Sports

गेल, वैभव सूर्यवंशी से लेकर स्मिथ तक... आईपीएल में सभी टीमों के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

Fastest Century for each ipl team: आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम है, लेकिन पिछले कुछ सालों में कई युवा खिलाड़ियों ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. ऐसे में चलिए जानते हैं, हर आईपीएल टीम के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है. इस लिस्ट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से लेकर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और टेस्ट फॉर्मेट के महारती स्टीव स्मिथ शामिल हैं. Sat, 9 May 2026 17:56:04 +0530

  Videos
See all

CM Suvendu Adhikari Oath: 'दादा' की टीम तैयार! जानिए Suvendu कैबिनेट के 5 सबसे प्रभावशाली नाम | PM #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:15:13+00:00

UP Politics: CM Yogi कैबिनेट का बड़ा विस्तार कल! 6 नए मंत्री, इन दिग्गजों की लगेगी लॉटरी? |BJP |SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:11:00+00:00

Goonj : "RSS वर्कर को ममता राज में मारा गया" | #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:10:07+00:00

Kidnap या Love Story महक केस में बड़ा ट्विस्ट! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:10:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers