Responsive Scrollable Menu

बॉलीवुड की इकलौती हीरोइन, न पूरी की कोई डिमांड, न मेकर्स के ऑफिस में खाए थे धक्के, बिना स्ट्रगल बनी टॉप एक्ट्रेस

वो खूबसूरत एक्ट्रेस जिसने हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया. जितेंद्र के साथ इस हसीना की जोड़ी काफी हिट मानी गई. लेकिन इस एक्ट्रेस की खास बात थी, इसकी मासूमियत. थिएटर में इसे भावुक होता देख लोग भी रो पड़ते थे.

Continue reading on the app

पश्चिम बंगाल चुनाव: जानिए ‘भाजपा घोषणा पत्र’ के 5 बड़े ऐलान, बीजेपी का सरकार बनने पर तत्काल लागू करने का वादा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बढ़त बना ली है। अब तक आए नतीजों और रुझानों के अनुसार 293 सीटों में बीजेपी 193 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 94-95 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

बहुमत के लिए सबसे बड़ी पार्टी को 148 सीटों की जरूरत है और बीजेपी इस आंकड़े को पार कर चुकी है। अगर ये रुझान अंतिम नतीजों में परिवर्तित हुए तो पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है। ऐसा होता है तो बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनेगी और ममता बनर्जी के 15 वर्षों के शासन का अंत हो जाएगा।

बंगाल में बीजेपी को बढ़त, जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल में लगातार आ रहे रुझानों और नतीजों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। देशभर में बीजेपी पार्टी कार्यालयों में मिठाइयां बांटी जा रही हैं, नारे लगाए जा रहे हैं और “सोनार बांग्ला” के नारे गूंज रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव से पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी सरकार बनती है तो बंगाल की कमान स्थानीय नेता को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी बंगाल में किसी बाहरी व्यक्ति को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी, बल्कि राज्य के अपने कार्यकर्ता को ही प्रदेश की बागडोर सौंपेगी।

बीजेपी घोषणा पत्र के पाँच अहम वादे

जैसे-जैसे रुझान नतीजों में तब्दील हो रहे हैं, बीजेपी के चुनावी ‘संकल्प पत्र’ में किए गए बड़े वादे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान कई प्रमुख घोषणाएं की थी। उनमें से कुछ वादों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही गई थी। आइए जानते हैं बीजेपी संकल्प पत्र के वो पांच बातें, जिन्हें सरकार बनते ही पूरा करने का वादा किया गया है।

  1. पहली कैबिनेट बैठक में CAA लागू : अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा था कि बीजेपी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में नागरिकता संशोधन अधिनियम से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा जिसे शरणार्थी और मतुआ समुदाय से जोड़ा गया था।
  2. आयुष्मान भारत योजना का क्रियान्वयन : पार्टी ने वादा किया था कि पहले दिन से ही आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को राज्य में लागू किया जाएगा, जिससे नागरिकों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ मिलेगा।
  3. राज्य कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग : भाजपा नेतृत्व ने यह भी कहा था कि उनकी सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर 7वें वेतन आयोग को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही DA से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। पीएम मोदी ने इसे अपनी “गारंटी” बताया था।
  4. सीमा सुरक्षा और घुसपैठ पर सख्त नीति : पार्टी ने जीतने पर “जीरो इन्फिल्ट्रेशन”, सीमा पर सीसीटीवी निगरानी, फेंसिंग और अवैध घुसपैठ पर कड़ी कार्रवाई का वादा दोहराया था।
  5. राजनीतिक हिंसा पर SIT और जांच का वादा : बीजेपी ने चुनाव प्रचार में राज्य में कथित राजनीतिक हिंसा के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने और पीड़ितों को मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

MI vs LSG: रोहित शर्मा हैं बड़े दिलवाले हैं, शॉट से चोटिल हुआ ग्राउंड्समैन तो हिटमैन आइसपैक लेकर पहुंचे

MI vs LSG: मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर अपने खेल से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2026 के बीच एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। नेट्स सेशन के दौरान रोहित के एक शॉट से ग्राउंड स्टाफ का एक सदस्य घायल हो गया, लेकिन इसके बाद रोहित ने जो किया, उसने उन्हें और खास बना दिया।

घटना के मुताबिक, नेट्स में अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। उसी समय उनका एक तेज शॉट सीधे ग्राउंड स्टाफ के सदस्य सिबन बिसवास के घुटने पर जा लगा। गेंद लगते ही सिबन दर्द से परेशान हो गए। जैसे ही रोहित को इस बात का पता चला, उन्होंने तुरंत बल्लेबाजी रोक दी और बिना समय गंवाए उस शख्स के पास पहुंच गए।

रोहित के शॉट से ग्राउंड स्टाफ हुआ चोटिल 
सिबन बिसवास ने इस पूरे मामले को याद करते हुए बताया कि वह उस समय रस्सियां समेट रहे थे और उनका ध्यान खिलाड़ियों की तरफ नहीं था। तभी अचानक गेंद आकर उनके बाएं घुटने पर लगी। रोहित तुरंत उनके पास आए और हालचाल पूछा। सिबन ने उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने को कहा, लेकिन रोहित ने उनकी बात नहीं मानी।

रोहित खुद आइसपैक लेकर पहुंचे
रोहित शर्मा खुद आइस पैक लेकर लौटे और उन्होंने मेडिकल टीम के सदस्य को भी तुरंत मौके पर बुलाया, ताकि सही इलाज हो सके। सिबन ने कहा कि उस समय उन्हें काफी दर्द हो रहा था, लेकिन साथ ही खुशी भी थी कि रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी ने खुद उनकी मदद की। उन्होंने इसे अपने लिए खास पल बताया।

मैदान के बाहर यह संवेदनशीलता दिखाने वाले रोहित शर्मा इस समय चोट से जूझ रहे हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह पिछले कुछ मैचों से टीम से बाहर हैं। हालांकि, उन्हें हाल ही में नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया है, जिससे उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ी है।

अब सबकी नजर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले अगले मुकाबले पर है। इस मैच में रोहित खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने 9 में से 7 मैच गंवाए हैं और सिर्फ 2 जीत के साथ अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। अब टीम के पास 5 मैच बाकी हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए सभी मुकाबले जीतना जरूरी है। आगे पंजाब किंग्स और आरसीबी जैसी मजबूत टीमों से टक्कर आसान नहीं होगी।

Mon, 04 May 2026 18:26:46 +0530

  Videos
See all

चुनावी जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी #ResultsOnSudarshan #ElectionResults #PMModi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:43:50+00:00

पार्टी मुख्यालय में Nitin Nabin ने PM Modi का किया स्वागत #nitinnabin #pmmodi #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:38:22+00:00

बंगाल में मिली बंपर जीत को Anurag Thakur ने बताया 'भरोसे की जीत' | #election #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:38:03+00:00

Tamil Nadu Election Results 2026: फैंस ने Vijay की कार को घेर लिया, विजय बालकनी में आकर अभिवादन किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:38:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers