Responsive Scrollable Menu

CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च को तैयार, जानिए इसके धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

CMF Watch 3 Pro जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है. इसमें AMOLED डिस्प्ले, AI रनिंग कोच और एडवांस फिटनेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे. यह स्मार्टवॉच लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड और GPS सपोर्ट के साथ आने वाली है.

The post CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च को तैयार, जानिए इसके धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Bengal Election Results: ममता बनर्जी की हार पर बांग्लादेश से लेकर UAE और तुर्की ने BJP को लेकर क्या कहा?

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से अब साफ हो गया है कि यहां भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. आजादी के बाद पहली बार होगा जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी. यानी भारतीय राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जाने वाला है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 293 सीटों में से कुल 207 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. यानी पार्टी को बहुमत (148) से कहीं ज्यादा सीटे मिली है. वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) सिर्फ 80 सीटों पर आगे चल रही है. इंटरनेशनल मीडिया में बीजेपी के इस जीत पर खूब कवरेज हो रही है. वर्ल्ड मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक विस्तार और विपक्ष के लिए बड़ा झटका बता रही है.

प्रथम आलो (बांग्लादेश) 

बांग्लादेश के स्थानीय अखबार, प्रथम आलो में एक पोस्ट किया गया है, जिसका हेडिंग है- पश्चिम बंगाल चुनाव: सिर्फ राज्य का नहीं बल्कि भारतीय गणतंत्र का भविष्य भी संकट में है. पोस्ट में लिखा गया है, इस साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भारत की चुनाव में 2 वजह से याद किए जाएंगे. पहला वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR), जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों का वोट देने का अधिकार छिन गया. और दूसरा, चुनाव को हिंसा-मुक्त बनाने के लिए केंद्रीय बलों की अभूतपूर्व तैनाती.'

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि अगर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में जीतती है तो उसके लिए यह बड़ा मील का पत्थर साबित होगी. यह BJP की उन राज्यों में जीत होगी, जिन्हें अब तक जीत पाना काफी मुश्किल माना जाता रहा है (अन्य दो हैं- तमिलनाडु और केरल). बीजेपी को यह जीत हिंदुत्व आधारित ध्रुवीकरण के सहारे मिली है. इससे यह साबित होगा कि हिंदी पट्टी का हिंदुत्व अब बंगालियों के मन में भी गहराई से बैठ गया है. बंगाली लंबे समय से समन्वयवादी हिंदू परंपरा से पहचाने जाते रहे हैं. 

रॉयटर्स (ब्रिटेन)

ब्रिटेन के लंदन स्थित समाचार एजेंसी Reuters ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की यह जीत कई वजह से अहम है. रॉयटर्स ने पोस्ट में लिखा, '4 मई को नरेंद्र मोदी की पार्टी बीजेपी राज्य चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने की ओर बढ़ती दिख रही है. इस जीत के साथ ही समान नागरिक संहिता और बुनियादी ढांचा निर्माण जैसी उसकी प्रमुख नीतियों को और गति मिल सकती है. यह जीत बीजेपी के लिए यह लोकसभा चुनाव 2029 के मद्देनजर भी अच्छी खबर है.' 

Reuters ने लिखा कि कुछ विश्लेषकों और विपक्ष का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की यह जीत के पीछे वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) का योगदान है, जिसके चलते लाखों लोग, खासकर मुसलमानों को वेटर लिस्ट से बाहर किया गया. विपक्षी पार्टी का आरोप है कि  वोटर लिस्ट से बाहर किए गए लोगों में उनके समर्थकों की संख्या ज्यादा है. हालांकि इलेक्शन कमीशन का कहना है कि यह प्रक्रिया स्थापित नियमों के तहत की गई. विश्लेषकों का यह भी मामना है कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, आर्थिक विकास के एजेंडे और मजबूत हिंदुत्व आधारित राजनीति का मेल विपक्ष के लिए भारी पड़ रहा है.'

गल्फ न्यूज (यूएई)

UAE स्थित न्यूज वेबसाइट गल्फ न्यूज ने पश्चिम बंगाल चुनाव के रिजल्ट  का अपने वेबसाइट पर पोस्ट की हेडिंग दी है - बीजेपी को बढ़त, टीएमसी को झटका!  Gulf Newsने लिखा, 'भारत के सबसे राजनीतिक रूप से मजबूत राज्यों में से एक बंगाल में जगह बनाने की BJP की सालों लंबी कोशिश आखिरकार सफल होती नजर आ रही है.  294 सीट वाले विधानसभा में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर करीब 200 सीटों पर लीड बनाई हुई है और राज्य में पहली बार सरकार बनाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है."

टीआरटी वर्ल्ड (तुर्की)

तुर्की के सरकारी न्यूज चैनल TRT World ने भी भारत के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु के रिजल्ट पर पोस्ट लिखे. चैनल ने लिखा, "भारत के प्रमुख राज्यों के चुनावों में वोटिंग ऐसे  समय हो रही है जब वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर विवाद बना हुआ है. TRT World ने बीजेपी बंगाल प्रमुख समिक भट्टाचार्य के हवाले से कहा, 'यह चुनाव अस्वीकृति का था. राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस हार जाएगी."

इतना ही नहीं TRT World की इस रिपोर्ट में SIR के तहत वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने, खासकर मुसलमानों पर इसके असर और चुनाव के दौरान हिंसा के आरोपों का भी जिक्र किया. 

Continue reading on the app

  Sports

Cooper Connolly: कूपर कॉनली का ऐतिहासिक शतक, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

Cooper Connolly Hundred: पंजाब किंग्स के युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कॉनली ने हैदराबाद के खिलाफ एक कमाल की पारी खेली और शतक ठोका. इस पारी के साथ उन्होंने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. Wed, 06 May 2026 23:47:56 +0530

  Videos
See all

Big Attack on Suvendu Adhikari PA : सबका हिसाब किया जाएगा- BJP प्रवक्ता Prem Shukla #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T19:02:30+00:00

Suvendu Adhikari's PA shot dead: TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा, Bengal की हिंसक राजनीति पर फिर सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T19:05:01+00:00

West Bengal Election 2026: SIR से ममता ने जीतीं 16 सीटें! Bengal Election Result | Suvendu | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T19:06:54+00:00

Suvendu Adhikari News LIVE: 12 Round Firing, सिर-सीने में तक गोलियां | West Bengal Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T19:09:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers