Responsive Scrollable Menu

केरल को मिलेगी पहली महिला CM? UDF के पास 40 साल पुरानी गलती सुधारने का मौका; जब गौरी अम्मा को मिलते-मिलते रह गया था पद

बात तब की है जब राज्य को पहली महिला मुख्यमंत्री मिलने की पूरी उम्मीद जग गई थी। लेकिन आखिरी समय में गौरी अम्मा को यह पद नहीं दिया गया। राजनीतिक गलियारों में यह फैसला आज भी एक ऐतिहासिक गलती माना जाता है।

Continue reading on the app

Tamil Nadu: पहली बार चुनाव लड़े और MLA बन गए; ऑटो ड्राइवर से टक्कर में उड़े दिग्गज, कौन हैं विजय धामू?

लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक होती है, इसका ज्वलंत उदाहरण तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है। अभिनेता विजय की पार्टी TVK के उम्मीदवार और पेशे से ऑटो चालक के विजय धामू ने रॉयपुरम सीट पर बड़ी राजनीतिक हस्तियों को शिकस्त देते हुए शानदार जीत हासिल की है।

Continue reading on the app

  Sports

MI vs LSG: रोहित शर्मा हैं बड़े दिलवाले हैं, शॉट से चोटिल हुआ ग्राउंड्समैन तो हिटमैन आइसपैक लेकर पहुंचे

MI vs LSG: मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर अपने खेल से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2026 के बीच एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। नेट्स सेशन के दौरान रोहित के एक शॉट से ग्राउंड स्टाफ का एक सदस्य घायल हो गया, लेकिन इसके बाद रोहित ने जो किया, उसने उन्हें और खास बना दिया।

घटना के मुताबिक, नेट्स में अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। उसी समय उनका एक तेज शॉट सीधे ग्राउंड स्टाफ के सदस्य सिबन बिसवास के घुटने पर जा लगा। गेंद लगते ही सिबन दर्द से परेशान हो गए। जैसे ही रोहित को इस बात का पता चला, उन्होंने तुरंत बल्लेबाजी रोक दी और बिना समय गंवाए उस शख्स के पास पहुंच गए।

रोहित के शॉट से ग्राउंड स्टाफ हुआ चोटिल 
सिबन बिसवास ने इस पूरे मामले को याद करते हुए बताया कि वह उस समय रस्सियां समेट रहे थे और उनका ध्यान खिलाड़ियों की तरफ नहीं था। तभी अचानक गेंद आकर उनके बाएं घुटने पर लगी। रोहित तुरंत उनके पास आए और हालचाल पूछा। सिबन ने उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने को कहा, लेकिन रोहित ने उनकी बात नहीं मानी।

रोहित खुद आइसपैक लेकर पहुंचे
रोहित शर्मा खुद आइस पैक लेकर लौटे और उन्होंने मेडिकल टीम के सदस्य को भी तुरंत मौके पर बुलाया, ताकि सही इलाज हो सके। सिबन ने कहा कि उस समय उन्हें काफी दर्द हो रहा था, लेकिन साथ ही खुशी भी थी कि रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी ने खुद उनकी मदद की। उन्होंने इसे अपने लिए खास पल बताया।

मैदान के बाहर यह संवेदनशीलता दिखाने वाले रोहित शर्मा इस समय चोट से जूझ रहे हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह पिछले कुछ मैचों से टीम से बाहर हैं। हालांकि, उन्हें हाल ही में नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया है, जिससे उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ी है।

अब सबकी नजर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले अगले मुकाबले पर है। इस मैच में रोहित खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने 9 में से 7 मैच गंवाए हैं और सिर्फ 2 जीत के साथ अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। अब टीम के पास 5 मैच बाकी हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए सभी मुकाबले जीतना जरूरी है। आगे पंजाब किंग्स और आरसीबी जैसी मजबूत टीमों से टक्कर आसान नहीं होगी।

Mon, 04 May 2026 18:26:46 +0530

  Videos
See all

पार्टी मुख्यालय में Nitin Nabin ने PM Modi का किया स्वागत #nitinnabin #pmmodi #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:38:22+00:00

बंगाल में मिली बंपर जीत को Anurag Thakur ने बताया 'भरोसे की जीत' | #election #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:38:03+00:00

चुनावी जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी #ResultsOnSudarshan #ElectionResults #PMModi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:43:50+00:00

Tamil Nadu Election Results 2026: फैंस ने Vijay की कार को घेर लिया, विजय बालकनी में आकर अभिवादन किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:38:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers