Met Gala 2026: कोई बना कंकाल, किसी ने बनाया डॉलर का चश्मा, रेड कारपेट पर अतरंगी फैशन देख रह जाएंगे दंग
Met Gala Looks 2026: बीते सोमवार 4 मई की रात को फैशन की सबसे बड़ी रात मेट गाला का आयोजन किया गया था. मेट गाला न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए चैरिटी के लिए आयोजित किया जाता है. मेट गाला फैशन जगत का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है. हर बार की तरह ही इस बार भी रेड कारपेट पर अजीबोगरीब फैशन थीम, दुनिया भर के ए-लिस्ट सेलिब्रिटीज के बोल्ड लुक्स देखने को मिले. कुछ लुक्स इतने अजीबोगरीब थे जिन्हें देख आपकी आंखें फटी रह जाएंगी.
कौन थे Raja Ravi Varma? जिनकी पेंटिंग्स से सजी ड्रेस पहने Met Gala 2026 में पहुंचे करण जौहर
Met Gala 2026 Karan Johar Look: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2026 की शुरुआत हो चुकी है. 4 मई की शाम मेट्रोपॉलिन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भारतीय सितारे भी एक से बढ़कर एक लुक अपनाकर पहुंचे. जिनमें से फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के लुक ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. करण का ये मेट गाला डेब्यू था और वो राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से सजी ड्रेस पहने पहुंचे. तो चलिए जानते हैं, उनके इस पूरे लुक के बारे में-
करण जौहर का मेट गाला लुक
करण जौहर जब मेट गाला के रेड कार्पेट पर आए, तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया. उनका लुक भारतीय पेंटिंग्स और कहानियों से जुड़ा था. ऐसा लग रहा था जैसे कोई पेंटिंग खुद चलकर दुनिया के सामने आ गई हो. इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने डिजाइन किया था, जिसमें एक बहुत ही बड़ा और ड्रामैटिक केप था. इस केप पर राजा रवि वर्मा (Raja Ravi Varma) की मशहूर पेंटिंग्स के सीन बने हुए थे.काले और गोल्डेन रंग की इस ड्रेस में करण एकदम शाही लग रहे थे.
कौन थे राजा रवि वर्मा?
राजा रवि वर्मा 19वीं सदी (1848–1906) के एक बहुत बड़े कलाकार थे. उन्होंने रामायण और महाभारत के सीन, देवी-देवताओं और राजघरानों की शानदार पेंटिंग्स बनाई थीं. उनकी सबसे बड़ी खूबी ये थी कि उन्होंने यूरोप की पेंटिंग तकनीक को भारतीय विषयों पर इस्तेमाल किया था. उनकी इसी अनोखी कला को करण जौहर ने मेट गाला पर फिर से जिंदा किया. डायरेक्टर के ड्रेस में रवि वर्मा की मशहूर पेंटिंग्स जैसे हंस दमयंती, कदंबरी, अर्जुन और सुभद्रा के एसेंस को जोड़ा गया था.
ये भी पढ़ें- दो बच्चों के पिता हैं थलपति विजय, शोबिज से रहते हैं दूर, जानें क्या करते हैं बेटा और बेटी?
करण ने मनीष मल्होत्रा का जताया आभार
मेट गाला में अपने डेब्यू की तस्वीरें करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की. उन्होंने लिखा- 'राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित मेरा लुक. राजा रवि वर्मा से अपने लुक की इंस्पिरेशन ली क्योंकि उनकी कला ने वो किया है जो मैं सिनेमा में हमेशा करने की कोशिश करता हूं. वे फीलिंग्स को पेंट करते थे. ऐसा करने में मेरे सबसे पुराने पार्टनर इन क्राइम मनीष मल्होत्रा से बेहतर कोई और चॉइस नहीं हो सकती थी. हमारे इंडियन कल्चर को ग्लोबल लेवल पर कोट्यूर (हाई-एंड फैशन) के साथ लेकर जाना खुद में एक कला है. आपने मुझे अपनी कला के लिए एक 'कैनवस' जैसा महसूस कराया, बहुत शुक्रिया.'
ग्लोबल मंच पर दिखाई भारतीय संस्कृति
करण जौहर ने एक दूसरे पोस्ट में बताया कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को ग्लोबल मंच पर दिखाया. डायरेक्टर ने लिखा- 'सिनेमा और कॉस्ट्यूम से प्यार करने और बड़े सपने देखने से, 'द मेट गाला' की सीढ़ियों पर खड़े होने तक,जिंदगी सच में एक सर्कल की तरह है, जो आपको कई बार सरप्राइज करती है. मेरे लिए ये पल सिर्फ फैशन के बारे में नहीं था. ये स्टोरीटेलिंग जैसा था. राजा रवि वर्मा की विरासत को आगे बढ़ाने और उसे फिर से जीवंत करने के बारे में था. भारत और हमारी संस्कृति, हमारी कला और हमारी कहानी कहने के अंदाज को ग्लोबल मंच पर दिखाने के बारे में था.'
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'टॉक्सिक' में यश संग इंटीमेट सीन मामले पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation




















