Responsive Scrollable Menu

Bada Mangal 2026: आज है पहला बड़ा मंगल, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना झेलना पड़ेगा हनुमान जी का क्रोध, जानें पूजा मुहूर्त और विधि

Bada Mangal 2026: आज यानी 5 मई 2026 को साल का पहला बड़ा मंगल पड़ रहा है. ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल की विशेषता अन्य मंगलवारों से ज्यादा खास मानी जाती है. इन्हें बुढ़वा मंगल भी कहते हैं. इन मंगलवारों को बड़ा मंगल भी कहा जाता है. ज्येष्ठ के महीने में आमतौर पर 4 बड़े मंगल पड़ते थे. मगर इस साल बड़े मंगल 4 नहीं बल्कि 8 पड़ रहे हैं. इस महीने में हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. बुढ़वा मंगल के बारे में पौराणिक ग्रंथों में भी बताया जाता है. आइए आज बड़े मंगल पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त.

प्रथम बड़े मंगल के शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, पहले बड़े मंगल पर पूजा करने के ये हैं मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 54 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12:45 तक (यह सबसे शुभ मुहूर्त है)

अमृत काल- दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से दोपहर 3 बजे तक

राहुकाल- आज का अशुभ समय दोपहर 3 बजकर 39 मिनट से शाम 5 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- Kailash Mansarovar Yatra 2026: साल 2026 की कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए शुरु हुआ आवेदन, जानें कैसे करें पंजीकरण, क्या है अंतिम तारीख

क्यों महत्वपूर्ण है बड़ा मंगल?

धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की मुलाकात हुई थी. इसलिए, इस समय को अत्यंत पवित्र माना जाता है. इस दौरान पूजा करने से जीवन के कष्ट कम होते हैं. इस समय हनुमान जी की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है.

पहले बड़े मंगल पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा?

बता दें कि इस बार के बुढ़वा मंगल को बेहद खास माना जा रहा है. पूरे 19 सालों के बाद 8 बड़े मंगल एकसाथ पड़ रहे हैं. ऐसे में हमें बजरंगबली की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए. आज हनुमान जी के सामने धूप, दीप जलाना चाहिए, उन्हें लड्डू, गुड़ और बूंदी का भोग लगाना चाहिए. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें. इस दिन हनुमान जी को चोला भी चढ़ाया जाता है.

बड़े मंगल पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • तामसिक भोजन खाने से परहेज करें
  • क्रोध और कटु वाणी से बचें
  • ब्रह्मचर्य का पालन करें और मन को शुद्ध रखें
  • जरूरतमंदों को भोजन, पानी या कपड़े दान करें
  • पैसों का लेन-देन न करें

इन लोगों को जरूर करनी चाहिए पूजा

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बड़े मंगल को बेहद खास माना जाता है. इन मंगलवारों पर ऐसे लोगों को पूजा अवश्य करनी चाहिए जिनका मंगल कमजोर होता है. कुंडली में किसी ग्रह की खराब स्थिति है तो उसके प्रभाव को कम करने के लिए आज ऐसे लोगों को विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए. मंगल ग्रह के दोष कम करने के लिए हनुमान मंदिर जाएं, बजरंगबली की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करना लाभदायक होता है.

कब-कब हैं बड़े मंगल?

  1. पहला बड़ा मंगल-5 मई 
  2. दूसरा बड़ा मंगल-12 मई
  3. तीसरा बड़ा मंगल- 19 मई
  4. चौथा बड़ा मंगल- 26 मई
  5. पांचवां बड़ा मंगल- 2 जून
  6. छठा बड़ा मंगल- 9 जून
  7. सातवां बड़ा मंगल- 16 जून 
  8. आठवां बड़ा मंगल- 23 जून 

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 05 May 2026: आज है अंगारकी चतुर्थी व्रत, शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या है, पढ़ें आज का पंचांग

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Uncovered: Actor Vijay Chandrasekhar की जीत के मायने क्या हैं? क्या DMK-AIADMK युग खत्म?

जोसेफ विजय चंद्रशेखर...ये हैं तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारे, जो आज तमिलनाडु की राजनीति के भी सबसे बड़े स्टार बन गए हैं. 234 सीटों के सदन में 108 सीटें लाकर विजय की     पार्टी TVK सबसे आगे है और ये लभभग निश्चित है कि वो तमिलनाडु के नए चीफ मिनिस्टर बनेंगे.  आज अनकवर्ड के हमारे एपिसोड में हम आपको बताएंगे कि विजय की जीत के मायने क्या हैं? और  कैसे विजय की ये जीत. बाकी फिल्मस्टार्स की जीत से अलग है.

एक ऐसा स्टार जो पिछले साल अपनी पत्नी संगीता से डायवोर्स के चलते चर्चा में था.उनकी पत्नी का आरोप था कि विजय का एक अन्य एक्ट्रेस के साथ अफेयर है, लेकिन उनके फैन्स को इन बातों से  कोई मतलब नहीं है. उनके लिए तो उनका सुपरस्टार किसी भगवान से कम नहीं है.

70 फिल्मों में काम कर चुके हैं

पिछले 30 साल के अपने फिल्मी करियर के दौरान विजय करीब 70 फिल्मों में काम कर चुके हैं. जिनमें से कई सुपरहिट रहीं.एक अनुमान के मुताबिक, फिल्मों से उनकी कमाई करीब 600 करोड़ रुपए से ऊपर हो चुकी है.उनकी कई फिल्में सोशल मैसेज देती हैं.साल 2018 में आई, उनकी फिल्म 'सरकार' का थीम था. आपका वोट, आपकी ताकत है. इस फिल्म में हीरो विजय दिखाते हैं कि कैसे एक वोट से पूरा सिस्टम बदल सकता है.

'सरकार' में वो सब दिखाया गया था

विजय की फिल्म 'सरकार' में वो सब दिखाया गया था, जो तमिलनाडु की राजनीति में गलत है...जैसे विकास करने के बजाय, लोगों को फ्रीबीज देना...वैसे तो फ्रीबीज कल्चर पूरे देश की राजनीति में घुल चुका है. लेकिन इसकी शुरुआत तमिलनाडु से ही हुई थी.

एक बड़ा फैन बेस बना

बिगिल, मास्टर और मेर्सल उनकी ऐसी फिल्में रहीं, जो कि Women Empowerment, करप्शन, अमीर-गरीब के बीच की खाई और घटिया हेल्थ केयर सिस्टम जैसे मुद्दों पर सवाल उठाती है.इन फिल्मों में उन्होंने आम आदमी के हक की बात की, जिससे उनका एक बड़ा फैन बेस बना और फिर उनके कई फैन क्लब भी बन गए.

ये अलग बात है कि जिस फ्रीबीज का विजय ने अपनी फिल्मों में विरोध किया. वही फ्रीबीज उनकी पार्टी TVK के मेनिफेस्टो में सबसे अहम रहीं.अब आपको बताते हैं कि विजय ने इस इलेक्शन में तमिलनाडु के वोटर्स से क्या-क्या वादा किया था.

- हर परिवार की मुखिया महिलाओं को 2500रु. प्रति महीना
-  हर परिवार को साल में 6 फ्री LPG सिलेंडर 
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी में 8 gram सोने का सिक्का, इसका मतलब है. करीब 1 लाख 20 हजार रु और एक सिल्क की साड़ी
- बच्चों की शिक्षा के लिए पेरेंट्स को 15 हजार रु. की वार्षिक मदद का ऐलान 
- महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस
- हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री
- बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 से 4 हजार रु. तक भत्ता देने का ऐलान 
- पूरे परिवार के लिए 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस 

एंटी इनकंबेंसी का फायदा

इसके अलावा भी कई ऐसे फ्रीबीज का वादा किया गया, जिसने वोटर्स को विजय की ओर आकर्षित किया लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ फ्रीबीज ने ही. विजय को तमिलनाडु में जीत दिलाई हो. DMK के 5 साल के शासन के बाद उनका सबसे बड़ा विरोधी दल AIADMK भी एंटी इनकंबेंसी का फायदा उठाने में नाकाम रहा तो इसका साफ मतलब ये है कि तमिलनाडु का वोटर अब द्रविड़ राजनीति से ऊब चुका है और विजय एक नए विकल्प के तौर पर सामने आए हैं. उन्हें लोगों ने एक ईमानदार लीडर के तौर पर देखा. जो उनके सपनों को पूरा कर सकता है.

MGR कई सालों तक DMK की राजनीति में शामिल थे

दक्षिण भारत की राजनीति में यूं तो कई सुपरस्टार जनता के दिल को जीतने में कामयाब रहे हैं.लेकिन विजय की जीत उनसे काफी अलग है.तमिलनाडु में 1977 में CM बने MGR एक बड़े सुपरस्टार थे, लेकिन अपनी पार्टी AIADMK बनाने से पहले वो कई सालों तक DMK की राजनीति में शामिल थे. तमिलनाडु में एक और फिल्म स्टार जयललिता भी कई बार चीफ मिनिस्टर रहीं, लेकिन पहली बार CM बनने से पहले वो कई सालों तक MGR के साथ जुड़ी रहीं थीं.

विधानसभा चुनाव में शानदार कामयाबी हासिल की

वहीं, तमिलनाडु के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में तेलुगू सुपरस्टार NTR 1983 में पहली बार CM बने लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी पार्टी TDP बनाने के साथ ही पूरे आंध्र प्रदेश का दौरा किया.और अपनी पार्टी का जनाधार तैयार किया लेकिन विजय की कहानी इन सारे फिल्म स्टार्स से अलग है. साल 2024 के आखिरी महीनों में विजय ने पार्टी तो बना ली. लेकिन ना तो पार्टी का सही रूप से संगठन बना और ना ही विजय ने पूरे तमिलनाडु में घूमकर जनाधार तैयार किया.फिर भी उनकी पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में शानदार कामयाबी हासिल की.

विजय की ये कामयाबी ना सिर्फ तमिलनाडु, बल्कि देश की राजनीति में भी ऐतिहासिक है.विजय की पार्टी TVK से पहले भारत में तीन ही राजनीति पार्टियां ऐसी रही हैं. जिन्होंने अपने गठन के तुरंत बाद सत्ता हासिल कर दी थी.इनमें से एक TDP का जिक्र हम पहले कर चुके हैं.

AGP के पीछे एक लंबा छात्र आंदोलन

दूसरी पार्टी साल 1985 में असम में बनी.असम गण परिषद यानी AGP थी.जिसने उसी साल विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता हासिल की थी. वहीं तीसरा उदाहरण दिल्ली की आम आदमी पार्टी का है.साल 2012 में बनी इस पार्टी ने 2013 में ही दिल्ली की सत्ता हासिल कर ली.लेकिन इन तीनों पार्टियों की तुलना TVK से नहीं की जा सकती, क्योंकि TDP तेलुगू प्राइड के नाम पर बनी थी. AGP के पीछे एक लंबा छात्र आंदोलन था और आम आदमी पार्टी अन्ना आंदोलन से निकली थी.जबकि विजय की पार्टी ना किसी आंदोलन से निकली है, ना ही चुनाव से पहले इसके पास कोई बड़ा जनाधार था. 

पॉलिटिकल बेस बनाने में आसानी होगी

हमें लगता है कि आज विजय की जीत के साथ ही तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति का पतन शुरू हो गया.ऐसे में बीजेपी के लिए भी आने वाले वक्त में इस राज्य में अपना पॉलिटिकल बेस बनाने में आसानी होगी.यही कारण है कि बीजेपी भी विजय की जीत से दुखी नहीं है.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में प्रचंड जीत के बाद भी बिना समर्थन के नहीं बनेगी TVK की सरकार, विजय के पास अब ये हैं विकल्प

Continue reading on the app

  Sports

कैच नहीं, Match छोड़ा! SRH से हार के बाद अपनी ही टीम पर फूटा Ricky Ponting का गुस्सा

बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स पर शानदार 33 रनों की जीत के साथ आईपीएल 2026 तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने बल्लेबाजी में धमाकेदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच की मुख्य बात पंजाब की खराब फील्डिंग रही। मेहमान टीम ने तीन आसान कैच छोड़ दिए, जिससे हैदराबाद 235 रन बनाकर 4 विकेट के नुकसान पर एक मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
 

इसे भी पढ़ें: Krunal Pandya का बड़ा बयान, बोले- IPL अब बल्लेबाजों का गेम, गेंदबाजों को बदलना होगा अपना स्टाइल


हैदराबाद की सपाट पिच पर पंजाब किंग्स ने अनुशासनहीनता का पूरा प्रदर्शन किया। किशन-क्लासेन की जोड़ी ने तीन बार कैच छोड़े, और उप-कप्तान ईशान किशन प्रभसिमरन सिंह द्वारा गंवाए गए एक आसान स्टंपिंग के मौके से बच गए। हेनरिक क्लासेन ने अपनी शानदार निरंतरता जारी रखते हुए 43 गेंदों में 69 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए। बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल पिच पर ये मौके गंवाना बेहद निराशाजनक साबित हुआ।

अनुभवी युजवेंद्र चहल को उनके साथियों ने निराश कर दिया। शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन दोनों ने उनकी गेंदबाजी पर आसान कैच छोड़ दिए, जिससे स्पिनर काफी परेशान और गुस्से में दिखे। मैच के दौरान कोच रिकी पोंटिंग ने जियोस्टार से कहा कि यह हमारे लिए एक तरह का अभिशाप बन गया है। हमने इस सीज़न में बहुत सारे कैच छोड़े हैं। पोंटिंग ने विशेष रूप से चोट से वापसी कर रहे शशांक सिंह के संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने अपनी टीम को मैच गंवाने के लिए स्टेडियम की रोशनी को जिम्मेदार ठहराने से इनकार कर दिया।
 

इसे भी पढ़ें: R Ashwin ने बताई Punjab Kings की सबसे बड़ी कमजोरी, युवा Openers की अब होगी अग्निपरीक्षा


मैच के बीच में हुई बातचीत के दौरान दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि मैं कोई बहाना नहीं बनाऊंगा। जब ऐसा कैच मिले, तो उसे पकड़ना ही चाहिए। मध्य क्रम के आक्रामक बल्लेबाजी से पहले, अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पारी की नींव रखी। अभिषेक ने मात्र 13 गेंदों में 35 रन बनाकर स्कोर को एक ऐसे विशाल स्कोर की ओर अग्रसर किया जिसमें सत्रह छक्के शामिल थे। नीतीश रेड्डी ने भी 29 रन की छोटी लेकिन नाबाद पारी खेलकर स्कोर को मजबूती प्रदान की। पंजाब के मुख्य गेंदबाज, मार्को जानसेन और अर्शदीप सिंह, संघर्ष करते नजर आए और उन्होंने मिलकर 104 रन लुटा दिए।
Thu, 07 May 2026 15:11:53 +0530

  Videos
See all

Shorts : पंजाब द्विन ब्लास्ट पर राघव चड्डा का वार | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T10:15:03+00:00

Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: TMC हत्यारों की पाटी- शुभेंदु अधिकारी | Chandranath Rath #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T10:12:20+00:00

Nepal PM Big Decision: भारत को लेकर PM Balen Shah का बड़ा फैसला, मचा हड़कंप? | India-Nepal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T10:16:50+00:00

Suvendu Adhikari's PA Shot Dead: Bengal में नई सरकार के शपथग्रहण से पहले Suvendu के PA की हत्या #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T10:07:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers