Responsive Scrollable Menu

ईरान का दावा 'हमने किया अमेरिकी युद्धपोत पर मिसाइल हमला', सेंटकॉम ने कहा- ये सच नहीं

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से दावा किया कि जास्क आइलैंड के पास एक अमेरिकी नौसैनिक पोत पर दो मिसाइलें दागी गईं। हालांकि इसी दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सिरे से खारिज कर दिया है।

फार्स के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब जहाज ने इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए रुकने से इनकार कर दिया।

दूसरी ओर, यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरानी मीडिया के इस दावे को गलत बताया। सेंटकॉम ने एक्स पोस्ट में फैक्ट चेक किया। उन्होंने कहा कि “सच” यह है कि “अमेरिकी नौसेना के किसी भी जहाज पर हमला नहीं हुआ है” और यूएस सेना ईरानी बंदरगाहों पर नेवल नाकाबंदी जारी रखे हुए है।

यह कथित घटना ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम के तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान की घोषणा की है। इस मिशन का उद्देश्य क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना बताया गया है।

यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड पहले ही कह चुका है कि वह इस अभियान में सहयोग करेगा, जिसमें लगभग 15,000 सैन्यकर्मी, 100 से अधिक भूमि और समुद्र आधारित विमान, युद्धपोत और ड्रोन शामिल होंगे।

इस बीच, ज्वाइंट मेरीटाइम इंफोर्मेशन सेंटर ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री सुरक्षा खतरे का स्तर ‘क्रिटिकल’ यानी अत्यंत गंभीर बताया है। यह चेतावनी क्षेत्र में जारी सैन्य गतिविधियों के बीच जारी की गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर जोखिम बढ़ गया है।

केंद्र की ओर से जारी एडवाइजरी, जिसे किंगडम मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया, में समुद्री यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि जहाजों को ओमान के अधिकारियों के साथ वीएचएफ चैनल 16 के जरिए समन्वय बनाए रखना चाहिए। साथ ही, उन्हें ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम के दक्षिण में ओमान के क्षेत्रीय जलमार्ग से होकर गुजरने पर विचार करना चाहिए, जहां यूएस ने एक ‘एन्हांस्ड सिक्योरिटी एरिया’ स्थापित किया है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कंपनी ने की जबरदस्त ब्रांडिंग! भाड़े पर प्रेमी की सप्लाई, 30 दिन का किराया साढ़े 8 हजार, मिलेंगे 6 बॉयफ्रेंड

हो गए ना हैरान? कपड़े रेंट पर देने वाली क्लॉथिंग साइट न्यूली ने अपने प्रमोशन के लिए बेहतरीन ऐड बनाया है. इसे सोशल मीडिया पर जैसे ही शेयर किया गया, वायरल हो गया. ये साइट कपड़े रेंट पर देती है लेकिन उसने कपड़ों को बॉयफ्रेंड से रिप्लेस किया, जिसे देख लोग भी हैरान हो रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

हफ्तेभर के अंदर करियर स्वाहा, बदनसीब विकेटकीपर बल्लेबाज जिसने डेब्यू के 7 दिन में ही खेल लिया आखिरी मैच

Phil Emery Australia: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल एमरी प्रतिभा के तो धनी थे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया, जिससे उनका इंटरनेशनल करियर सिर्फ 7 दिन के भीतर ही खत्म हो गया. न्यू साउथ वेल्स से आने वाले एमरी ने सिर्फ दो ही मैच खेले- एक टेस्ट और एक वनडे. Mon, 4 May 2026 18:19:17 +0530

  Videos
See all

बंगाल में मिली बंपर जीत को Anurag Thakur ने बताया 'भरोसे की जीत' | #election #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:38:03+00:00

चुनावी जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी #ResultsOnSudarshan #ElectionResults #PMModi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:43:50+00:00

पार्टी मुख्यालय में Nitin Nabin ने PM Modi का किया स्वागत #nitinnabin #pmmodi #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:38:22+00:00

West Bengal Election Result 2026: बंगाल में पलट गया खेल, खुश हुई ममता? TMC | PM Modi |Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T13:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers